Home पशुपालन Animal Husbandry: यहां पढ़ें क्या है पशु क्रूरता के नियम, ​इसे न मानने वालों पर क्या होगी कार्रवाई
पशुपालन

Animal Husbandry: यहां पढ़ें क्या है पशु क्रूरता के नियम, ​इसे न मानने वालों पर क्या होगी कार्रवाई

Animal husbandry, heat, temperature, severe heat, cow shed, UP government, ponds, dried up ponds,
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. पशु क्रूरता एक अपराध है. हालांकि पशु क्रूरता की आड़े में भी कई बार बड़ी घटनाएं हो जाती हैं. कुछ मामलों में ऐसा देखा गया है कि व्यापारियों के साथ ही कुछ घटनाएं हुईं हैं. जबकि उन लोगों का पशु क्रूरता से कोई लेना देना नहीं था. इस तरह के मामले खासतौर पर गोवंश को लेकर सामने आते हैं. बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की ओर से राज्य में लागू पशु क्रूरता अधिनियम की जानकारी लोगों के साथ शेयर की गई है. ताकि लोगों को पता चल सके कि राज्य में किसपर पशु क्रूरता के तहत क्या कार्रवाई की जा सकती है.

आपको बता दें कि अगर पशु क्रूरता का मामला है तो इसकी शिकायत भी की जा सकती है और इसपर कार्रवाई भी होती है. बिहार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की ओर से बताया गया है कि पशु क्रूरता से संबंधित शिकायत संबंधित थाना, पुलिस अधीक्षक, जिला पदाधिकारी और जिला पशुपालन ‘पदाधिकारी से की जा सकती है. इसके बाद इन अफसरों को कार्रवाई करने का अधिकार होता है.

पशु क्रूरता का​ नियम यहां से पढ़ें
कोई व्यक्ति राज्य से बाहर गाय, भैंस, बाछाबाछी, पाड़ा-पाड़ी, भैंसा, साँढ़ एवं बैल का निर्यात नहीं करेगा. अगर कोई भी इस उपबन्ध के उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है. उसे छह महीने का कारावास या 1000 रुपए का जुर्माना या दोनों के दंड भुगतना पड़ सकता है.

राज्य के हर एक जिला में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में पशु क्रूरता निवारण समिति गठित है. जिसके सचिव जिला पशुपालन पदाधिकारी होते हैं. जिला पशु क्रूरता निवारण समिति का कार्यकाल 5 वर्षों का है जिसमें सरकारी पदाधिकारियों के अलावा चार गैर सरकारी सदस्य भी होते हैं.

पशु क्रूरता अधिनियम और पशु परिवहन नियमावली के अनुसार भिन्न-भिन्न प्रकार के पशुओं को रखने हेतु स्थान की अनुमान्यता निम्न है.

200 किलोग्राम के गोजाति के लिए 1 वर्गमीटर जगह की जरूरत होती है.

200-300 किलोग्राम के गोजाति के लिए -1.20 वर्गमीटर की जगह चाहिए होगी.

300-400 किलोग्राम के गोजाति के लिए 1.40 वर्गमीटर की जगह चाहिए.

वहीं 400 किलोग्राम भार के ज्यादा के गोजाति के लिए 2.0 वर्गमीटर की जगह की जरूरत होती है.

पशु क्रूरता रोकथाम
पशुओं पर क्रूरता पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत दण्डनीय अपराध है तथा भारत के संविधान की धारा-48 48 (a) एवं 51 A (g) की भावनाओं के प्रतिकूल है. राज्य में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960, पशु परिवहन नियमावली 1978 एवं संशोधित परिवहन नियमावली 2009 का पालन किया जाना है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

cow and buffalo farming
पशुपालन

Animal Husbandry: एफएमडी से बचाने के लिए पशुओं को घर-मुफ्त में लगेगी वैक्सीन

नई दिल्ली. बिहार के कटिहार के बरारी प्रखंड तहत स्थित प्रथम वर्गीय...

दुधारू गाय व भैंस के ब्याने व उसके बाद सतर्क रहने की आवश्यकता है.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: यूपी वाले बैंक से लोन लेकर शुरू कर सकते हैं पशुपालन

नई दिल्ली. यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और पशुपालन का...

मुर्रा को पालकर पशुपालक दूध से अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं.
पशुपालन

Animal News: हीट में नहीं आ रही है भैंस तो देसी उपाय आएंगे काम

नई दिल्ली. भैंस के हीट यानि मद में न आने से पशुपालकों...

गोवंश के गोबर से संरक्षण केंद्र में बड़ा प्लांट संचालित होता है, जिससे जनरेटर के माध्यम से बिजली बनाई जाती है.
पशुपालन

Cow: गाय को वक्त से लगवाएं वैक्सीन, वैक्सीनेशन कैलेंडर को फॉलो करें

नई दिल्ली. क्या आपके डेयरी फार्म में गाय है, अगर हों तो...