Home पशुपालन Goat Farming: बकरी को घर पर ही बनाकर खिलाएं ये स्पेशल दाना मिश्रण, तेजी से होगी ग्रोथ
पशुपालन

Goat Farming: बकरी को घर पर ही बनाकर खिलाएं ये स्पेशल दाना मिश्रण, तेजी से होगी ग्रोथ

तोतापरी की बकरी के पालन में बहुत ही कम लागत आती है. तोतापुरी या तोतापरी बकरी कम लागत में पालकर मोटी कमाई की जा सकती है.
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. अगर आप भी बकरी पालक हैं, आपके पास बकरी के बच्चे हैं और आप उन्हें तंदुरुस्त करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है. यहां हम आपको बकरी के बच्चे के लिए घर पर ही दाना मिश्रण बनाने बारे में जानकारी देने जा रहे हैं. जिनको खिलाने से कुछ ही दिनों में रिजल्ट सामने आने लगेगा और बकरी का बच्चा तंदुरुस्त हो जाएगा. अगर बच्चा मां के दूध नहीं पी रहा है तो भी उसकी सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा. बकरी के बच्चे की जहां इससे सेहत अच्छी होगी तो वहीं उसकी स्किन भी चमकदार बन जाएगी और उसका वजन भी तेजी के साथ बढ़ने लगेगा. आईए इस बारे में जानते हैं.

एनिमल एक्सपर्ट अगर बकरी पालक मीट के लिए बकरों को पालते हैं तो इस दाना मिश्रण को जरूर खिलाएं, इसे खिलाने मुकम्मल डाइट बकरी के बच्चे को मिलेगी. इससे एनर्जी, प्रोटीन और फाइबर जैसे गुण मिल जाएंगे.

इस तरह बनाएं दाना मिश्रण
तकरीबन 4 महीने के एक बकरी के बच्चे के लिए दाना मिश्रण बनाने के लिए आपको दो मुट्ठी गेहूं लेना है और इसमें बकरी के बच्चे के वजन के मुताबिक उतना ही ग्राम सरसों का तेल या खाने वाला कोई भी दूसरा तेल जो बकरी को दिया जाता सकता है उसे इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें दो मुट्ठी चोकर भी डालना होता है. क्योंकि चोकर का यह फायदा होता है कि इससे गेहूं में लगा तेल चोकर सोंख लेता है और बकरी के बच्चे से आसानी से खा लेते हैं. क्योंकि जब तेल लगा होता है तो बकरी के बच्चे इस दाना मिश्रण को नहीं खाते हैं. इसलिए चोकर डालकर अच्छे से इसे मिक्स कर दें. उसके बाद दो मुट्ठी चने का छिलका भी इसके अंदर मिला देना है.

चमकने लगेगी बकरी के बच्चे स्किन
एक्सपर्ट का कहना है कि इसमें एक मुट्ठी चने का टुकड़ा भी मिला लें अगर आप चाहे तो इसमें थोड़ा सा मिनरल मिक्सचर भी डाल सकते हैं. ​मिनरल मिक्सचर एक से दो चुटकी मिला लें तो ये प्रॉपर डाइट बन जाएगी. इससे बकरी के बच्चे तेजी से ग्रोथ हासिल करने लगेगा क्योंकि उन्हें एनर्जी, प्रोटीन और फाइबर भी इस दाना मिश्रण से मिल जाएगा. बकरी के बच्चे को ये दाना मिश्रण देने से इसकी स्क्रीन भी चमकदार बन जाएगी. एक्सपर्ट के मुताबिक दाना मिश्रण अगर घर पर बनाया जाए तो यह ज्यादा फायदेमंद होता है. जबकि बाजार से खरीदने पर उतना ज्यादा फायदा नहीं पहुंचाता है. जबकि आपको महंगा भी पड़ सकता है. जबकि घर पर बनाने से आपको पता होगा कि आप जानवर को क्या दे रहे हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालन

Animal News: पशु पॉलीथीन खा ले तो भूख न लगना और पेट दर्द जैसी समस्या होती है, जान भी जा सकती है

नई दिल्ली. अक्सर आपने बेसहारा पशुओं को सड़क किनारे पॉलीथीन में घरों...

livestock animal news
पशुपालन

Animal News: बछिया को तैयार करने के लिए सही तरह से करें देखभाल

नई दिल्ली. अगर आप पशुपालन कर रहे हैं और गाय या भैंस...

goat farming
पशुपालनमीट

Goat Farming: बकरियों को एक ही चारागाह में ज्यादा समय तक न चराएं

नई दिल्ली. पशुपालन करने की सोच रहे हैं और बजट भी ज्यादा...

पशुपालन

Animal Fodder: चारा चारा स्टोर करने में अपनाएं सही तरीका, सालभर नहीं होगी कमी

नई दिल्ली. पशुपालन के काम में चारे का सही भंडारण यानी स्टोरेज...