Home डेयरी Dairy Product: दूध से बने इन प्रोडक्ट को बेचने पर होगी बंपर कमाई
डेयरी

Dairy Product: दूध से बने इन प्रोडक्ट को बेचने पर होगी बंपर कमाई

पनीर की तस्वीर.

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग करने वाले किसान चाहें तो न सिर्फ दूध से बल्कि दूध से बनने वाले तमाम प्रोडक्ट को बेचकर भी कमाई कर सकते हैं. क्योंकि दूध से बने हुए कई प्रोडक्ट दूध के मुकाबले बहुत महंगे बिकते हैं. उदाहरण के तौर पर पनीर को ही ले लीजिए. पनीर की डिमांड बाजार में हमेशा बनी रहती है और पनीर दूध के मुकाबले काफी महंगा बिकता है. त्योहारी और वैवाहिक सीजन में तो पनीर की डिमांड और ज्यादा बढ़ जाती है. इसी तरह से मावा की भी डिमांड खूब रहती है और ये अच्छा कमाई का सोर्स है.

बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग (Department of Animal and Fishery Resources) की ओर से पशुपालकों को जागरुक किया जा रहा है कि वो दूध से अन्य प्रोडक्ट को बनाएं और अपनी इनकम को बढ़ाएं. इसकी जानकारी लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) यहां आपको देने जा रहे हैं कि दूध से कौन-कौन से प्रोडक्ट बनाए जा सकते हैं और इससे अच्छी कमाई की जा सकती है. फिर आइए इस बारे में डिटेल से जानते हैं.

दुधारू पशुओं के उत्पादों का उपयोग
विभाग के एक्सपर्ट का कहना है कि सीधे दूध बेचने की बजाय उसे दही, मक्खन और घी में बदलकर बेचना चाहिए.

अगर पशुपालक सीधे दूध बेचने की बजाय ही, मक्खन और घी बेचता है तो ये ज्यादा फायदेमंद है. क्योंकि इनकी मांग हमेशा बनी रहती है.

इन प्रोडक्ट की कीमत भी बाजार में बहुत ज्यादा रहती है. इसलिए इसे बेचकर अच्छी इनकम कमाई जा सकती है.

बाजार और होटल-रेस्टोरेंट उद्योग में पनीर और छेना की बहुत अधिक खपत होती है. इसे भी बेचकर कमाई की जा सकती है.

खोए से बरफी, पेड़ा, रसगुल्ला आदि मिठाइयां बनाकर स्थानीय मेले और बाजार में बेचने से अतिरिक्त आय प्राप्त होती है.

फ्लेवर दूध और आइसक्रीम की मांग युवाओं और बच्चों के बीच तेजी से बढ़ रही है. इसे भी बेचकर कमाई कर सकते हैं.

निष्कर्ष
विभाग की तरफ से कहा गया है कि दुधारू पशुओं से हासिल उत्पादों का सर्वोत्तम उपयोग कर आय बढ़ाने के कई व्यावहारिक और वैज्ञानिक तरीके हैं. किसान यदि केवल दूध बेचने तक ही सीमित न रहकर उससे जुड़े अन्य उत्पादों और उप-उत्पादों का भी सदुपयोग करें, तो उनकी आय कई गुना बढ़ सकती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: बिहार समेत पांच राज्यों में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर 4 फॉर्मूले पर होगा काम

नई दिल्ली. डेयरी के बिजनेस के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

MP Dairy News: 26 हजार गांवों से दूध संकलन का बनाया टारगेट, पांच साल में पूरा होगा ये लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को देश की अग्रणी ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप...

डेयरी

Dairy News: अब पहले से मजबूत होगी सांची ब्रांड की गुणवत्ता और उपभोक्ता सेवा

नई दिल्ली. सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश में हर दिन 9.75 लाख लीटर दूध का हो रहा है कलेक्शन

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल...