Home पोल्ट्री Poultry Farming: चूजों का पहले तीन दिन इस तरह रखें ख्याल, यहां पढ़ें इस बारे में क्या कहते हैं एक्सपर्ट
पोल्ट्री

Poultry Farming: चूजों का पहले तीन दिन इस तरह रखें ख्याल, यहां पढ़ें इस बारे में क्या कहते हैं एक्सपर्ट

livestookanimalnews-poultry-cii-egg-
पोल्ट्री फॉर्म में चूजे. live stock animal news

नई दिल्ली. चूजों को जब पोल्ट्री फार्म में लाएं तो सबसे पहला काम ये करें कि पोल्ट्री फार्म को प्री-हीट दें. तापमान 30-33 डिग्री सेल्सियस तक रखा जा सकता है. वहीं पोल्ट्री फार्म की लाइट को न तो ज्यादा रखें और न ही बिल्कुल कम. चूजों को जल्दी से अनलोड करें और उन्हें फार्म के अंदर ले जाकर तुरंत ही फीड उपलब्ध कराएं. इसके साथ ही चूजों को 1 से 2 घंटे के लिए वहां का माहौल समझने के लिए छोड़ दें. पोल्ट्री एक्सपर्ट डॉ. इब्ने अली कहते हैं कि ये चीजें चूजों की ग्रोथ पर असर करती हैं.

उनका कहना है कि चूजों की ग्रोथ तेजी से हो और आगे चलकर बेहतर प्रोडक्शन मिले इसके लिए पहले दिन से उनकी देखभाल की शुरू कर देनी चाहिए. यहां डॉ. इब्ने अली आपको पहले तीन दिन की व्यवस्था को लेकर टिप्स दे रहे हैं, जो हर पोल्ट्री फार्मर के लिए बहुत ही कारगर साबित हो सकती है. क्योंकि इसका रिश्ता सीधे तौर पर ग्रोथ और प्रोडक्शन से है.

पहले दिन क्या करना चाहिए
जब चूजे आते हैं तो वे भूखे होते हैं, स्वस्थ चूजों को जल्दी से खाना और ठीक से खाना देना चाहिए.

फार्म में आने पर 8 और 24 घंटे बाद जांच करें ताकि पता चल सके कि सभी चूजों को चारा और पानी मिल गया या नहीं.

पहले दिन का टीकाकरण निर्धारित समय पर कराएं.

इस समय वेंटिलेशन तापमान के समान ही महत्वपूर्ण है, दिन के समय, यदि संभव हो तो पर्दे खोलें या एग्जास्ट पंखे चलाएं.

सर्दियों में कभी-कभी रिलेटिव ह्यूडिटी 50 फीसदी से नीचे चली जाती है. यह हवा में धूल बढ़ाता है और एयर ट्रैक नमी को कम करता है.

दूसरे दिने के बारे में भी जानें
1000 चूजों द्वारा लगभग 30 लीटर पानी की जरूरत होती है. इतना पानी जरूर रखें.

फ़ीड का ख्याल रखें, 1000 चूजे लगभग 13 किलो फ़ीड को खाते हैं.

चूजों के व्यवहार का निरीक्षण करें और कमजोर चूजों को अलग करें.

कभी कभी 1000 में से 10 चूजों की मौत हो जाती है. यह गंभीर मामला है.

पहले दिन की मृत्यु दर मुख्य रूप से हैचरी संक्रमण/परिवहन तनाव/खराब तापमान प्रबंधन के कारण होती है.

गंदे अखबार को हटा दें और नए के साथ बदलें.

तीसरे दिन कितना होना चाहिए वजन
तीसरा दिन बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन तक चूजे ठीक से फ़ीड का सेवन करना शुरू कर देते हैं और वातावरण में खुद को ढाल लेते हैं.

यदि इस समय तक मृत्यु दर देखी जाती है तो यह मुख्य रूप से लंबी दूरी की यात्रा के कारण होती है.

तीसरे दिन के अंत तक चूजों का वजन लगभग 80 ग्राम होना चाहिए.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्रीमीट

Poultry: पोल्ट्री फार्मिंग में सही फीड मैनेजमेंट से ही हो सकती है ज्यादा कमाई

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग के काम में कई बातों का ध्यान रखना...

बेरोजगारी की दर कम करने और रोजगार के नए अवसर प्राप्त करने के लिए सरकार योजना लेकर आई है.
पोल्ट्रीमीट

Poultry Farm: गर्मी में मुर्गों को भरपूर पिलाएं पानी, कम पानी पिलाने से हो सकता है नुकसान

नई दिल्ली. ब्रॉयलर मुर्गों से होने वाले मीट का उत्पादन देश में...