Home पशुपालन Animal Husbandry: राजस्थान में पशुओं की सेहत के लिए बड़ा फैसला, 197 नए पशु चिकित्सा उपकेंद्रों खुलेंगे
पशुपालन

Animal Husbandry: राजस्थान में पशुओं की सेहत के लिए बड़ा फैसला, 197 नए पशु चिकित्सा उपकेंद्रों खुलेंगे

गर्मियों में पशु बहुत जल्द बीमार होते हैं. अगर ठीक से इनकी देखरेख कर ली जाए तो हम पशुओं को बीमार होने से बचा सकते हैं.
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए बेहद ही जरूरी है कि पशुओं की सेहत को सही रखा जाए. एक्सपर्ट कहते हैं कि जब पशुओं की सेहत खराब होती है तो इससे उत्पादन तो प्रभावित होता ही है, साथ ही कई मामलों में पशुओं की जान भी चली जाती है. इसके चलते पशुपालकों को भारी नुकसान उठाना पड़ जाता है. इसलिए ये बेहद ही जरूरी है कि पशुपालकों कि पशुओं की सेहत का ख्याल रखा जाए. जबकि ये तभी संभव होगा, जब पशुओं को बेहद स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी. इसके बिना ये मुमकिन नहीं है.

गौरतलब है कि सरकार पशुपालन के काम को बढ़ावा दे रही है. ताकि किसानों की आमदनी दोगुनी भी हो जाए. उनके पास कृषि के अलावा भी काम हो जाए. इसके चलते पशुपालकों के लिए कई तरह की स्कीम और ढेर सारी सुविधाएं दी जाती हैं. वहीं सरकार पशुओं की सेहत का भी ख्याल रखना चाहती है. इसके लिए भी पशु अस्पतालों की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए कदम उठा रही है. वहीं राजस्थान सरकार ने भी इस दिशा में बेहद ही अहम काम किया है. जिससे राज्य में पशु की सेहत का ख्याल रखना आसान हो जाएगा. किसी भी बीमारी का इलाज हो सकेगा.

पशुपालकों को मिलेगा फायदा
दरअसल, राजस्थान सरकार की बजट घोषणा 2025-26 की क्रियान्विति के तहत पशुपालन विभाग द्वारा बुधवार को 28 जिलों के लिए 197 नए पशु चिकित्सा उपकेंद्रों के खोलने की स्वीकृति जारी कर दी गई है. ऐसा होने से पशुओं को गांव में ही इलाज मिल जाएगा. जिससे पशुपालन की लागत में कमी आएगी. इस संबंध में जानकारी देते हुए पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ आनंद सेजरा ने पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन संस्थाओं के माध्यम से अधिकाधिक पशुपालकों को लाभान्वित किया जा सकेगा.

इन जिलों में खोले जाएंगे पशु उपकेंद्र
उन्होंने आगे कहा कि इन नए पशु चिकित्सा उप केंद्रों के लिए नए अतिरिक्त पद सृजित किए जाने की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति भी जारी की गई है. उन्होंने बताया कि बाड़मेर में 18, उदयपुर में 17, बीकानेर में 15, जोधपुर में 14, भीलवाड़ा में 13, चित्तौड़ में 11 तथा पाली में 10 स्थान सहित 28 जिलों के कुल 197 स्थानों पर ये नवीन पशु चिकित्सा उपकेंद्र खोले गए हैं. डॉ. सेजरा ने बताया कि इन उपकेंद्रों पर पशुधन निरीक्षक और पशु परिचर के 394 नवीन पदों के सृजन की स्वीकृति भी जारी की गई है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Animal husbandry, heat, temperature, severe heat, cow shed, UP government, ponds, dried up ponds,
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal News: देश में रजिस्टर्ड पशुओं की संख्या 39 करोड़ के है पार

नई दिल्ली. पशुपालन क्षेत्र को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार कई...

पशुपालन

Animal News: बत्तीसी बकरी और ब्रज गधे को मिली मान्यता

नई दिल्ली. एक बड़ी वैज्ञानिक और संस्थागत उपलब्धि के तौर पर, मथुरा...

पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal Husbandry: गौशालाओं के बेहतर संचालन के लिए 505 करोड़ रुपए की सरकार ने की व्यवस्था

नई दिल्ली. भारतीय संस्कृति और ग्रामीण जीवन की धूरी माने जाने वाले...

पशुपालन

Animal Husbandry: 16 नई देशी नस्लों को मिली मान्यता, पशुधन और कुत्तों की नस्लों का रजिस्ट्रेशन हुआ

नई दिल्ली. भारत की समृद्ध पशु आनुवंशिक विविधता की पहचान और संरक्षण...