Home मछली पालन Fisheries: अनुभवी मछली पालक ये काम करके कमा सकते हैं मोटा मुनाफा
मछली पालन

Fisheries: अनुभवी मछली पालक ये काम करके कमा सकते हैं मोटा मुनाफा

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
तालाब में मछली निकालते मछली पालक

नई दिल्ली. मछली पालन एक बेहतरीन और मुनाफा कमाने वाला व्यवसाय है. इस बात की जानकारी धीरे-धीरे लोगों को होती चली जा रही है. यही वजह है कि नए-नए लोग इस कारोबार से जुड़ रहे हैं. बहुत से पढ़े लिखे लोग नौकरी ना करके मछली पालन जैसे काम को कर रहे हैं और अच्छी इनकम हासिल कर रहे हैं. अगर आप भी मछली पालक हैं और 5 से 10 साल का मछली पालन का अनुभव रखते हैं तो ऐसे लोगों के साथ अपना अनुभव साझा करके कमाई कर सकते हैं जो इस काम में नए हैं. ये एक छोटे बिजनेस के तौर पर आपको कमाई कराएगा.

फिश एक्सपर्ट का कहना है की मछली पालन वैसे तो अच्छा काम है लेकिन अगर इसकी मुकम्मल ट्रेनिंग न ली जाए तो इसमें नुकसान भी हो सकता है. क्योंकि अलग-अलग मौसम के हिसाब से मछलियों की देखरेख अलग-अलग तरीके से की जाती है. मछलियों को कौन सा फीड देना है, किस प्रजाति की मछली कौन सा फीड खाना पसंद करती है, कौन सी मछली नेचुरल फीड पर निर्भर करती है, कौन सी मछलियों के लिए नेचुरल फीड नहीं खाती है, इन सब चीजों की जानकारी नए लोगों को दी जा सकती है. जो लोग मछली पालन के काम में 5 से 10 साल से जुड़े हुए हैं वो ये सब जानकारी आसानी से दे सकते हैं.

नए लोगों को होती है अनुभव की जरूरत
ऐसे में जब भी कोई नया व्यक्ति मछली पालन के काम में हाथ आजमाता है तो वह चाहता है कि अनुभवी लोगों से मछली पालन की बारीकियां के बारे में सीख ले. ऐसे में अनुभवी मछली पालकों के पास मछली पालन के इस काम से और ज्यादा इनकम हासिल करने का अच्छा मौका रहता है. अनुभवी लोग मछली पालन की बारीकियों के बारे में लोगों को बता सकते हैं और इससे उन्हें मुनाफा हो सकता है. आप चाहें तो अपने गांव या तालाब पर मछली पालन की ट्रेनिंग का काम शुरू कर सकते हैं और इसके लिए आप एक फीस भी तय कर सकते हैं. इसे आपको अच्छी खासी कमाई हो सकती है.

कम मेहनत में होगी अच्छी कमाई
फिश एक्सपर्ट का कहना है कि आप एक या दो दिन के लिए ट्रेनिंग कैंप लगा सकते हैं और उसमें नए मछली किसानों को जानकारी दे सकते हैं. जैसे आप उन्हें मछली तालाब कैसे बनाएं, बीज कहां से लाएं, तालाब का पीएच लेवल कैसे ठीक रखें. दवाओं का सही इस्तेमाल कैसे करें और मछलियों की बिक्री कहां करें, जिससे ज्यादा मुनाफा मिले इन सारी चीजों की जानकारी आप ट्रेनिंग के जरिए नए मछली पालकों दे सकते हैं. आप चाहें तो इसके लिए प्रति व्यक्ति एक हजार से दो तक फीस रख सकते हैं, जो आसानी से लोग देने को तैयार हो जाएंगे. वहीं आप ट्रेनिंग प्रोग्राम को सोशल मीडिया पर प्रमोट करते हैं तो आसपास के जिलों से लोग जुड़ सकते हैं. यह ट्रेनिंग एक छोटे स्केल के बिजनेस की तरह की चलेगी. कम मेहनत में आप इससे आप अच्छी कमाई कर सकते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

मछली में कुछ बीमारियां ऐसी हैं जो पूरे मछली के बिजनेस को नुकसान पहुंचा सकती हैं.
मछली पालन

Fish Farming: बिहार से 39 हजार टन मछलियां बाहर भेजी, 50 हजार टन हुआ फिश फीड का उत्पादन

नई दिल्ली. बिहार राज्य की सरकार बिहार को फिशरीज सेक्टर में आत्मनिर्भर...

मछली के तालाब में चूना पोषक तत्व होता है, ये कैल्शियम उपलब्ध कराने के साथ जल की अम्लीयता को कंट्रोल करता है.
मछली पालन

Fish Farming: एक एकड़ का तालाब को तैयार करने आ सकता है 50 हजार से ज्यादा खर्च

नई दिल्ली. मछली पालन की शुरुआत करने के लिए जरूरी होता है...

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
मछली पालन

Fisheries: मछली पालन में छोटी सी गलती पूरे कल्चर कर देती है खराब

नई दिल्ली. फिश एक्सपर्ट का मानना है कि मछली पालन एक ऐसा...

मछली के तालाब में चूना पोषक तत्व होता है, ये कैल्शियम उपलब्ध कराने के साथ जल की अम्लीयता को कंट्रोल करता है.
मछली पालन

Fish Farming: मछली के बच्चों की ग्रोथ के लिए पहले दिन पौष्टिक फीड खिलाना है जरूरी

नई दिल्ली. मछली पालन में भी छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना पड़ता...