Home डेयरी Scheme: 26 हजार गांवों से दूध इकट्ठा करेगी राज्य सरकार, 50 लाख लीटर दूध खरीदने का है लक्ष्य
डेयरीसरकारी स्की‍म

Scheme: 26 हजार गांवों से दूध इकट्ठा करेगी राज्य सरकार, 50 लाख लीटर दूध खरीदने का है लक्ष्य

Milk Production, Dairy News, UP Dairy News, A-Help Scheme, Animal Husbandry, Uttar Pradesh State Rural Livelihood Mission, Yogi Government, CM Yogi, UP CM
Symbolic pic

नई दिल्ली. किसानों की इनकम को डबल करने का सपना केंद्र सरकार ने देखा है. केंद्र सरकार की सहयोगी राज्य सरकारें भी इस मुहिम में उनकेे साथ हैं. इसके लिए किसानों की इनकम को दोगुना करने के मकसद को लेकर काम किया जा रहा है. बात अगर मध्य प्रदेश सरकार की जाए तो यहां पर कृषि कल्याण मिशन योजना की शुरुआत की गई है. सरकार का दावा है कि इस योजना के जरिए वो किसानों की आमदनी को बढ़ा सकेगी. जिससे किसानों को खूब फायदा होगा और वो खुशहाल होंगे.

बता दें कि सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्री परिषद ने गुजरे दिनों कृषि कल्याण मिशन प्रारंभ करने की स्वीकृति दे दी थी. किसानों की आय दोगुनी करने और समग्र विकास के लिए किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण विभाग, मत्स्य पालन विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, सहकारिता विभाग, खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग के माध्यम से संचालित योजनाओं को एक मंच पर लाकर मप्र किसान कल्याण मिशन को प्रारंभ करने की अनुमति दी गई.

50 लाख लीटर दूध का होगा संकलन
आपको बता दें कि इस मिशन की साधारण सभा के अध्यक्ष खुद मध्य प्रदेश केे सीएम होंगे. मिशन को चलाने के लिए कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष मुख्य सचिव को बनाया गया है. मिशन क्रियान्वयन जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में किया जाएगा. राज्य में दूध को इकट्ठा करने के लिए नए सिरे से काम किया जाएगा. हर दिन राज्य में 50 लाख लीटर प्रतिदिन किया जाएगा. इसी वजह से किसानों की आय में वृद्धि के लिए सहकारिता एवं मत्स्य पालन के तहत सहकारिता के जरिए दूध संकलन के कवरेज को 26,000 ग्रामों तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश में अगले 5 साल में 2 करोड़ लीटर प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन क्षमता का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ा जाए.

एनडीडीबी की मदद लेने का निर्देश
इस दिशा में एनडीडीबी भी मदद लेने की बात​ सरकार की ओर से कही गई है. मछुआ, किसान क्रेडिट कार्ड योजनान्तर्गत शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध करना है. उद्यानिकी फसलों का क्षेत्रफल राष्ट्रीय औसत के बराबर लाया लाने का लक्ष्य रखा गया है. कृषि यंत्रीकरण को डेढ़ गुना करना, कृषि क्षेत्र में पूंजी निवेश को 75 प्रतिशत बढाना, प्रदेश को नरवाई जलाने से मुक्त करना हैं. वहीं लोक अभियोजन संचालनालय में आईसीजेएस प्रोजेक्ट के संचालन के लिए दो प्रोग्रामर और 248 डाटा एंट्री ऑपरेटरों की भर्ती को मंजूरी दी गई है. यह भर्ती आउट सोर्स से की जाएगी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण जबलपुर मंडल के कार्यालय और आवास परिसर निर्माण के लिए 0.80 हेक्टेयर भूमि आवंटन को मंजूरी दी है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy: डेयरी फार्मिंग में नुकसान नहीं चाहते तो पशु की ठंड से बचाव की अभी से शुरू कर दें तैयारी

नई दिल्ली. डेयरी एक्सपर्ट कहते हैं कि सर्दियों के मौसम में दुधारू...

मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish Farming Scheme: बिना टेंशन करिए मछली पालन, नुकसान होगा तो सरकार करेगी मदद

नई दिल्ली. बाढ़, चक्रवात, जल प्रदूषण और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

Milk Production: गिर की एचएफ क्रॉस गाय पालिए, एक गाय मुश्किल मौसम में भी देगी 25 लीटर दूध

नई दिल्ली. कई डेयरी फार्मर ऐसे हैं, जो डेयरी फार्मिंग में अच्छी...