Home पशुपालन Animal Husbandry: भेड़-बकरियों के मेमने को होती ये बीमारी, पैदा होते ही ये करें तो नहीं होंगे बीमार
पशुपालन

Animal Husbandry: भेड़-बकरियों के मेमने को होती ये बीमारी, पैदा होते ही ये करें तो नहीं होंगे बीमार

अत्यधिक कमजोर बच्चों के मामले में उन्हें ट्यूब-फीड दिया जाना चाहिए.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. भेड़ हो या फिर बकरी अगर इसके पालन में मेमने से फायदा दोगुना हो जाता है, लेकिन मसला ये भी है कि इनके मेमनों की मृत्युदर भी बहुत ज्यादा है. ऐसी कई बीमारियां हैं, जिनके कारण मेमनों की मौत हो जाती है. इस वजह से भेड़ पालक और बकरी पालक को नुकसान उठाना पड़ जाता है. हालांकि मेमनों के पैदा होने के दौरान कुछ बातों का ध्यान दिया जाए तो बीमारियों से निजात मिल सकती है. वहीं अगर पशुपालकों को बीमारी के लक्षण को पता रहे और इसके इलाज के बारे में तो फिर मुश्किल नहीं होगी. आइए मेमनों को सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाली ऐट्रेसिया ऐनाई बीमारी के बारे में जानते हैं.

पशु एक्सपर्ट नितिका शर्मा, विनय चतुर्वेदी एवं एम. के. सिंह का कहना है कि गुदाविहीनता (ऐट्रेसिया ऐनाई) यह भेड़ों व बकरियों में पाई जाने वाली जन्मजात बीमारी है. इस का कारण मलद्वार की भित्ति का बन्द होना है. इस स्थिति में मलद्वार न होने के कारण नवजात मेमने मल को बाहर नहीं कर पाते हैं. अगर वक्त रहते इलाज न मिले तो फिर उनकी मौत भी हो जाती है. इसलिए तुरंत इलाज होना जरूरी होता है.

नर मेमनों में ज्यादा होती है दिक्कत
एक्सपर्ट का कहना है कि गुदाविहीनता दोष नर मेमनों में मादा की अपेक्षा अधिक मिलता है. नवजात मादा मेमनों में आमतौर पर इस स्थिति में मलद्वार एवं योनि के बीच एक फिस्चुला बन जाता है जिससे मूत्र तंत्र के संक्रमण की सम्भावना बढ़ जाती है. उपचार की बात की जाए तो नवजात मेमना मल विसर्जन का प्रयास करे और मलद्वार उभर कर बाहर आए तो यह स्थिति उपचार के लिए होती है. इस दशा में सर्जरी के जरिए मलद्वार को बनाया जा सकता है तथा मेमने का जीवन बचाया जा सकता है. लेकिन इस तरह के उभार का न बनना गर्भकाल में मलाशय के अपर्याप्त विकास को दर्शाता है और ऐसे मेमने को सर्जरी द्वारा भी उपयोगी नहीं बनाया जा सकता है.

इन बातों पर ध्यान देने जरूरी
एक्सपर्ट का कहना हे कि जरूरत है कि नवजात मेमने के पैदा होते ही पशुपालक द्वारा सामान्य मलद्वार होने की पुष्टि कर ली जाए. इसके अलाव सामान्य से अलग किसी भी दशा की देरी पशु चिकित्सक द्वारा उपचार कराना सुनिश्चित करें. इसके अतिरिक्त गुदाविहीनता जैसी जन्मजात विसंगति यदि किसी मेमने में दिखाई दे तो उन मेमनों को बधिया करा दें तथा उनका प्रयोग प्रजनन के लिए न करें. अगर ऐसा करते हैं तो अगली नस्ल में भी इस बीमारी के जाने की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ जाएगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

सीता नगर के पास 515 एकड़ जमीन में यह बड़ी गौशाला बनाई जा रही है. यहां बीस हजार गायों को रखने की व्यवस्था होगी. निराश्रित गोवंश की समस्या सभी जिलों में है इसको दूर करने के प्रयास किया जा रहे हैं.
पशुपालन

World Veterinary Day: 2030 तक एफएमडी और ब्रूसेलोसिस बीमारी देश से हो जाएगी खत्म !

नई दिल्ली. सरकार पशुपालन को बढ़ावा देना चाहती है और इसमें सबसे...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
पशुपालन

Animal Husbandry: पशु के लिए सुरक्षा कवच है खनिज मिश्रण, आहार में प्रोटीन भी है अहम

नई दिल्ली. पशुपालन में अगर ज्यादा फायदा कमाना है तो इस बात...

पशुपालन

Animal News: पशु पॉलीथीन खा ले तो भूख न लगना और पेट दर्द जैसी समस्या होती है, जान भी जा सकती है

नई दिल्ली. अक्सर आपने बेसहारा पशुओं को सड़क किनारे पॉलीथीन में घरों...

livestock animal news
पशुपालन

Animal News: बछिया को तैयार करने के लिए सही तरह से करें देखभाल

नई दिल्ली. अगर आप पशुपालन कर रहे हैं और गाय या भैंस...