Home पशुपालन Animal News: पशुओं को खाना देने में इन पांच बातों का जरूर रखें ख्याल, हैल्थ के साथ उत्पादन के लिए है अच्छा
पशुपालन

Animal News: पशुओं को खाना देने में इन पांच बातों का जरूर रखें ख्याल, हैल्थ के साथ उत्पादन के लिए है अच्छा

पशुओं को खनिज मिश्रण (मिनेरल पाउडर) खिलाना चाहिए.
प्रतीकात्मक फोटो। livestockanimalnews

नई दिल्ली. पशुपालन में पशुओं को संतुलित राशन दिए जाने की जरूरत होती है. पशुओं को दिए जाने वाले आहार से ही उन्हें दूध उत्पादन करने में मदद मिलती है. जबकि दिनभर में जो भी खुराक पशु खाते हैं, इससे वो खुद को हैल्दी रख पाते हैं. अगर पशु हैल्दी रहते हैं तो उनको बीमारियों का भी खतरा नहीं रहता है और दूध उत्पादन भी कम नहीं होता है. एनिमल एक्सपर्ट कहते हैं कि कई बार गाय को या भैंस को जब चारा खिलाया जाता है तो इसको तैयार करने में थोड़े बहुत चारे की बर्बादी होती है. इसलिए जरूरी है कि पशुओं को उसके अतिरिक्त आहार दिया जाए, जिससे बर्बाद हुए चारे की भरपाई की जा सके. ताकि पशु को उनके शरीर की जरूरत के मुताबिक आहार मिल जाए.

पशुओं को दिये जाने वाला राशन संतुलित होना चाहिए. अच्छी तरह से संतुलित आहार खिलाने से पशुओं की जरूरत के हिसाब से उसे सारे पोषक तत्व मिल जाते हैं. जबकि इस तरह का आहार देने से इसकी लागत भी काम आती है. अगर लागत कम आएगी तो इसका मतलब ये है कि डेयरी के काम में ज्यादा फायदा होगा. बता दें कि पशुपालन में फीड पर करीब 70 फीसदी तक का खर्च आता है.

यहां पढ़ें क्या-क्या करना है

  1. पशु आहार स्वादिष्ट होना चाहिए. अगर आहार खाने में टेस्टी है तो इससे पशु उसे चाव से खाते हैं. जबकि स्वाद नहीं है तो नमक और गुड़ मिलाकर इसका स्वाद बढ़ाया जा सकता है.
  2. राशन में ज्यादा पचने वाला फीड मिलाना चाहिए. ताकि आहार में मौजूद पोषक तत्वों को पशुओं की आंतों को आसानी से पचाने में मदद मिल सके.
  3. पशुओं को दिए जाने वाली खुराक में पर्याप्त मात्रा में खनिज पदार्थ होने चाहिए. गाय द्वारा उत्पादित प्रति एक लीटर दूध में जीरो 0.7 परसेंट से थोड़ा अधिक खनिज पदार्थ होता है. इसलिए भरपूर मात्रा में उन्हें मिनरल मिक्सचर्स आहार में मिलाकर देना जरूरी होता है.
  4. जानवरों केे आहार देने में समय का ख्याल रखना चाहिए. अगर ऐसा न किया जाए तो उत्पादक क्षमता कम हो जाएगी. आहार खिलाने का समय निश्चित होना चाहिए. ताकि जानवरों को आहार के लिए ज्यादा इंतजार न करना पड़े. कई बार एक बाड़े में ज्यादा पशु होने से सबसे बाद में जिस पशु को आहार दिया जाता है, उसे देर से आहार मिलता है.
  5. पशु के खाने में सभी बदलाव धीरे-धीरे करने चाहिए. अचानक से किया गया बदलाव नुकसान पहुंचा सकता है. वहीं पाचन समस्याओं के कारण अक्सर कब्ज की समस्या पशुओं में होती है. इसलिए ऐसा आहार देना चाहिए, जिससे पशु आसानी से पचा सकें.
Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

murrah buffalo livestock
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: नस्ल सुधार के लिए सरकार की मदद से ले सकते हैं मुर्रा नस्ल का सांड

नई दिल्ली. भैंसों की तमाम नस्ल में मुर्रा नस्ल ज्यादा दूध उत्पादन...

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
पशुपालन

Animal Husbandry: कान में टैग लगाने और सींग हटाने से भी बकरियों हो सकता टिटनेस

नई दिल्ली. जब इंसानों को कोई तकलीफ होती है तो वो अपनी...

पशुपालन

IIRF रैंकिंग में वैट यूनिवर्सिटी भारत की दूसरी सबसे अच्छी स्टेट वेटनरी यूनिवर्सिटी बनी

नई दिल्ली. लुधियाना स्थित गुरु अंगद देव वेटनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी...