Home सरकारी स्की‍म UP के पशुपालकों को गाय की खरीद पर मिलेगी 80 हजार रुपये की मदद, ये है आवेदन की आखिरी तारीख
सरकारी स्की‍म

UP के पशुपालकों को गाय की खरीद पर मिलेगी 80 हजार रुपये की मदद, ये है आवेदन की आखिरी तारीख

gir cow price
गिर गाय की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश की सरकार ने किसानों के लिए एक बेहतरीन योजना की शुरुआत की है. योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार की ओर से प्रदेश के किसानों को गाय की खरीदारी पर अनुदान दिया जाएगा. यह मदद मुख्यमंत्री स्वदेशी गाय संवर्धन योजना के तहत दी जाएगी. किसानों को अन्य प्रदेशों से उन्नत नस्ल की स्वदेशी गायों गिर, साहीवाल, थारपारकर और हरियाणा प्रजाति की खरीदारी करने पर 80 हजार रुपये तक की आर्थिक मदद की जाएगी. बताया जा रहा है कि पशुपालकों के लिए इस योजना में अधिकतम दो गायों की एक पशुपालन इकाई वाले ही पात्र होंगे.

गौरतलब है कि नंद बाबा मिशन के तहत मुख्यमंत्री स्वदेशी को संवर्धन योजना का उद्देश्य प्रदेश में स्वदेशी उन्नत नस्ल की गायों की संख्या को और उनकी नस्ल को बढ़ाना है. ताकि मिल्क प्रोडक्टिविटी और उत्पादन में प्रदेश सबसे आगे रहे. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना के तहत स्वदेशी नस्ल की गाय पालन के लिए 10 से 15 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि डीबीटी के जरिए किसानों के खाते में दी जाएगी. नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत गोवंश पशुपालन पशुओं में नस्ल सुधार और दूध उत्पादकता बढ़ाने के लिए 25 गायों की डेयरी स्थापित करने के लिए 31.25 लख रुपये तक प्रति इकाई अनुदान का प्रावधान किया गया है.

दो गायों के पालन पर मिलेगी मदद
पशुपालकों को योजना के लिए 17 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा. तभी वह इस योजना का फायदा उठा पाएंगे. बताते चलें कि मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना पहले से ही चल रही है. गाय पालने वाले पशुपालक और गाय पालने की इच्छा रखने वाले इन दोनों योजनाओं का फायदा उठाकर अपनी इनकम बढ़ा सकते हैं. डेयरी किसानों को देशी नस्ल साहीवाल, गिर गंगातिरी और थारपारकर गााय का पालन करना होता है. इसके पालन के लिए दी जाने वाली रकम दो गायों के पालन पर देय है. योजना का फायदा उठाने के लिए नजदीकी पशुपालन विभाग में जाकर अधिकारियों से संपर्क करना होगा. इसके साथ ही योजना की जानकारी ऑनलाइन भी की जा सकती है.

योजना का फायदा लेने के क्या करना होगा
बता दें कि अनुदान के लिए छह मदों में क्रमशः भारतीय नस्ल की दो गाय हरियाणा साहीवाल, थारपारकर और गिर की खरीद की रसीद, ट्रांजिस्ट बीमा की रसीद, भाड़े की रसीद, 3 साल के लिए बीमा की रसीद, चारा काटने वाली मशीन की खरीद की रसीद, गायों के रखरखाव के लिए पशु से निर्माण के खर्च के बिल बाउचर को देना होगा. इसके अलावा आवेदन के साथ संलग्न फार्म को मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में जमा किया जाएगा. साथ ही दो गायों की स्थापित की जाने वाली इकाई की अधिकतम लागत दो लाख रुपये होनी चाहिए. योजना के तहत अनुदान की धनराशि 40 फीसदी अधिकतम धनराशि 80 हजार रुपए दी जाएगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

सदैव स्वस्थ एवं सुडौल शरीर वाले पशु ही खरीदना चाहिए.
सरकारी स्की‍म

Government Scheme: नंदिनी कृषक समृद्धि योजना का फायदा उठाकर बन गए बड़े डेयरी कारोबारी

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश सरकार भी पशुपालन को बढ़ावा देने का काम...

अगर आप छोटे गड्ढे में मछली पालन का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आपको तालाब के आकार को चुनना होगा. एक से 2000 स्क्वायर फीट के तालाब में आप बढ़िया मछली पालन कर सकते हैं.
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish Farming: हरियाणा में फिशरीज सेक्टर को मजबूत करने के लिए 760 करोड़ का हुआ निवेश

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के तहत हरियाणा ने उल्लेखनीय...