Home पशुपालन Goat Farming: तालाब और नदी से पानी पीने पर बकरियों को हो जाती है ये बीमारी, पढ़ें इसके नुकसान
पशुपालन

Goat Farming: तालाब और नदी से पानी पीने पर बकरियों को हो जाती है ये बीमारी, पढ़ें इसके नुकसान

GOAT FARMING, LIVE STOCK NEWS, Solar Dryer Winter Protection System
शेड में किया जा रहा बकरी पालन. live stock animal news

नई दिल्ली. बकरियों में भी शरीर के अंदर के परजीवी यानि कीड़े रहते हैं. इनकी रोकथाम करना जरूरी होता है. रोकथाम के तहत बाड़े और चरागाहों की सफाई व कीटाणु को खत्म करने वाली दवाओं को देना जरूरी है. भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI) के एक्सपर्ट ने लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को जानकारी देते हुए कहा कि कम से कम तीन बार परजीवी यानि कीड़े की दवाएं पशुओं जरूरी देनी चाहिए. हर बार दवा का रसायन अलग होना चाहिए. ऐसा करने से सही तरह से दवा का असर होगा.

बकरियों को कई तरह आंतरिक कीड़े परेशान करते हैं. उन्हीं में से दो के बारे में हम यहां आपको जानकारी देने जा रहे हैं.

पसलियों का संक्रमण क्या है
जिन क्षेत्र में तालाबों की संख्या ज्यादा होती है वहां पर शंख जैसे कीड़े भी ज्यादा होते हैं. इन स्नेल के शरीर में लिवर फ्लूक की कुछ अवस्थायें बढ़ती हैं और तालाब के निकट के चराई वाली घास को दूषित करती है.

इस दूषित घास को खाने से बकरी में यह रोग उत्पन्न होता है. ज्यादा संख्या में कीड़े शरीर में पहुंचने पर पशु की पसलियां इन कीड़ों से भर जाती हैं.

पसलियां की कार्य शक्ति कम होती है. पशु में पतले बदबूदार तेज दस्त होते हैं तथा पशु दिन प्रतिदिन कमजोर होता जाता है.

वहीं इससे उत्पादन कम हो जाता है. इस बीमारी में बकरियों की अचानक मौत भी हो जाती है. उपचार के तहत आक्सीक्लोजेनाइड की गोली एक ग्राम प्रति 100 किलो शारीरिक भार की दर से दी जाती है.

इसे ​देने के लिए निलजान लिक्विड 1 मिली प्रति 3 किलो शारीरिक भार की दर से पिलाना चाहिए.

ट्राईक्लेवेन्डाजोल 10 मिग्रा प्रति किलो ग्राम वजन काफी प्रभावशाली दवा है और हर 6-6 माह पर जांच करते हुए उपचार करें. लीवर सुधार के लिये लीवर टानिक दे सकते हैं.

ठहरे हुऐ पानी, तालाबों पोखर से बकरी को पानी नहीं पिलाना चाहिये. क्यों ये वहां से पानी पीने से ज्यादा होती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

तोतापरी की बकरी के पालन में बहुत ही कम लागत आती है. तोतापुरी या तोतापरी बकरी कम लागत में पालकर मोटी कमाई की जा सकती है.
पशुपालन

Goat Farming: बकरी पालन में सफल होने के हैं पांच फॉर्मूले

नई दिल्ली. बकरी पालन का काम शुरू करना चाहते हैं तो जरूर...

livestock animal news
पशुपालन

Goat Farming Tips: बकरियों को खिलाएं नमक, सेहत, ग्रोथ और उत्पादन के लिए है जरूरी

नई दिल्ली. बकरी पालन में अच्छा करने के लिए जरूरी है कि...

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
पशुपालन

Goat Farming News: बकरी हीट में न आए तो सेहत और पोषण की जांच करें, तनाव से दूर रखें

नई दिल्ली. पशुपालन में जानवरों का हीट में आना जरूरी होता है....

पशुपालनमछली पालन

Kisan Mela: किसान मेले में पशुपालन और मछली पालन के फायदे गिनाए

नई दिल्ली. गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना के...