Home पोल्ट्री Egg Production: हीट स्ट्रेस से अंडा उत्पादन होता है प्रभावित, फार्मिंग में कुछ बदलाव कर बढ़ाएं प्रोडक्शन
पोल्ट्री

Egg Production: हीट स्ट्रेस से अंडा उत्पादन होता है प्रभावित, फार्मिंग में कुछ बदलाव कर बढ़ाएं प्रोडक्शन

सफेद अंडा देने वाली मुर्गी छोटे आकार की होती है औ कम खाती है.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. मई का महीना खत्म होने को है और जून का महीना शुरू होने वाला है. जबकि गर्मी अपने पीक पर है. कई जगहों पर तो तापमान 45 डिग्री के पार तक पहुंच गया है. ऐसे में अंडों के लिए पाली गई लेयर मुर्गियां को हीट स्ट्रेस का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है. क्योंकि मुर्गियों में इन दोनों हीट स्ट्रेस होना आम बात है और इससे वह दाना कम खाती हैं. जबकि शरीर का तापमान कंट्रोल करने के लिए ज्यादा एनर्जी खर्च करती हैं. जिसका सीधा असर अंडा उत्पादन पर पड़ता है. पोल्ट्री एक्सपर्ट कहते हैं कि गर्मियों में हीट स्ट्रेस से मुर्गियों का अंडा उत्पादन प्रभावित होता है. इतना ही नहीं उसकी गुणवत्ता पर भी असर पड़ता है. मुर्गियां जिन अंडों का उत्पादन करती हैं. उनका छिलका पतला हो जाता है. जिससे अंडो के टूटने का खतरा बढ़ जाता है. नुकसान इससे भी होता ही है.

यदि आप पोल्ट्री फार्मर हैं और लेयर मुर्गियों को पालकर अंडों का उत्पादन कर रहे हैं तो सतर्क हो जाने की जरूरत है, नहीं तो बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है लेकिन आप चाहें तो इन नुकसान से बच भी सकते हैं. कुछ जरूरी उपाय अपनाकर मुर्गियों को हीट स्ट्रेस से बचा सकते हैं. जबकि इससे अंडा उत्पादन भी प्रभावित नहीं होगा.

ठंडे समय ही मुर्गियों को फीड दें
ऐसा करने के लिए शेड में सीधी धूप आने से बचाना चाहिए. हवा के लिए पोल्ट्री फार्म में पंखे, कूलर, एग्जॉस्ट फैन लगाना चाहिए और पर्दों को ऊपर रखें.

पोल्ट्री एक्सपर्ट का कहना है कि शेड की छत पर पुआल बिछाना चाहिए और उस पर पानी छिड़काव करना चाहिए. इससे पोल्ट्री फार्म का तापमान कुछ डिग्री तक कम हो जाएगा.

मुर्गियों के लिए पर्याप्त रहने की जगह होनी चाहिए. अगर आपने कम जगह पर ज्यादा मुर्गियों को पाल रखा तो उन्हें दूसरी जगह पर शिफ्ट करना बेहतर उपाय है.

मुर्गियों को सुबह और शाम ठंडे समय में ही फीड दें. दोपहर के वक्त अगर आप फीड देते हैं तो इससे उनके शरीर का तापमान बढ़ सकता है.

शेड के अंदर प्रोटीन की मात्रा कम की जा सकती है. जबकि एनर्जी व कैल्शियम की मात्रा को बढ़ा देना चाहिए. कई एक्सपर्ट एक से दो फीसद वेजिटेबल ऑयल भी फीड में मिलाने की सलाह देते हैं.

गर्मी के दिनों में मुर्गियों के लिए पानी बेहद जरूरी है. साफ और ठंडा पानी पीने के लिए हर वक्त उनके पास मौजूद रहना चाहिए.

पानी में सादा ग्लूकोज और विटामिन सी मिलना चाहिए. इससे हीट स्ट्रेस कंट्रोल करने में मदद मिलेगी और उत्पादन भी स्थिर रहेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

livestookanimalnews-poultry-cii-egg-
पोल्ट्री

Poultry Farming Tips: गर्मियों में पोल्ट्री फार्म की छत पर करें सफेद पेंट, तापमान हो जाएगा कम

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में मुनाफा कमाने के लिए बेहद जरूरी है...

मुर्गियों के रहने की जगह को साफ-सुथरा रखना चाहिए.
पोल्ट्री

Poultry Farming: फीड से दोगुना ज्यादा पानी पीते हैं ब्रॉयलर मुर्गे, गर्मियों में नहीं होनी चाहिए पानी की कमी

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में ब्रॉयलर मुर्गों को मीट उत्पादन के लिए...