Home मीट Quail Farming: मुर्गी नहीं ये जंगली पक्षी देता है पोल्ट्री फार्मिंग में जबरदस्त मुनाफा, मीट के साथ अंडे का व्यापार
मीट

Quail Farming: मुर्गी नहीं ये जंगली पक्षी देता है पोल्ट्री फार्मिंग में जबरदस्त मुनाफा, मीट के साथ अंडे का व्यापार

bater bird price
बटेर पक्षी की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. आजकल देश में किसान पशुपालन को अपना बिजनेस बनाकर अपनी इनकम में ग्रोथ कर रहे हैं. मछली पालन, पशु पालन, मुर्गी पालन के साथ ही अब कुछ इस तरह के पक्षी हैं, जिनको पालकर अच्छा बिजनेस कर सकते हैं. ग्रामीण क्षेत्र में किसान न सिर्फ कृषि के अलावा एक अन्य व्यवसाय को करने में रुचि ले रहे हैं बल्कि उनकी रुचि इसमें भी है कि वह ऐसे व्यवसाय को करें जो तेजी के साथ उन्हें फायदा पहुंचाए. खास तौर पर ग्रामीण इलाकों में बटेर पालन तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. इसे करके किसानों को अच्छी खासी आमदनी हो रही है. इस व्यवसाय से किसान 30 से 40 दिन में बढ़िया मुनाफा कमा लेते हैं. मुर्गी पालन की तुलना में बटेर पालन की काफी सस्ता व्यवसाय माना जाता है. मुर्गियों के रखरखाव में थोड़ी मेहनत करनी पड़ती है. वहीं बटेर पालन ऐसा नहीं है. छोटे आकार और कम वजन की वजह से भोजन की जगह की आवश्यकता भी कम होती है.


बटेर का मीट मुर्गी के मुकाबले काफी स्वादिष्ट माना जाता है और यह पौष्टिकता से भी भरपूर होता है. इसमें वसा की मात्रा न के बराबर होती है. हाल ही के वर्षों में बाजार में बटेर के अंडे और मांस की मांग बढ़ी. है यही वजह है कि किसान बटेर पालन में ज्यादा किस्मत आजमा रहे हैं. बटेर पालन में सबसे अच्छी बात यह है कि मुर्गी और बत्तख पालन के मुकाबले लागत काफी कम आती है और मुनाफा ज्यादा मिलता है.

अंडे भी होते हैं गुणकारीः एक बटेर के विकास में 30 से 40 दिन लगते हैं. इसके बाद मादा अंडे देना शुरू कर देती हैं. बटेर के अंडे में फास्फोरस और आयरन की मात्रा ज्यादा होती है. शक्ति वर्धक गुण कई गुना होते हैं. इसके कारण इसे काफी पसंद किया जाता है और लोग चाव से इसे खाते हैं. किसान खेती के साथ ही कुछ संख्या में बटेर का पालन कर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.

बहुत जल्दी होने लगता है फायदाः गया में एक ऐसे ही युवा में पिछले 3 साल से बटेर का पालन कर रहा है. उन्हें इससे अच्छी खासी आमदनी हो रही है. बटेर पालक के मुताबिक 1 दिन के चूजे की कीमत 10 रुपये मात्रा होती है. हालांकि कुछ जगहों पर 12 पीस भी मिलता है. बड़े साइज कपड़े की कीमत 65 से 70 में बिक जाते हैं. जबकि अगर उनके खाने के खर्चे की बात की जाए तो कुल खर्च 20 से 25 रुपये आता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

गोट एक्सपर्ट का कहना है कि एक से तीन महीने के बीच मेमना पालन की बात की जाए तो पहले महीने में शरीर का वजन सात किलोग्राम होता है.
पशुपालनमीट

Sheep Disease: फुट रॉट से भेड़ पालन में होता बड़ा नुकसान, ऊन और मांस उत्पादन पर पड़ता है असर

नई दिल्ली. भेड़ पालन में अक्सर भेड़ों को फुट रॉट यानी खुर...

Bakrid, Barbari Goat, Sirohi, STRAR goat farming, Bakrid, Barbari Goat, Goat Farming
पशुपालनमीट

Goat Farming News: बकरियों को जरूर खिलाएं शहतूत के पत्ते, इसके एक नहीं अनेक हैं फायदे

नई दिल्ली. बकरी पालन कर रहे हैं और आपके पास थोड़ी जगह...

मीट

Meat: मीट प्रोसेसिंग की सीखना चाहते हैं बारीकियां और करना चाहते हैं कमाई तो लुवास दे रहा है मौका

नई दिल्ली. लाला लाजपत राय पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास), हिसार...

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
पशुपालनमीट

Goat Farming: बकरी शाम के समय इस तरह करें देखरेख, सेहत होगी बेहतर, उत्पादन मिलेगा अच्छा

नई दिल्ली. गोट एक्सपर्ट कहते हैं कि बकरियों की सही देखभाल से...