Home पशुपालन Cow: ये है सबसे अधिक दूध देने वाली गायों की टॉप नस्ल
पशुपालन

Cow: ये है सबसे अधिक दूध देने वाली गायों की टॉप नस्ल

सदैव स्वस्थ एवं सुडौल शरीर वाले पशु ही खरीदना चाहिए.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. शहर हो या देहात दूध का ​बिजनेस पूरे देश में अच्छी कमाई दे रहा है. कई किसान दूध के कारोबार में जुड़े हुए हैं. डेयरी को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा सब्सिडी भी दी जा रही है. लेकिन डेयरी में जुड़े हुए लोग कई बार दुधारू पशु की कमी के कारण उतना प्रोफिट नहीं ले पाते हैं, जितना उन्हें मिलना चाहिए. दूध की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अच्छी नस्ल की गाय या भैंस का होना बेहद जरूरी है. दुधारू पशु की अच्छी नस्ल दूध के कारोबार में अच्छी तरक्की कराती है. आज हम आपको गायों की बेहतरीन नस्ल की जानकारी इस आर्टिकल के जरिए दे रहे हैं, जिससे आप अपनी इनकम को और बढ़ा सकेंगे.

दूध का बिजनेस तेजी से फैल रहा है. गांव हो या शहर दूध और इससे बने प्रोडेक्ट की डिमांड लगातार बढ़ रही है. लोग दूध का कारोबार कर अच्छी कमाई कर रहे हैं. गायों की कई नस्ल ऐसी हैं, जो एक दिन में 15 से 20 लीटर दूध तक देती हैं.

गिर गाय की नस्ल देश में गिर गाय की नस्ल सबसे अधिक दूध देने वाली होती है. ये गाय वैसे तो देश ही नहीं दुनिया में भी काफी फेमस है और अपने यहां गुजरात में सबसे अधिक पालन किया जाता है. राजस्थान, हरियाणा, यूपी के साथ ही बिहार में भी अब डेयरी वाले इस नस्ल की गायों को अपने यहां रखते हैं. इसकी खासियत है कि ये ये सामान्य देसी गायों के मुकाबले अधिक बिकती है. गिर गाय दूध के मामले में करीब 15 से 20 लीटर तक दे सकती है. इसके पालन में अच्छा आहार हो तो दूध और अधिक बढ़ने की संभावनाएं होती हैं.

लाल सिंधी गाय गाय की ये नस्ल भी भरपूर दूध देने के मामले में जानी जाती है. लाल सिंधी गाय से रोजाना 12 से 18 लीटर तक दूध मिल सकता है. लेकिन अगर सही तरह से इसकी देखरेख और आहार दिया जाए तो दूध की क्षमता और बढ़ोत्तरी हो सकती है. लाल सिंधी गाय का मूल पाकिस्तान प्रांत का है. लेकिन इनकी ब्रीड अब देश के कई हिस्सों में पाई जाती है. हरियाणा, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु और पंजाब में इनकी नस्ल पाई जाती है. ये गाय रंग के मामले में थोड़ा लाल रंग की होती हैं..

साहिलवाल गाय साहिलवाल गाय भी अपने अधिक दूध देने के लिए जानी जाती है. देश के आम डेयरी फार्म में ये गाय काफी फेमस हैं. यूपी, बिहार, राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश में कई किसान बड़े स्तर पर साहिवाल गाय को पालते हैं. साहिलवाल गाय दूध के मामले में डेली करीब 10 से 15 लीटर तक दूध दे सकती है. एक साहिलवाल गाय की अच्छी देखरेख की जाए तो ये गाय प्रतिदिन 20 लीटर दूध कम से कम दे सकती हैं. साहिलवाल गाय भारत से अफ्रीका और कई कैरेबियाई देशों में भी एक्सपोर्ट की जाती हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

गोट एक्सपर्ट का कहना है कि एक से तीन महीने के बीच मेमना पालन की बात की जाए तो पहले महीने में शरीर का वजन सात किलोग्राम होता है.
पशुपालनमीट

Sheep Disease: फुट रॉट से भेड़ पालन में होता बड़ा नुकसान, ऊन और मांस उत्पादन पर पड़ता है असर

नई दिल्ली. भेड़ पालन में अक्सर भेड़ों को फुट रॉट यानी खुर...

जाफराबादी भैंस गुजरात के जूनागढ़, भावनगर और अमरेली जिलों में पाई जाती है.
पशुपालन

Animal Husbandry: HF और जर्सी गाय के मुकाबले भैंस को ज्यादा लगती है ठंड, बचाव करना है जरूरी

नई दिल्ली. धीरे-धीरे ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है. इसलिएए...

चारे की फसल उगाने का एक खास समय होता है, जोकि अलग-अलग चारे के लिए अलग-अलग है.
पशुपालन

Animal Fodder: इस साल डेयरी किसानों के लिए चुनौती बन गया है पशु चारे पर आने वाला खर्च

नई दिल्ली. भारत में दूध उत्पादन की कुल लागत का 60–70 फीसद...