Home मछली पालन Fish Farming: अगर आप भी करते हैं फिश फार्मिंग तो जानें कहां आसानी से बेची जाती हैं मछलिया, ये हैं तरीके
मछली पालन

Fish Farming: अगर आप भी करते हैं फिश फार्मिंग तो जानें कहां आसानी से बेची जाती हैं मछलिया, ये हैं तरीके

मछली तुरंत खराब हो जाती है, उनके पास मछली बेचने के लिए बाजार में बैठने का कोई खास स्थान नहीं होता है.
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली. मछली पालन मुनाफा का सौदा है, लेकिन अगर उपभोक्ताओं को सही समय पर और सही जगह पर मछली उपलब्ध कराने में चूक हो जाए तो नुकसान हो सकता है. इसलिए मछली के शौकीन लोगों तक मछली पहुंचाने के लिए इफेक्टिव मार्केटिंग सिस्टम की जरूरत होती है. मछली पकड़ने वाले मछुआरे रात भर श्रमिकों से मछली पकड़वा कर खुदरा बाजारों में आमतौर पर मछली नहीं बेचते हैं. इसलिए सही समय पर और सही जगह पर उपभोक्ताओं को मछली उपलब्ध कराने के लिए एक मार्केटिंग सिस्टम चाहिए होता है. मछली का व्यापार कर रहे हैं, तो जानिए किन तरीकों से आप मछली बेच सकते हैं.

मछली बेचने के लिए बिचौलियों की संख्या कम होती है. केवल एक या दो मध्यस्थ एक मछुआरे से संपर्क कर सकते हैं. एक मछुआरे, एक विक्रेता के रूप में, खुद के लिए अनुकूल कीमतों पर मुख्य रूप से बातचीत नहीं कर सकता है. क्योंकि वह एक समय में और अलग-अलग समय में खरीदारों (मध्यस्थ) से मिलता है.

जल्दी खराब होती है मछली: वह वह लंबे समय तक मछली नहीं रख सकता, क्योंकि मछली तुरंत खराब हो जाती है, उनके पास मछली बेचने के लिए बाजार में बैठने का कोई खास स्थान नहीं होता है. वहीं घरेलू बाजार और मछली के वितरण में बड़ी संख्या में मध्यस्थों का प्रभाव है. सभी मछलियों का निजी तौर पर कारोबार किया जाता है और निजी चैनलों के जरिए निर्यात के लिए कारोबार किया जाता है. मछली वितरण में आम तौर पर चार स्तर शामिल होते हैं.

बाजार है प्राइमरी मार्केट: गांव, जिला मुख्यालयों या फिर चौराहों पर स्थित बाजार को प्राइमरी मार्केट कहा जा सकता है. ये आम तौर पर ऐसे क्षेत्रों के निकट होते हैं जहां मछली को पकड़ने का काम किया जाता है. मछुआरे विभिन्न प्रकार की मछलियों प्राथमिक बाजारों में पकड़कर लाते हैं.

लैंडिंग सेंटर: मछुआरों प्राइमरी बाजार से लैंडिंग सेंटर से खरीदी गई मछली को सड़क, नदी या रेल द्वारा थोक विक्रेताओं को बेचने के लिए नजदीकी उपजला या नदी के किनारे बाजार में ले जाते हैं. वहां पर मछलियों को बेच देते हैं. द्वितीयक बाज़ार, मछली बाज़ार टर्मिनल बाजारों के बड़े क्षेत्रों की सेवा करने वाले उच्च माध्यमिक बाज़ारों में मछली आई जाती है. दूसरे सकेंड्री बाजार में एक या अधिक थोक बाज़ार या केंद्र शामिल हो सकते हैं, जहां मछलियों का सौदा होता है.

टर्मिनल मार्केट: खुदरा विक्रेताओं उच्च माध्यमिक और द्वितीयक बाजारों के थोक केंद्रों से मछली खरीदते हैं. वे सीधे स्टालों के माध्यम से या रिक्शा के द्वारा उपभाक्ताओं को सीधे मछली बेचते हैं.
अगर आप भी मछली पालक हैं, तो आसानी से अपनी मछलियों को इन तरीकों से बेच सकते हैं. कुछ संस्थाएं सीधे मछली पालक से संपर्क करती हैं और तालाब से ही उनकी मछलियों को खरीद लेती हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

मछली पालन

Fish Farming: इस मौसम में तालाब में होती है ऑक्सीजन की कमी, पहचान कर तुरंत करें उपाय

नई दिल्ली. मछलियों के लिए बनाए गए तालाब में अगर ऑक्सीजन की...

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
मछली पालन

Fish Farming: मछली उत्पादन बढ़ाने के लिए गर्मियों में सही देखभाल का तरीका है बेहद आसान

नई दिल्ली. उत्तरी भारत में मार्च अप्रैल से अक्टूबर नवंबर मछली पालन...

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
मछली पालन

Fisheries: फिशरीज में एक्सपोर्ट को बढ़ाने के लिए 34 मछली उत्पादन और प्रोसेसिंग कलस्टर घोषित किए

नई दिल्ली. मत्स्य एवं विकास मंत्रालय के मत्स्य पालन विभाग के सचिव...