Home मछली पालन Fish Farming: तालाब की सफाई न होने से मछलियों की रुक जाती है ग्रोथ, होता है बड़ा नुकसान
मछली पालन

Fish Farming: तालाब की सफाई न होने से मछलियों की रुक जाती है ग्रोथ, होता है बड़ा नुकसान

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
तालाब में मछली निकालते मछली पालक

नई दिल्ली. मछली पालन के काम में तालाब की नियमित रूप से सफाई करना बेहद जरूरी होता है. क्योंकि तालाब के अंदर मछलियों का वेस्ट निकलता रहता है. बचा हुआ फीड और उसमें मौजूद वेस्ट वगैरह अगर समय पर नहीं हटाए गए तो यह सड़ने लगते हैं. इससे तालाब के पानी में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है. नतीजे में मछलियों को दिक्कत होने लगती है और इससे उनकी ग्रोथ पर सीधा असर पड़ता है. मछलियों की ग्रोथ भी कम होती है. साथ ही उत्पादन भी प्रभावित होता है. जिससे मछली पालक को नुकसान होता है. इसलिए सफाई बेहद ही जरूरी है.

फिशरीज एक्सपर्ट कहते हैं कि मछलियों की अच्छी ग्रोथ के लिए जरूरी है कि तालाब के पानी में ऑक्सीजन का स्तर बनाए रखा जाए. हानिकारक अमोनिया और हाइड्रोजन सल्फाइड जैसी गैसों को कम करना भी बेहद जरूरी है. साथ ही खतरनाक बैक्टीरिया शैवाल की ग्रोथ को भी रोका जाना जरूरी है. तभी मछलियां स्वस्थ रह पाती हैं और उनकी ग्रोथ अच्छी होती है और नतीजे में अच्छा उत्पादन मिलता है. जिससे मछली पालकों को फायदा होता है.

किन-किन चीजों को साफ करना चाहिए
फिशरीज एक्सपर्ट कहते हैं कि मछलियां जिन तालाब में रहती हैं, तालाब के तल पर जमा होने वाला कीचड़ और मछलियों का वेस्ट जरूर साफ करना चाहिए.

मछली के तालाब के अंदर घास, मृत हो चुकी पत्तियां और पौधों के अवशेष को तुरंत निकाल कर बाहर करना चाहिए. क्योंकि ये पानी की गुणवत्ता को खराब कर देती हैं. इसके चलते मछलियों को नुकसान होता है.

वहीं तालाब में अक्सर मछलियों को दिया गया फीड बच जाता है. खासतौर पर ठंड में मछलियां कम फीड कम खाती हैं

जबकि कई मछली पालक ज्यादा फीड डालते रहते हैं. नतीजे में फीड बच जाता है और सड़कर अमोनिया गैस पैदा करता है. इसलिए इन्हें साफ करना जरूरी होता है.

तालाब में अक्सर फास्फेट और नाइट्रोजन की वजह से काई बढ़ जाती है. इसकी सफाई करना भी जरूरी है. वहीं पानी को छानने वाले फिल्टर को नियमित रूप से साफ करना भी जरूरी है.

निष्कर्ष
बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग (Dairy Fisheries and Animal Resources Department) के एक्सपर्ट कहते हैं कि मछली पालन एक बेहतरीन काम है और इसको करके अच्छी कमाई की जा सकती है. बस जरूरत इस बात की होती है कि छोटी-छोटी बातों का रखा जाए, जिससे मछली पालन के काम में नुकसान न हो.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

मछली पालन

Fisheries: प्रोडक्ट ब्रांडिंग और स्मार्ट पैकेजिंग जैसे कामों से भी फिशरीज सेक्टर में कर सकते हैं ग्रोथ

नई दिल्ली. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन मैनेजमेंट (MANAGE) फिशरीज इनोवेशन एंड...

मछली में कुछ बीमारियां ऐसी हैं जो पूरे मछली के बिजनेस को नुकसान पहुंचा सकती हैं.
मछली पालन

Fish Production: छत्तीसगढ़ में हुआ दोगुना मछली उत्पादन, 10 लाख टन पहुंचा प्रोडक्शन

नई दिल्ली. केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के मत्स्य विभाग...

Deep Sea fishing vessels, Ice Plants, Livelihood & Nutritional Support have been implemented in Kakinada District.
मछली पालन

Fish Farming: मछली पालकों की आर्थिक सुरक्षा बढ़ाई गई, छत्तीसगढ़ में हुए कई विकास कार्य

नई दिल्ली. मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के मत्स्य विभाग ने...

यहां मानसून जून से सितम्बर तक चलता है. औसत वर्षा करीब 57 सेमी. होती है.
मछली पालन

Fish Farming: बाजार में मछली की गिरती कीमतों के बीच सरकार ने दी मछली पालकों को राहत

नई दिल्ली. आंध्र प्रदेश सरकार ने जानकारी दी है कि ई-फिश प्लेटफॉर्म...