Home लेटेस्ट न्यूज Snake Bites: सांप के काटने पर चूसकर ना निकालें जहर, हो जाएगी गड़बड़
लेटेस्ट न्यूज

Snake Bites: सांप के काटने पर चूसकर ना निकालें जहर, हो जाएगी गड़बड़

बता दें कि धरती पर सांप की एक ऐसी इकलौती प्रजाति है, जो अपना रंग बदलता है.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. भारत में 310 से अधिक सांपों की प्रजातियां पाई जाती हैं. इनमें से 66 प्रजातियां विषैली हैं और 42 हल्के विषैले हैं. सभी प्रजातियों में से भारत में 90 प्रतिशत सांप के काटने के मामले केवल चार प्रजातियों द्वारा होते हैं. जिन्हें बिग 4 के नाम से जाना जाता है. यदि सही समय पर इलाज नहीं मिले तो सांप काटने से व्यक्ति की मौत भी हो सकती है. सांप का जहर खून में घुलकर शरीर के अन्य हिस्सों तक पहुंचता है जिससे खून बहना, मांसपेशियों में कमजोरी और पक्षाघात जैसी समस्याएं हो सकती हैं. जहर से फेफड़े, हार्ट, किडनी और दिमाग जैसे महत्वपूर्ण अंग भी प्रभावित हो सकते हैं. फिल्मों में दिखाते हैं कि सांप के काटने के बाद रोगी के कटे हुए स्थान से खून को चूसकर निकालते हैं. ऐसा करना बेहद खतरनाक है. आज हम आपको बता रहे हैं कि सांप काट ले तो क्या करें, जिससे रोगी की जान बच सके.

सांप का काटना घातक हो सकता है. कुछ सांप ज्यादा जहरीले होते हैं तो कुछ कम जहरीले होते हैं. कम जहरीले सांप के काटने से भी स्थिति गंभीर हो सकती है. बता दें कि बारिश के सीजन में सांप के काटने की घटनाएं ज्यादा संख्या में सामने आती हैं.

सांप के काटने पर बरतें ये सावधानियां: अगर किसी व्यक्ति को सांप काट ले तो सबसे पहले मरीज को फर्स्ट ऐड दें. सांप काटने की जगह को साबुन और पानी से धोएं. उस पर साफ, स्टाइल कपड़े से ड्रेसिंग कर सकते हैं. इसके अलावा सांप काटने की जगह को ऊपर से बांध सकते हैं. उसे बेहद हल्के से बांधें. ज्यादा जोर से बांधने पर पैर या हाथ की ब्लड सप्लाई रुक जाती है और इन स्थानों को काटने की नौबत आती है.

ये बिल्कुल ना करें

  • अगर सांप के काटने का घाव व्यक्ति के दिल से ऊपर की ओर है घाव को न काटें. जब तक डॉक्टर न कहे पीड़ित व्यक्ति को कोई दवा न दें.
  • सांप को मारने या पकड़ने का प्रयास न करें. अगर संभव हो तो सांप की तस्वीर ले लें.
  • जहर को कभी भी चूसकर बाहर निकाले का प्रयास न करें.
  • घाव पर बर्फ का प्रयोग न करें.
  • रोगी को अल्कोहल या कैफीनयुक्त ड्रिंक न दें
  • रोगी को चलने न दें. उन्हें वाहन से ले कर जाएं.
  • किसी भी पंप सक्शन डिवाइस का उपयोग न करें.

सांप के काटने पर पड़ते हैं शरीर पर प्रभाव: सांप काटने से शरीर पर कई प्रकार के बुरे असर पड़ते हैं. काटने के स्थान पर बहुत ज्यादा दर्द होता है और वहां सूजन आ जाती है. कई बार तो काटे गए हिस्से को काटना पड़ जाता है. देश में सांप काटने की घटनाएं काफी होती हैं. सांप काटने में सबसे ज्यादा प्रभावित कृषि कर्मचारी और बच्चे होते हैं. बच्चों का शरीर छोटा होता है, इसलिए उन पर अधिक प्रभाव पड़ता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

लेटेस्ट न्यूज

Business: सोनालीका ने इस साल अप्रैल-जुलाई में की 53,772 ट्रैक्टरों की बिक्री, पढ़ें आगे का प्लान

वहीं रोबोटिक संचालन वाला सोनालीका का विश्व का नंबर 1 ट्रैक्टर प्लांट...

लेटेस्ट न्यूज

Water: पानी से होने वाली बीमारियों से बचाव के क्या टिप्स पढ़ें यहां

खासकर बरसात के मौसम में. संक्रमण आमतौर पर तब होता है जब...