Home career Job: राजस्थान वेटरनरी यूनि‍वर्सिटी में 77 असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर योग्य उम्मीदवारों की जरूरत, आवेदन शुरू
career

Job: राजस्थान वेटरनरी यूनि‍वर्सिटी में 77 असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर योग्य उम्मीदवारों की जरूरत, आवेदन शुरू

Rajasthan Veterinary University
राजस्थान वेटरनरी यूनि‍वर्सिटी.

नई दिल्ली. राजस्थान पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा सहायक प्रोफेसर, सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष एवं विषय विशेषज्ञों के विभिन्न पदों पर नई भर्तियों के लिए विज्ञापन जारी किया गया है. विज्ञापन जारी करके ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं. इस संबंध में कुलपति प्रो सतीश के. गर्ग ने बताया कि विश्वविद्यालय में लम्बे समय से चल रहे मानव संसाधन की कमी को पूरा करने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय के संघटक महाविद्यालयों एवं विभिन्न इकाईयों में 77 सहायक प्रोफेसर, 2 सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष एवं 3 विषय विशेषज्ञों के विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किये है. इस भर्ती के माध्यम से कुल 82 पदों पर नियुक्तियां की जाएगी.

आवेदन प्र​क्रिया हो गई है शुरू
कुलपति प्रो. गर्ग ने ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार की 100 दिवसीय कार्ययोजना के अन्तर्गत भी विश्वविद्यालय द्वारा मानव संसाधनों की कमी को पूरा करने के मकसद से भर्ती को प्राथमिकता प्रदान की गई है. योग्य अभ्यर्थी 31 जनवरी 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अभ्यर्थी पद, शैक्षणिक योग्यता सम्बधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.rajuvas.org से प्राप्त कर सकते है. आपको बताते चलें कि राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय बीकानेर में 8 जनवरी 2024 को आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया था. इसके अनुसार 40 प्रकार के पदों पर भर्ती की जानी है. राजस्थान पशु यूनिवर्सिटी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का आयोजन 82 पदों के लिए किया जा रहा है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 10 जनवरी सुबह 10:00 बजे से शुरू हो गए हैं. जबकि ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 जनवरी 2024 शाम 5:00 बजे तक निर्धारित की गई है.

आनलाइन करना होगा आवेदन
अभ्यर्थी राजस्थान पशु विश्वविद्यालय असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से भी प्राप्त कर सकते हैं. इस भर्ती में सामान्य, ओबीसी, एमबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 3000 रुपये निर्धारित किया गया है. जबकि अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के लिए आवेदन शुल्क 1500 रखा गया है. अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा. इसमें वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिनकी अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है. इस भर्ती में आयु की गणना 31 जनवरी 2024 को आधार मानकर की जाएगी. जानकारी के मुताबिक सभी पदों के लिए आयु सीमा पदों के अनुसार अलग-अलग रखी गई है. इसके अलावा ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
भर्ती के लिए वही आवेदन कर सकता है जो न्यूनतम 55 अंकों के साथ मास्टर डिग्री या समकक्ष होगा. इस भर्ती में पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग रखी गई है. इसलिए अभ्यर्थियों को ये सुझाव दिया जा रहा है कि वो शैक्षणिक योग्यता की विशेष जानकारी अधिकारी नोटिफिकेशन से हासिल कर लें. भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन रिटेन एग्जाम, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा. अभ्यर्थियों के पास दसवीं कक्षा की मार्कशीट, 12वीं कक्षा की मार्कशीट, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन की मार्कशीट, अभ्यर्थी के फोटो एवं सिग्नेचर, जाति प्रमाण पत्र, अभ्यर्थियों का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी. आधार कार्ड अन्य कोई दस्तावेज जिसका अभ्यर्थी लाभ चाहता है वो होना चाहिए.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

career

Job: केंद्र और दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा में हुआ ये बड़ा बदलाव, ये भी जानें कब तक कर पाएंगे आवेदन

पुराने सिस्टम में सेक्शनवाइज टाइमिंग का नियम नहीं था. अब सबसे पहले...

career

Admission: जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए शेड्यूल में हुआ बदलाव, पढ़ें यहां

आवेदन भरने के लिए दोनों कक्षाओं के क्यूआर कोड भी जारी किए...

career

Government Job: इन विभागों में निकली है भर्ती, सरकारी नौकरी की है तलाश तो जल्द करें आवेदन

नगर निकाय हरियाणा ने भी नौकरी निकाली है, जिसमें आवेदन करके सरकारी...