Home डेयरी Goat Milk: देश में बढ़ गया बकरी के दूध का उत्पादन, पढ़ें कितनी हुई हिस्सेदारी, पिछले 5 साल में कितना बढ़ा
डेयरी

Goat Milk: देश में बढ़ गया बकरी के दूध का उत्पादन, पढ़ें कितनी हुई हिस्सेदारी, पिछले 5 साल में कितना बढ़ा

livestock, Milk Production, Goat Milk, Properties in Goat Milk, Goat Milk Nutritious, Nutrients in Goat Milk, Milk Production in India
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. बकरी पालन एक ऐसा व्यवसाय है, जिसको कम लागत में शुरू किया जा सकता है. क्योंकि इसके फॉर्म को बनाने में भी बहुत ज्यादा खर्च नहीं आता है. जबकि कई बकरियों की नस्ल तो ऐसी हैं कि उन्हें घर के आंगन में और छत पर भी पालकर कमाई की जा सकती है. हालांकि बड़े स्तर पर बकरी पालन करने और ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए एक्सपर्ट फॉर्म में गोट फार्मिंग की सलाह देते हैं. अगर आपको आपके पास पैसे की कमी है तो सरकार भी इसके लिए मदद करती है और 25 से 33 फीसदी तक का अनुदान देती है.

जानकारी के लिए बता दें कि बकरी पालन से दूध, मांस, खाल और रेशे का उत्पादन होता है. जिसकी बिक्री करके अच्छी कमाई होती है. बकरी का मीट सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला मीट होता है और काफी महंगा भी बिकता है. वहीं बकरी के दूध की भी डिमांड अब तेजी के साथ बढ़ रही है. क्योंकि इसके अंदर मौजूद खनिज तत्व गाय के दूध से ज्यादा होते हैं. जबकि इसका दूध पचाने में भी आसान होता है. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को बकरी का दूध दिया जा सकता है.

बकरी के दूध से होती है अच्छी कमाई
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बकरी के दूध का उत्पादन बढ़ाने के लिए भी सरकार तमाम कोशिश करती है. पिछले कुछ समय से बकरी के दूध की क्वालिटी सबके सामने आ चुकी है. खास तौर पर बकरी के दूध का इस्तेमाल डेंगू जैसे बुखार के फैलने पर खूब होता है. तब डॉ. भी बकरी के दूध पीने की सलाह मरीजों को देते हैं. इस वक्त लोग ढूंढकर बकरी का दूध खरीदते हैं. वहीं इस दौरान बकरी के दूध से गोट फार्मर्स को अच्छी कमाई होती है. क्योंकि तब दूध की कीमत 400 से 500 रुपए लीटर तक पहुंच जाती है.

नंबर वन भारत में बढ़ी बकरी के दूध की हिस्सेदारी
भारत दुनिया में दूध उत्पादन के मामले में नंबर वन की पोजीशन पर बना हुआ है. भारत में 2023-24 में 24 करोड़ टन के आसपास दूध का उत्पादन किया गया. जिसमें बकरी का दूध भी शामिल है. मौजूदा वक्त में भारत में उत्पादित हुए कुल दूध उत्पादन में बकरी के दूध की हिस्सेदारी 3.36 फीसदी हो गई है. वहीं पिछले वर्ष के मुकाबले इस साल बकरी के दूध के उत्पादन में भी इजाफा हुआ है. पिछले रिकॉर्ड पर गौर करें तो हर साल बकरी के दूध का उत्पादन बढ़ा है.

पांच साल में कितना बढ़ा दूध उत्पादन
बताया जा रहा है कि नेशनल लाइव स्टक मिशन के तहत बकरी के पालन के लिए लोन लेकर बड़े-बड़े फॉर्म खोले जा रहे हैं. इसके चलते 2022-23 में कुल दूध उत्पादन में बकरी के दूध की हिस्सेदारी 3.30 फीसदी साल 2023 24 में बढ़कर 3.36 प्रतिशत हो गई है. पिछले 5 साल के रिकॉर्ड पर गौर करें तो बकरी के दूध का उत्पादन बढ़ गया है. साल 2019-20 में 3.36 करोड़ टन दूध का उत्पादन हुआ था. वहीं 2020-21 में भी 3.36 करोड़ टन को दूध का प्रोडक्शन किया गया. फिर ग्राफ बढ़ा और 2021-22 में 3.96 करोड़ दूध का उत्पादन हुआ. 2022-23 में 4.29 और साल 2023-24 में 4.40 करोड़ टन दूध का उत्पादन किया गया है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy: डेयरी फार्मिंग में नुकसान नहीं चाहते तो पशु की ठंड से बचाव की अभी से शुरू कर दें तैयारी

नई दिल्ली. डेयरी एक्सपर्ट कहते हैं कि सर्दियों के मौसम में दुधारू...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

Milk Production: गिर की एचएफ क्रॉस गाय पालिए, एक गाय मुश्किल मौसम में भी देगी 25 लीटर दूध

नई दिल्ली. कई डेयरी फार्मर ऐसे हैं, जो डेयरी फार्मिंग में अच्छी...

डेयरी

Dairy: साहीवाल गाय और मुर्रा भैंस को इंपोर्ट करेगा श्रीलंका, प्रजनन और आनुवंशिक सुधार करने की पहल

नई दिल्ली. भारत में मुर्रा भैंस और साहीवाल गाय दूध उत्पादन के...