Home मछली पालन Fish Farming: इस मछली से कुछ ही हफ्तों में करें कमाई, इन चीजों को खाकर तेजी से बढ़ता है वजन
मछली पालन

Fish Farming: इस मछली से कुछ ही हफ्तों में करें कमाई, इन चीजों को खाकर तेजी से बढ़ता है वजन

सौर मछली की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. मछली पालन एक अच्छा काम है और इसमें आमदनी कमाने का बेहतरीन मौका मिलता है. अगर मछली पालन का काम शुरू किया जाए तो आसानी के साथ पांच से छह लाख रुपए सालाना की इनकम कमाई जा सकती है. फिश एक्सपर्ट का कहना है लेकिन इसमें अगर हम ऐसी मछलियों का चयन करते हैं जो पर्यावरण के लिए अनुकूल हों तो इससे मछली पालन के काम में और ज्यादा मुनाफा हो सकता है. एक्सपर्ट की मानें तो सौर मछली इसमें एक बेहतर ऑप्शन हो सकती है. इसमें कैटफिश प्रजाति की मछली बेहद ही अच्छी मानी जाती है, जो कमाई करने के लिहाज से एक बेहतर ऑप्शन है.

सौर मछली की खासियत की बात की जाए तो यह मछली खूब तेजी के साथ ग्रोथ करती है. जिसका सीधा सा मतलब है कि आपको मछली पालन के काम में ज्यादा मुनाफा देगी. क्योंकि जो मछलियां तेजी से ग्रोथ करती हैं, उन्हें पालना ज्यादा फायदेमंद होता है और उनसे साल में कई बार फसल ली जा सकती है. वहीं इस मछली को कई और मछलियों के साथ भी पाला जा सकता है. क्योंकि ये मछली तालाब की निचली सतह पर रहती हैं. इसलिए तालाब की ऊपरी और बीच की सतह पर रहने वाली मछलियों को इसके साथ पाला जा सकता है.

बेहद तेजी से बढ़ता है वजन
सौर मछली के बारे में एक्सपर्ट का कहना है कि यह ऐसी मछली है, जिसकी हर साइज की मछली की डिमांड मार्केट में है. अगर सही तरीके से इसकी फार्मिंग की जाए तो यह मछली एक किलो तक का वजन बेहद ही जल्दी हासिल कर लेती हैं. इसकी एक और खूबी यह है कि चाहे मछली छोटी हो या बड़ी इसकी डिमांड कम नहीं होती है. इस मछली के फीड की बात की जाए तो सौर मछली को फ्लोटिंग फीड के अलावा होममेड फीड जैसे चावल की भूसी, सरसों की खली या अन्य देसी विकल्पों से भी आराम के साथ पाला जा सकता है.

तालाब में 1500 बीज का करें इस्तेमाल
यह मछली तालाब की गहराई में रहना पसंद करती है. इसीलिए आप इसे ऊपरी सतह पर रहने वाली मछलियों जैसे कत्ला ग्रास कार्प के साथ भी पाल सकते हैं. यानी मिक्स कल्चर में या मछली एक मजबूत विकल बन जाती है और कमाई का जरिया भी. एक एकड़ के तालाब में तकरीबन 1500 बीज इस मछली के आप डाल सकते हैं. अगर पानी की गुणवत्ता और ऑक्सीजन और समय पर फीडिंग का ध्यान रखा जाए तो सौर मछली आपके तालाब को कुछ ही हफ्तों में मुनाफा वाला बना देगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Under Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana (PMMSY) and Fisheries and Aquaculture Infrastructure Development Fund (FIDF) the Department of Fisheries has approved the development of post-harvest interface viz- cold storage, fish processing and Marketing infrastructure.
मछली पालन

Fish Farming: बिहार में मछलियों की ब्रांडिंग करने की है तैयारी, मछली किसानों को मिलेगा फायदा

नई दिल्ली. बिहार मछली उत्पादन के मामले में आगे बढ़ रहा है....

मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish Farming Scheme: बिना टेंशन करिए मछली पालन, नुकसान होगा तो सरकार करेगी मदद

नई दिल्ली. बाढ़, चक्रवात, जल प्रदूषण और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण...

Deep Sea fishing vessels, Ice Plants, Livelihood & Nutritional Support have been implemented in Kakinada District.
मछली पालन

Fish Farming: अगले 5 वर्षों में तीन करोड़ टन मछली उत्पादन का लक्ष्य

नई दिल्ली. भारत ने अंतर्देशीय लघु मत्स्य पालन के लिए एक अलग...

मछली पालन

Fish Farming: जयंती रोहू और अमृत कतला मछली पालकर कम वक्त में ज्यादा कमाई का मिलता है मौका

नई दिल्ली. मछली पालन एक बेहतरीन काम है और इसको करके अच्छी...