Home डेयरी Cow Husbandry: HF गाय पालन का कितना है खर्च, दूध से महीने में कितनी होगी कमाई
डेयरी

Cow Husbandry: HF गाय पालन का कितना है खर्च, दूध से महीने में कितनी होगी कमाई

hf cow milk production
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. देश में गाय का दूध बेचकर मोटी कमाई करने वालों की संख्या बहुत ज्यादा है. यही वजह है कि पशुपालक गाय खरीदने से पहले कई सवालों के जवाब जान लेना चाहते हैं और उन्हें जान भी लेना चाहिए. जैसे गाय की कीमत, गाय के रखरखाव में होने वाला खर्च, गाय के दूध देने की क्षमता और गाय से होने वाला वाली आय यदि पशुपालक को इन तमाम बातों की जानकारी होगी तो उसे फायदा पहुंचेगा. जबकि वह दूध से ज्यादा आमदनी कम पाएगा. इससे उनके लिए डेयरी उद्योग फायदे का सौदा साबित होगा.

इस आर्टिकल में पशुपालक भाइयों को यह बताने की कोशिश की जा रही है कि एचएफ गाय को रखने का खर्च कितना हो सकता है. इसके अलावा गाय के दूध के बेचने में कितनी कमाई की जा सकती है. अगर आप एक पशुपालक हैं और एचएफ गाय को खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके काम का है और इसमें आपको तमाम जानकारी मिल जाएगी. जिससे आप एचएफ गाय का पालन अच्छी तरह से कर पाएंगे.

9 किलो फीड की होती है जरूरत
एचएफ गाय एक विदेशी गाय है. वहीं या दूध भी अधिक मात्रा में देती है. इसे रखने का खर्च अन्य गाय से थोड़ा ज्यादा हो सकता है. आपको बता दें कि एचएफ गाय के दिन का खर्च 239 रुपए तक हो सकता है. एचएफ गाय को रोजाना 21 किलो हरे चारे का सेवन करना चाहिए. जिसकी कुल कीमत 40 हो सकती है. वहीं गाय को रोजाना 2 किलो सूखा चारा भी देना होता है. जिसकी लागत 10 रुपये हो सकती है. गाय को 9 किलो तक फीड दी जानी चाहिए. जिसकी कीमत 180 तक हो सकती है.

50 हजार से ज्यादा कमाई
वहीं इस नस्ल की गाय को 10 का मिनरल मिक्चर भी दिया जाना चाहिए. गाय के रोजाना रखरखाव पर कल खाली 230 से 250 रुपए तक हो सकता है. ये गाय रोजाना 25 से 30 लीटर दूध देने की क्षमता रखती है. ऐसे में अगर पशुपालक भाई इस दूध को बेचते हैं तो उसके जरिए रोजाना 65 किलो के हिसाब से 1625 रुपए से लेकर 1950 तक कमा सकते हैं. ध्यान रहे की ग्रामीण इलाकों और शहरी इलाकों में दूध का दाम अलग-अलग होता है. यहां एक अंदाजा बताया गया है. ऐसे में इसे जोड़ा जाए तो महीने में 50 हजार से ज्यादा की कमाई हो सकती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy: तेलंगाना में दूध की खरीद को बढ़ाने में सहयोग करेगा एनडीडीबी, सरकार से हुआ समझौता

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) ने तेलंगाना राज्य में सहकारी...

पनीर असली है या नकली इसकी पहचान करने का सबसे पहला तरीका यह है कि पनीर के टुकड़े को हाथों से मसलकर देखें.
डेयरी

Dairy: डिटर्जेंट और यूरिया मिलाकर बना रहे पनीर, जांच करने पर नमूनों में मिली 97 फीसद तक मिलावट

नई दिल्ली. राजस्थान की राजधानी जयपुर में लोगों की जिंदगी से खिलवाड़...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy Sector: पूर्वोत्तर राज्यों में सहकारी डेयरी नेटवर्क को विस्तारित करेगी सरकार

नई दिल्ली. अगर कहीं भी सरकार सहकारी डेयरी नेटवर्क का विस्तार करती...

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Milk Production: दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए डेयरी किसानों को दी जा रही प्रोत्साहन राशि

नई दिल्ली. बिहार के बरौनी सुधा डेयरी से जुड़े दूध उत्पादक किसानों...