Home पशुपालन Animal News: गाभिन पशु को क्या-क्या खिलाएं, इस तरह करेंगे देखभाल तो हैल्दी बच्चे का होगा जन्म
पशुपालन

Animal News: गाभिन पशु को क्या-क्या खिलाएं, इस तरह करेंगे देखभाल तो हैल्दी बच्चे का होगा जन्म

सरसों के तेल का सेवन करना बहुत जरूरी है. बाजार का सप्लीमेंट फूड खिलाने से आगे लंबे समय तक दूध नहीं ले पाएंगे. इसलिए बहुत जरूरी है दाने के साथ-साथ घरेलू चीजों से दूध की मात्रा को बढ़ाएं.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. जब पशु गाभिन हो जाता है और बच्चे को जन्म देने वाला होता है तो इस दौरान कई बातों का ख्याल रखना बेहद ही जरूरी होता है. इस दौरान पशुओं की देखभाल सही ढंग से और ​एक्सपर्ट के बताये गये तरीकों के मुताबिक होनी चाहिए. इससे पशुओं को परेशानी से बचाया जा सकता है और बच्चा भी हेल्दी पैदा होता है. वहीं दूध उत्पादन भी बेहतर रहता है. अगर सही ढंग से देखभाल न की जाए और इसमें लापरवाही की जाए तो फिर हो सकता है कि पशु को कई गंभीर समस्या हो जाए. खानपान पर भी ध्यान देने की जरूरत होती है.

एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि मां के गर्भ में बच्चे का विकास पांच-से छह महीने तक तो धीरे-धीरे होता है. इसके बाद विकास की चाल बढ़ जाती है. इसलिये गर्भकाल के आखिरी दो महीनों में रोज दी जाने वाली खुराक के अलावा 1 से 1.5 किलोग्राम अतिरिक्त दाना मिश्रण, 15 से 20 किलोग्राम हरा चारा व 20 से 30 ग्राम मिनरल मिक्चर देना चाहिये. ब्याने के कुछ दिन पहले दाना मिश्रण की मात्रा को 2 से 2.50 किलोग्राम तक बढ़ाया जाना ठीक रहता है.

थन में सूजन आने पर करें ये काम
गाभिन गाय-भैंस को ब्याने के करीब 10 दिन पहले से 1 से 1.5 किलोग्राम तुस दिया जाये तो पेट साफ रहेगा. पशु को जरूरी मात्रा में फासफोरस मिलेगा व पशु का प्रसव आसानी से होगा. अधिक दाना मिश्रण खिलाने पर यदि थनों में सूजन नजर आये तो घबराना नहीं चाहिये. बस आपको ये करना है कि तुरंत दाना मिश्रण की मात्रा घटा दें. गाभिन गाय-भैंस को उचित मात्रा में पानी अवश्य पिलाना चाहिये. वहीं ब्याने के लक्षण दिखाई देने पर गर्भवती गाय-भैंस को अन्य पशुओं से अलग घास के सूखे गुदगुदे बिछावन पर बांधे और समय-समय पर गर्भवति पशु की जांच करते हैं.

तुरंत पशुओं के डॉक्टर को बुलाएं
ब्याने से पहले गाय को थूली और गुड़ खाने को दें. प्रसव का दर्द आमतौर पर 2 से 6 घंटे तक रहता है. यदि यह दर्द लम्बे समय तक चले तो पशु-चिकित्सक से सम्पर्क करें. वहीं मुतास आने के बाद भी पशु को ब्याने में तीन-चार घंटे लग जाते हैं. यदि मुतास आने के 3-4 घंटे बाद भी बच्चा बाहर नहीं आये तो छेड़खानी कभी भी न करें. न हीी किसी को करने दें. ऐसा होने पर पशु चिकित्सक की मदद से प्रसव करावें, एक्सपर्ट का कहना है पशु चिकित्सक समस्या को समझ कर आसानी से बच्चा पैदा करवा सकते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालन

Animal News: पशु पॉलीथीन खा ले तो भूख न लगना और पेट दर्द जैसी समस्या होती है, जान भी जा सकती है

नई दिल्ली. अक्सर आपने बेसहारा पशुओं को सड़क किनारे पॉलीथीन में घरों...

livestock animal news
पशुपालन

Animal News: बछिया को तैयार करने के लिए सही तरह से करें देखभाल

नई दिल्ली. अगर आप पशुपालन कर रहे हैं और गाय या भैंस...

goat farming
पशुपालनमीट

Goat Farming: बकरियों को एक ही चारागाह में ज्यादा समय तक न चराएं

नई दिल्ली. पशुपालन करने की सोच रहे हैं और बजट भी ज्यादा...

पशुपालन

Animal Fodder: चारा चारा स्टोर करने में अपनाएं सही तरीका, सालभर नहीं होगी कमी

नई दिल्ली. पशुपालन के काम में चारे का सही भंडारण यानी स्टोरेज...