Home पोल्ट्री Meat and Egg: राजस्थान में दो दिन नहीं बिकेगा मीट, इस बार अंडों के बेचने पर भी लगाई पाबंदी, जानें क्यों
पोल्ट्रीमीट

Meat and Egg: राजस्थान में दो दिन नहीं बिकेगा मीट, इस बार अंडों के बेचने पर भी लगाई पाबंदी, जानें क्यों

livestock animal news
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. राजस्थान सरकार ने बुधवार को जैन समुदाय के दो त्योहारों के अवसर पर 28 अगस्त और 6 सितंबर को सभी स्लाटर हाउस, मीट की बेचने, खाने की दुकानें और अंडे बेचने वाली दुकानों को बंद करने का आदेश दिया. दरअसल, सरकार का ये फैसला जैन धर्म के त्योहार पर्यूषण पर्व और अनंत चतुर्दशी को लेकर लिया गया है. पर्यूषण पर्व 28 अगस्त को मनाया जाएगा जबकि अनंत चतुर्दशी का त्योहार 6 सितंबर को मनाया जाना है. सरकार की तरफ से निर्देश दिया गया है कि सभी स्लाटर हाउस और मांस, मछली और अंडों की दुकानें बंद रहेंगी.

अधिकारियों ने कहा कि पिछले वर्षों में भी स्लाटर हाउस को बंद रहने का आदेश दिया गया था, लेकिन यह पहली बार है कि जब अंडों की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगाया गया है.

क्यों लिया गया ये फैसला
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस वर्ष अंडों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय कई जैन धार्मिक संगठनों की मांगों के मद्देनजर लिया गया है, जिन्होंने सरकार से संपर्क किया था.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अकेले पिंक सिटी जयपुर में ही 1000 से ज्यादा की संख्या में अंडे के ठेले और दुकानें चल रही हैं.

वहीं सरकार पहली बार सरकार ने अंडे की बिक्री पर पाबंदी लगाई है. इसलिए अंडों की दुकानें लगाने वालों को नुकसान होगा.

स्लाटर हाउस, मटन-चिकेन, मछली और कच्चा मांस बेचने वाली दुकानें बंद तो रहेंगी ही साथ ही अंडा भी नहीं बिकेगा. सरकार का आदेश पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा.

कांग्रेस ने फैसले पर क्या कहा
वहीं इस फैसले पर कांग्रेस प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने हैरानी जताई और कहा कि सरकार ने शराब की दुकानों को बंद करने का आदेश क्यों नहीं दिया.

कहा कि “भाजपा सरकार ने शराब बिक्री पर प्रतिबंध नहीं लगाया क्योंकि इससे उन्हें अच्छा राजस्व मिलता है.

उन्होंने विशेष धार्मिक त्यौहार के लिए मांस और अंडों पर ऐसा प्रतिबंध क्यों लगाया? क्योंकि ये उनकी साम्प्रदायिक राजनीति का एक हिस्सा है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्री के इस बिजनेस में कई ऐसी नस्ल हैं, जो अच्छा अंडे का उत्पादन करती हैं और उनका मीट भी बेहद पसंद किया जाता है.
पोल्ट्री

Poultry: नवंबर में मुर्गियों को इन तीन बीमारियों का है खतरा, हो जाएं सतर्क

नई दिल्ली. अगर आप मुर्गी पालक हैं तो खबरदार हो जाइए. क्यों...

गोट एक्सपर्ट का कहना है कि एक से तीन महीने के बीच मेमना पालन की बात की जाए तो पहले महीने में शरीर का वजन सात किलोग्राम होता है.
पशुपालनमीट

Sheep Disease: फुट रॉट से भेड़ पालन में होता बड़ा नुकसान, ऊन और मांस उत्पादन पर पड़ता है असर

नई दिल्ली. भेड़ पालन में अक्सर भेड़ों को फुट रॉट यानी खुर...

chicken and egg rate
पोल्ट्री

Poultry: पोल्ट्री सेक्टर में घट रहे मुनाफे की क्या वजह गिना रहे हैं एक्सपर्ट

नई दिल्ली. पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन महाविद्यालय मथुरा के पोल्ट्री विज्ञान...

Poultry farming: Not only airborne infections, but also water can spread disease in chickens, Livestocknews.com
पोल्ट्रीसरकारी स्की‍म

Poultry Farming Scheme: यूपी में बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग करने के लिए सरकार दे रही है आर्थिक मदद

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में महिलाओं को कमाई का जरिया...