Home सरकारी स्की‍म Bank Loan: बकरी पालन के लिए इस बैंक से ले सकते हैं 50 लाख रुपये तक का लोन, पढ़ें डिटेल
सरकारी स्की‍म

Bank Loan: बकरी पालन के लिए इस बैंक से ले सकते हैं 50 लाख रुपये तक का लोन, पढ़ें डिटेल

GOAT FARMING, LIVE STOCK NEWS, Solar Dryer Winter Protection System
शेड में किया जा रहा बकरी पालन. live stock animal news

नई दिल्ली. भारत में किसान खेती के साथ-साथ पशुपालन भी बड़े स्तर पर कर रहे हैं. जबकि छोटे और सीमांत किसान बकरी पालन में ज्यादा दिलचस्पी लेते हैं. बकरी पालन करके किसान दूध बेचने के साथ-साथ बकरी बेचकर भी आमदनी कम लेते हैं. देश में ऐसे बहुत से किसान हैं, जिनके पास बकरी खरीदने के लिए पैसे शायद न हो. अगर उन किसानों के पास बकरी खरीदने के लिए पैसे की जरूरत है तो उन्हें बकरी पालन व्यवसाय शुरू करने के लिए आसानी से लोन मिल जाएगा. क्योंकि सरकारी के साथ-साथ निजी बैंक में बकरी पालन पर की बिजनेस शुरू करने पर लोन देते हैं.

बकरी पालन लोन वर्किंग कैपिटल लोन होता है. इस लोन के पैसे का इस्तेमाल बकरी व्यवसाय शुरू करने के लिए ही किया जाता है. अगर बकरी पालन का धंधा शुरू करना चाहते हैं तो भारतीय स्टेट बैंक जा सकते हैं. इसके लिए आपको अच्छी तरह से एक बिजनेस प्लान तैयार करना होगा. इस प्लान में आपको राशि बकरी की नस्ल, उपकरण, वर्किंग कैपिटल, निवेश, बजट, मार्केटिंग की रणनीति और श्रमिकों के निर्माण की जानकारी देनी होगी. इसके बाद एसबीआई जरूरत के मुताबिक आपको लोन दे सकता है.

इन बैंक से आप ले सकते हैं लोन
मत्स्य आईडीबीआई बैंक भी भेड़ बकरी पालन के लिए लोन दे रहा है. वो बकरी पालन के लिए मिनिमम 50 हजार रुपये का लोन देता है. अधिकतम राशि 50 लाख रुपये तक भी हो सकती है. इसके अलावा नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट नाबार्ड किसानों को पशुपालन व्यापार शुरू करने के लिए आर्थिक रूप से मदद करता है. बैंकों द्वारा या लोन संस्थाओं की वजह से बकरी पालन के लिए लोन देता है. आप नाबार्ड की मदद से कमर्शियल बैंक क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक राज्य सरकारी कृषि और ग्रामीण विकास बैंक राज्य सहकारी बैंक और शहरी बैंक से लोन ले सकते हैं.

बैंक को नहीं देना होगा पैसा
नाबार्ड की योजना के मुताबिक एससी, एसटी श्रेणी में आने वाले लोगों को बकरी पालन के लिए 33 फीसदी की सब्सिडी मिलती है. अगर आप लोन लेते हैं तो राशि के 33 % आपको बैंक को नहीं देना पड़ेगा. वहीं ओबीसी और सामान्य श्रेणी के लाभार्थियों के लिए 25 % सब्सिडी मिलती है. नाबार्ड की वजह से किसान अधिकतम ढाई लाख रुपये लोन ले सकते हैं. केनरा बैंक अपने ग्राहकों को आवश्यक ब्याज दरों पर भेड़ और बकरी पालन के लिए लोन देता है. चार से पांच साल के लिए लोन वापस पास कर सकते हैं. लोन लेने पर आपको 5 साल के अंदर चुकाना होगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

सदैव स्वस्थ एवं सुडौल शरीर वाले पशु ही खरीदना चाहिए.
सरकारी स्की‍म

Government Scheme: नंदिनी कृषक समृद्धि योजना का फायदा उठाकर बन गए बड़े डेयरी कारोबारी

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश सरकार भी पशुपालन को बढ़ावा देने का काम...

अगर आप छोटे गड्ढे में मछली पालन का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आपको तालाब के आकार को चुनना होगा. एक से 2000 स्क्वायर फीट के तालाब में आप बढ़िया मछली पालन कर सकते हैं.
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish Farming: हरियाणा में फिशरीज सेक्टर को मजबूत करने के लिए 760 करोड़ का हुआ निवेश

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के तहत हरियाणा ने उल्लेखनीय...