Home पशुपालन Animal Husbandry: सितंबर के महीने में इन 14 प्वाइंट्स पर जरूर करें गौर, पशुपालन में बढ़ जाएगा मुनाफा
पशुपालन

Animal Husbandry: सितंबर के महीने में इन 14 प्वाइंट्स पर जरूर करें गौर, पशुपालन में बढ़ जाएगा मुनाफा

गर्मियों में पशु बहुत जल्द बीमार होते हैं. अगर ठीक से इनकी देखरेख कर ली जाए तो हम पशुओं को बीमार होने से बचा सकते हैं.
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. पशुपालन में हर सीजन में पशुओं का ख्याल रखने की जरूरत होती है. अगर पशुओं का ठीक ढंग से ख्याल न रखा जाए तो इसका सीधा असर दूध उत्पादन पड़ता है. उत्पादन घटने का मतलब ये है कि पशुपालन में नुकसान होने लग जाएगा. वहीं जरा सी भी लापरवाही बरतने पर पशुओं के बीमार रहने का भी खतरा बहुत अधिक बढ़ जाता है. इसलिए जरूरी है कि पशुओं का ख्याल रखा जाए और उन्हें बीमार भी न होने दिया जाए. तभी पशुपालन में फायदा होगा, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है.

एक्सपर्ट का कहना है कि सितंबर के महीने में भी बारिश होती रहती है. इस वजह से इस महीने में पशुओं की देखरेख करना जरूरी होता है. पशुशाला से लेकर उनकेे खान-पान पर ध्यान देना जरूर होता है. पशुशाला में गंदगी की वजह से पशुओं को संक्रमण रोगों का खतरा हो जाता है. इस वजह से ध्यान देना जरूरी होता है. आइए इसके बारे में जानते हैं.

सिंतबर में ध्यान देने वाली बात

  • अच्छा मानसून होने पर पशुशाला में जल भराव समस्या व ह्यूमिडिटी से होने वाले रोगों के संक्रमण की बहुत सम्भावना रहती है. इसलिए बारिश के पानी की निकासी प्रबंधन करें.
  • पशुओं को हर संभव कोशिश करें कि सूखे व ऊंचे स्थान पर रखें.
  • चारे का पर्याप्त और जरूरी स्टोरेज सूखे व ऊंचे स्थान पर करें.
  • चारागाह/बाड़े की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें. समय-समय पर फर्श व दीवारों पर चूने के घोल का छिड़काव करें.
  • इनवायरमेंटल तापमान में उतार-चढ़ाव से पशुओं को बचाने के उपायों पर ध्यान दें.
  • दुग्ध बुखार (Milk Fever) से दुधारु पशुओं को बचाने के लिए जुलाई माह में दीये गए उपचार का पालन करें.
  • पशुओं का कीड़ों से बचाव करें. खासतौर से मेमनों को फड़किया (Enterotoxemia) रोग का टीका लगवाएं.
  • गाय के मद (हीट) में आने के 12 से 18 घन्टे के अन्दर गाभिन करवाने का उचित समय है.
  • हरे चारे के अधिक सेवन से सम्बंधित समस्याओं से बचने के लिए, पशुओं को बाहर खुले में चरने के लिए नहीं भेजें.
  • हरा चारा ज्यादा खाने से संक्रमण होने की संभावना बढती है। लवण-मिश्रण को चारे/दाने के साथ दें.
  • हरे चारे से साईलेज बनाएं. वहीं हरे चारे के साथ सूखे चारे को मिलाकर खिलाएं.
  • पॉली सीजनल घासों की कटाई करते रहें. आवश्यक उर्वरक, गोबर की खाद अथवा कम्पोस्ट डालते रहें.
  • बरसीम व रिजका की बिजाई इस माह के अन्तिम सप्ताह में शुरु कर सकते है.
  • इस माह में भेड़ के ऊन कतरने का कार्य करें.
Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालन

Cow: यूपी में हजारों गो आश्रय स्थल बनेंगे ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर प्रोडक्शन सेंटर, युवाओं को मिलेगा रोजगार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश अब गोसंरक्षण, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के...

पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन में वैज्ञानिक प्रगति और पशु कल्याण के बीच संतुलन बनाने की जरूरत

नई दिल्ली. भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) के तहत...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
पशुपालन

Animal News: पशुओं की ईयर टैगिंग कराने के हैं कई फायदे, हर एक जानकारी मिलती है यहां

नई दिल्ली. बहुत से पशुपालक भाई पशु की ईयर टैगिंग कराने से...