Home मछली पालन Fisheries: UP में मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए वेबसाइट हुई लॉन्च, जानें कैसे मिलेगा मछुआरों को फायदा
मछली पालन

Fisheries: UP में मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए वेबसाइट हुई लॉन्च, जानें कैसे मिलेगा मछुआरों को फायदा

मछली में कुछ बीमारियां ऐसी हैं जो पूरे मछली के बिजनेस को नुकसान पहुंचा सकती हैं.
तालाब में पाली गई मछली की तस्वीर.

नई दिल्ली. देशभर में मछली पालन को बढ़ावा मिला है. इससे न सिर्फ देश की अर्थव्यवस्था को बल मिला है. बल्कि किसानों को आजीविका चलाने का भी जरिया मिला है और बहुत से बेरोजगारों को रोजगार भी उपलब्ध हुआ है. जबकि मछली प्रोडक्शन में इजाफा हुआ है. अब मछली पालन को उत्तर प्रदेश में भी बढ़ावा देने के लिए सरकार जुट गई है. इसको लेकर यूपी के मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने वेबसाइट लॉन्च की है. ताकि ज्यादा से ज्यादा मछली पालकों और इस काम को करने वाले समुदाय के लोगों को फायदा पहुंचाया जा सके.

वेबसाइट के लॉन्चिंग के मौके पर उन्होंने कहा कि अब मछली पालन की योजनाओं को चलाने में आसानी होगी. मछली पालकों को निदेशालय तक दौड़ लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. उन्हें घर बैठे की योजनाओं का लाभ मिलेगा. मंत्री संजय निषाद ने इस वेबसाइट को लेकर गृहमंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया और कहा कि इससे बहुउद्देशीय मछली पालक समितियों के गठन का भी रास्ता साफ हुआ है. तालाबों का ठेका पट्टा स्थानीय समितियों को ही मिलेगा. समितियों के पंजीकरण का कार्य अब ऑनलाइन हो सकेगा.

बन चुकी हैं 1135 समितियां
उन्होंने कहा कि निषादराज बोट योजना में भी बदलाव लाया गया है. अब कोई भी मल्लाह अपनी खुद की नाव बनाकर योजना का लाभ ले सकेगा. ऑनलाइन फोटो अपलोड करके डीबीटी से योजना का फायदा मिलेगा. मंत्री संजय निषाद ने जिस समितियों का जिक्र किया है, ऐसी 1135 समितियां उत्तर प्रदेश में गठित हैं. अब अभियान चला कर जलधारा पर 565 समितियां का गठन कराए जाने का प्लान है. जिससे लगभग 16000 मछुआ समुदाय के लोगों को जोड़ा जाएगा और उन्हें इससे रोजगार मिलेगा. हर न्याय पंचायत में समिति का गठन होगा. इसके लिए पोर्टल पर आवेदन करना होगा.

समिति के लिए कौन कर सकता है आवेदन
पंजीकरण के बाद प्रस्तावित समिति गठन के लिए तीन बैठकों की डिटेल देनी होगी. हर समिति के गठन के लिए कम से कम 27 सदस्यों का होना अनिवार्य है. इन सदस्यों में तीन सदस्य अनुसूचित जाति के होंगे. इसमें 6 महिलाओं का होना जरूरी है. समिति के साधारण सदस्यता केवल ऐसे व्यक्तियों के लिए खुली होगी. जिसका चरित्र अच्छा होगा और मेंटली रूप से वह ठीक होगा. उसकी उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए. समिति के कार्य क्षेत्र की बात की जाए तो मछली पकड़ना आता हो, पालने का कार्य जो जानता हो तो वही इसमें शामिल हो सकता है. सभी सदस्यों को अपना आधार कार्ड मोबाइल नंबर भी देना होगा. एक परिवार का सिर्फ एक सदस्य ही समिति का सदस्य हो सकता है. उसकी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट होनी चाहिए.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

shrimp farming problems
मछली पालन

Fisheries: टेक्नोलॉजी और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने से भीमावरम फिशरीज क्लस्टर होगा मजबूत

नई दिल्ली. नेशनल फिशरीज डेवलपमेंट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. बिजय...

The States and UTs have been advised to implement the clusters based approach for development of fisheries and aquaculture. Based on the request received from the Andaman and Nicobar Administration, development of Tuna fisheries cluster in Andaman & Nicobar Islands has been notified under PMMSY.
मछली पालन

Fisheries: आंध्र प्रदेश ने 64 लाख टन मछली उत्पादन कर टारगेट किया पूरा

नई दिल्ली. भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के...

यहां मानसून जून से सितम्बर तक चलता है. औसत वर्षा करीब 57 सेमी. होती है.
मछली पालन

PMMSY के तहत हरियाणा में फिशरीज सेक्टर हुआ मजबूत

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) एक ऐसी योजना है, जिसके...