Home पशुपालन Green Fodder: पशुओं को हरा चारा खिलाते समय बरतें ये सावधानियां, नहीं तो बीमार हो जाएंगे पशु
पशुपालन

Green Fodder: पशुओं को हरा चारा खिलाते समय बरतें ये सावधानियां, नहीं तो बीमार हो जाएंगे पशु

livestock animal news
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. ये बात बिल्कुल सच है कि पशुओं के लिए हरा चारा बहुत ही महत्वपूर्ण सोर्स होता है. अगर हरा चारा पशुओं को न मिले तो कई तरह की दिक्कतें भी हो सकती हैं. इसका असर उत्पादन पर भी पड़ता है. जबकि गर्मियों में हरे चारे की समस्या पूरे देश में होती है. खासतौर पर उन इलाकों में जहां पर बारिश बहुत कम होती है. अगर आप पशुपालक हैं तो आपको ये भी पता होनी चाहिए कि पशुओं को हरा चारा खिलाते समय कुछ सावधानियां भी बरतनी होती है. अगर ऐसा न किया जाए तो पशुओं को हरे चारे से दिक्कतें भी हो सकती हैं.

पशुपालन लोगों के लिए फायदेमंद हो, इसको लेकर काम करने वाले तमाम एक्सपर्ट कहते हैं कि हरा चारा पशुओं को खिलाने में कुछ सावधानियां रखनी चाहिए. दलहनी हरा चारा जैसे ग्वार, चंवला, रिजका आदि अकेले ही पशुओं को नहीं खिलाना चाहिए. इनको सूखे जबकि चारे के साथ मिलाकर खिलाना चाहिए. ऐसा करने से पशुओं को अफरा की समस्या से बचाया जा सकता है. बताते चलें कि अफारा, टिम्पनाइटिस, ब्लोट रूमिनल टिम्पनी चारा खा लेने की वजह से होता है. इसके चलते पशुओं का पेट फूलने लग जाता है और उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

मौत का कारण बन सकता है
एक्सपर्ट के मुताबिक अकेले दलहनी हरा चारा खिलाने पर पशुओं के पेट में आफरा आने से पशुओं की भी हो सकती है. इस प्रकार ज्वार की फसल को 40 दिन पहले पशुओं को नहीं खिलाना चाहिए. बेहतर तो यही है कि जब फसल में सिट्टे आने लगे तभी काट कर हरे चारे के लिए खिलाना चाहिए. इस अवधि से पहले खिलाने पर इसमें एचसीएन नामक जहरीला तत्व अधिक मात्रा में होता है. जिससे पशु की मृत्यु भी हो सकती है.

दवा का छिड़काव हुआ है तो न दें चारा
एनिमल एक्सपर्ट कहते हैं कि जब कभी भी हरे चारे के लिए जो भी फसल काट कर पशुओं को खिलाई जा रही है, उस पर काटने से पहले 15 दिन तक किसी भी दवा का छिड़काव किया जाना चाहिए. अगर फसल पर किसी कीड़े, बीमारी या खरपतवार नियंत्रण करने के लिए कोई दवा का छिड़काव करना मजबूरी हो तो पशुपालक भाई ये कर सकते हैं कि उसके 15 दिन बाद ही फसल को हरे चारे के लिए काटना चाहिए. कभी भी दवा के छिड़काव वाले चारे को पशुओं को नहीं देना चाहिए.

हरे चारे के तौर पर बोएं ये फसलें
देश के सबसे सूखे इलाके राजस्थान में हरे चारे के लिए मुख्यतया उगाई जाने वाली फसलें हैं बाजरा, ज्वार, मक्का, चंवला, ग्वार, जई, रिजका, बरसीम, जौ आदि है. हरे चारे के लिए इन फसलों को उगा कर फूल आने के बाद, पकने से पहले, काट कर हरेपन की स्थिति में पशुओं को कुट्टी काट कर या सीधे ही खिलाया जाता है. वर्ष भर हरा चारा उत्पादन के लिए इन फसलों की बुवाई का समय खरीफ ऋतु में जुलाई-अगस्त, रबी में अक्टूबर-नवम्बर व गर्मियों में मार्च-अप्रैल होती है. हरे चारे में ज्वार, बाजरा व मक्का के हरे चारे के साथ दलहनी फसलें जैसे चंवला या ग्वार का हरा चारा भी मिलाकर पशुओं को खिलाना चाहिए. इससे पशुओं को संतुलित पोषण मिलता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal Husbandry News: मंगला पशु बीमा योजना का पूरा नहीं हुआ लक्ष्य, मंत्री ने जताई नाराजगी

नई दिल्ली. राजस्थान के पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत...

पशुपालनपोल्ट्री

Animal News: बकरी पालन के साथ करें मुर्गी पालन, फायदा बढ़ जाएगा

नई दिल्ली. पशुपालन और मुर्गी पालन जैसे काम से कमाई बहुत अच्छी...

सीता नगर के पास 515 एकड़ जमीन में यह बड़ी गौशाला बनाई जा रही है. यहां बीस हजार गायों को रखने की व्यवस्था होगी. निराश्रित गोवंश की समस्या सभी जिलों में है इसको दूर करने के प्रयास किया जा रहे हैं.
पशुपालन

Animal Husbandry: पशु के पेट के कीड़ों को जड़ से नहीं करेंगे खत्म तो होगा भारी नुकसान

नई दिल्ली. पशुपालन करने वाले पशुपालक इस बात से बखूबी वाकिफ हैं...