Home डेयरी “इनोवेशन एंड क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट-2024” स्टार्ट-अप के जरिए युवा डेयरी कारोबार में बना सकते हैं करियर
डेयरी

“इनोवेशन एंड क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट-2024” स्टार्ट-अप के जरिए युवा डेयरी कारोबार में बना सकते हैं करियर

nnovation and Creativity Contest-2024, Start-up, Dairy Business, ICAR, National Dairy Research Institute, Karnal
राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान में आयोजित सेमिनार में भाग लेते वैज्ञानिक व अन्य

नई दिल्ली. आईसीएआर-राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान, करनाल के एनएन दस्तूर ऑडिटोरियम में शैक्षणिक पखवाड़ा कार्यक्रम का उद्घाटन “इनोवेशन एंड क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट-2024” से किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए संस्थान के निदेशक एवं कुलपति डॉ. धीर सिंह ने अपने अध्यक्षीय भाषण में बताया कि विशेष रूप से युवा छात्रों के लिए विकसित यह कार्यक्रम उनके स्टार्ट-अप और व्यावसायिक उद्यमों के शुरुआती विकास में मदद करेगा. यह अनूठा कार्यक्रम न केवल नौकरी और व्यवसाय सृजन में सहायता करेगा बल्कि इसके विकास में भी तेजी लाएगा और नए छात्र उद्यमियों को उनके व्यावसायिक उद्यमों में मदद करके प्रोत्साहित करेगा. उन्होंने आगे कहा कि इस प्रतियोगिता के तहत चुने गए और छात्रों द्वारा तैयार किए गए आइडिया को ,योजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए 2 लाख तक का पुरस्कार दिया जाएगा.

विद्यार्थियों ने 35 नए आइडिया प्रस्तुत किए
डॉ. आशीष कुमार सिंह (संयुक्त निदेशक, शिक्षाविद) ने बताया कि हमारे छात्रों को नौकरी चाहने वालों से नौकरी देने वालों की ओर मोड़ने की जरूरत है. उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों द्वारा 35 नए आइडिया प्रस्तुत किए गए. इनमें से 8 आइडिया व्यावसायिक उद्यमों से चुने गए हैं और 7 आइडिया अनुसंधान आधारित कार्यक्रमों से हैं.

दूध में मिलावट का पता लगाने के बारे में बताया
डॉ. सिंह ने आगे कहा कि ये कार्यक्रम हमारे छात्रों को अपनी व्यावसायिक योजनाएं विकसित करने में सहायता करेंगे और विशिष्ट डेयरी पशुओं के उत्पादन और दुग्ध उत्पाद उद्योग के क्षेत्र में एक सफल उद्यमी के रूप में अपनी यात्रा शुरू करने में विद्यार्थीयो की मदद करेंगे. बी.टेक, मास्टर्स और डॉक्टरेट छात्रों ने कुछ अद्वितीय प्रोबायोटिक उत्पादों, दूध में मिलावट का पता लगाने और बेहतर डेयरी पशुओं के गुणन सहित नए डेयरी उत्पाद बनाने के लिए अपने विचार प्रस्तुत किए. प्रस्तावों का मूल्यांकन विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा किया गया.

सालभर आयोजित होंगे कार्यक्रम
डेयरी प्रौद्योगिकी प्रभाग के प्रमुख डॉ. डी.एन. यादव ने बताया कि युवा उद्यमियों को डेयरी उद्योग में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए हर साल इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. कार्यक्रम में सभी छात्र, सेवानिवृत्त वैज्ञानिक और संकाय सदस्य शामिल हुए.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy: तेलंगाना में दूध की खरीद को बढ़ाने में सहयोग करेगा एनडीडीबी, सरकार से हुआ समझौता

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) ने तेलंगाना राज्य में सहकारी...

पनीर असली है या नकली इसकी पहचान करने का सबसे पहला तरीका यह है कि पनीर के टुकड़े को हाथों से मसलकर देखें.
डेयरी

Dairy: डिटर्जेंट और यूरिया मिलाकर बना रहे पनीर, जांच करने पर नमूनों में मिली 97 फीसद तक मिलावट

नई दिल्ली. राजस्थान की राजधानी जयपुर में लोगों की जिंदगी से खिलवाड़...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy Sector: पूर्वोत्तर राज्यों में सहकारी डेयरी नेटवर्क को विस्तारित करेगी सरकार

नई दिल्ली. अगर कहीं भी सरकार सहकारी डेयरी नेटवर्क का विस्तार करती...

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Milk Production: दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए डेयरी किसानों को दी जा रही प्रोत्साहन राशि

नई दिल्ली. बिहार के बरौनी सुधा डेयरी से जुड़े दूध उत्पादक किसानों...