Home career Job News: केंद्र सरकार के मंत्रालयों और कार्यालयों में निकली बंपर भर्ती, टोल फ्री नंबर हुआ जारी
career

Job News: केंद्र सरकार के मंत्रालयों और कार्यालयों में निकली बंपर भर्ती, टोल फ्री नंबर हुआ जारी

ssc
28 से 30 जून तक उम्मीदवारों को फॉर्म में करेक्शन का अवसर दिया जाएगा.

नई दिल्ली. स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएससी) तरफ से बंपर भर्ती निकाली गई है. अगर आप भी नौकरी करने के इच्छुक हैं तो फिर देर न करिए जल्द ही निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन कर दीजिए. दरअसल, स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएससी) की ओर से सिलेक्शन पोस्ट-13 के लिए के लिए फॉर्म फिलिंग शुरू कर दी गई है. इस साल 365 कैटेगरी (पद) के लिए 2423 वैकेंसीज के लिए एसएससी की ओर से आवेदन मांगे गए हैं. हालांकि पिछले बार 450 कैटेगरी के लिए फॉर्म फिलिंग आयोजित की गई थी. सिलेक्शन पोस्ट में करीब 15 लाख उम्मीदवार आवेदन करते हैं.

आपको बता दें कि यह भी एसएससी की बड़ी परीक्षाओं में से एक है. परीक्षा के लिए दसवी, 12वीं और ग्रेजुएशन स्तर के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. हर एक वैकेंसी के लिए उम्मीदवार को अलग-अलग आवेदन करना होगा. केंद्र सरकार के मंत्रालयों और कार्यालयों में ग्रुप-बी नॉन गेजेटेड ऑफिसर्स और ग्रुप-सी के नॉन टेक्निकल पदों के लिए एसएससी की यह रिक्रूटमेंट ड्राइव आयोजित की जा रही है. अगर आप भी नौकरी पाना चाहते हैं तो देर न करें.

यहां पूछ सकते हैं अपने सवाल
एसएससी की ओर से इस परीक्षा के लिए पहली बार टोल फ्री नंबर भी जारी किए हैं. दरअसल, अक्सर फॉर्म फिलिंग जैसे मसलों को लेकर उम्मीदवारों के मन में कई सवाल रहते हैं. एसएसी की मंशा है कि उस समय उम्मीदवार किसी भी प्रकार की परेशानी न हो. इसलिए 1800 309 3063 नंबर जारी किया गया है ताकि संपर्क कर सकें. आपकी जानकारी के लिए बात दें कि फॉर्म फिलिंग 23 जून तक चलेगा. इसके बाद 28 से 30 जून तक उम्मीदवारों को फॉर्म में करेक्शन का अवसर दिया जाएगा. आवेदन शुल्क मात्र 100 रुपए होगा.

कब से कब तक होगी परीक्षा
परीक्षा का आयोजन अलग-अलग दिनों में आयोजित किया जाएगा. परीक्षा 24 जुलाई से शुरू होकर चार अगस्त तक चलेगी. परीक्षा से कुछ पहले छात्रों के एडमिशन कार्ड उनकी शिफ्ट के अनुसार जारी कर दिए जाएंगे. यानी जिनकी परीक्षा शुरुआत में होगी, उनके एडमिट कार्ड पहले जारी किए जा सकते हैं. बता दें कि 10वीं, 12वीं व ग्रेजुएशन स्तर का सिलेबस अलग-अलग होगा, लेकिन मार्किंग पैटर्न एक जैसा होगा. चार भागों से सवाल पूछे जाएंगे. एसएससी की तरफ से बताया गया है कि सामान्य अंग्रेजी, जागरुकता, गणित और जीके से संबंधित 25-25 सवाल पूछे जाएंगे। जो कि कुल 200 नंबर के होंगे. परीक्षा एक घंटे की होगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

career

Job: केंद्र और दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा में हुआ ये बड़ा बदलाव, ये भी जानें कब तक कर पाएंगे आवेदन

पुराने सिस्टम में सेक्शनवाइज टाइमिंग का नियम नहीं था. अब सबसे पहले...

career

Admission: जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए शेड्यूल में हुआ बदलाव, पढ़ें यहां

आवेदन भरने के लिए दोनों कक्षाओं के क्यूआर कोड भी जारी किए...

career

Government Job: इन विभागों में निकली है भर्ती, सरकारी नौकरी की है तलाश तो जल्द करें आवेदन

नगर निकाय हरियाणा ने भी नौकरी निकाली है, जिसमें आवेदन करके सरकारी...