Home सरकारी स्की‍म Government Scheme: खेती और पशुपालन के लिए सरकार देगी 10 लाख तक का लोन, देखिए क्या है योजना
सरकारी स्की‍म

Government Scheme: खेती और पशुपालन के लिए सरकार देगी 10 लाख तक का लोन, देखिए क्या है योजना

गोवंश के लिए योगी सरकार ने समाज को भी इस अभियान का हिस्सा बनाते हुए कई प्रोत्साहन योजनाएं चला रखी हैं.
चारा खाती एफएफ गाय.

नई दिल्ली. सरकार देश में किसानों की इनकम बढ़ाने के लिए और पशुपालन को बढ़ावा देने के लएि कई योजनाओं का संचालन कर रही है. यूपी में राज्य सरकार ने बेहद शानदार योजना को बढ़ावा देने के लिए हाल ही के बजट में इसे शामिल किया है. हमारे किसान भाई इस योजना लाभ लेकर अपनी इनकम को कई गुना तक बढ़ा सकते हैं. उत्तर प्रदेश सरकार की एक ऐसी ही शानदार योजना की जानकारी आपको हम इस आर्टिकल के जरिए दे रहे हैं. प्रदेश् में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लएि और गोवंश पालने के लिए प्रोत्साहन देने के लिए इस योजना की शुरुआत की है.

यूपी की सरकार ने प्रदेश में 10 गाय पालने वाले किसानों को 10 लाख रुपये तक का लोन देने की योजना बनाई है. अमृत धारा योजना में किसानों को 10 लाख रुपये तक का लोन दिया जाएगा. खास बात यह है कि इस लोन को काफी आसान शर्तों पर दिया जाएगा. मसलन आपको तीन लाख रुपये तक के लोन के लिए किसी भी तरह के गारंटर की भी आवश्यकता नहीं होगी. हाल ही में पारित बजट में सरकार ने इस योजना में दो हजार करोड़ रुपये के बजट के प्रावधान भी किया है. इस स्कीम को लाने के पीछे की मंशा है कि किसान गोवंश को पालें.

सरकार लाती है स्कीम किसानों की खेती को बढ़ावा देना और अधिक से अधिक गोवंश पालने के लिए राज्य सरकारें स्कीम ला रही हैं. आजकल शहरों और गांव में बड़ी संख्या में आवारा पशुओं को विचरण करते हुए दिखते हैं. कई बार सड़कों पर ये हादसे का शिकार भी हो जाते हैं. इसके अलावा इनको खाने पीने से जुड़ी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. कई बार लोगों द्वारा इन पशुओं को नुकसान भी पहुंचाया जाता है. सूबे की सरकार ने गोवंश संरक्षण के लिए कई गोआश्रय खोले हैं. इनके भरण और पोषण के लिए सरकार ने अलग से 1001 करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया है. सरकार इन सभी गोआश्रयों को आत्मनिर्भर बनाना चाहती है. यही नहीं गोबर और गोमूत्र को आर्थिक रूप से उपयोगी बनाने के लिए भी ये गौआश्रय काम करेंगे.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Milk Production: दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए डेयरी किसानों को दी जा रही प्रोत्साहन राशि

नई दिल्ली. बिहार के बरौनी सुधा डेयरी से जुड़े दूध उत्पादक किसानों...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
सरकारी स्की‍म

Dairy Farmer: अजमेर में डेयरी किसानों को बिना गारंटी पर मिलेगा 2 लाख रुपए का लोन

नई दिल्ली. राजस्थान के अजमेर में डेयरी बिजनेस के लिए अब पशुपालकों...