Home पोल्ट्री Poultry Farming: 1 से लेकर 30 दिनों तक चूजों को खिलाएं कौन सा फीड, जानें यहां
पोल्ट्री

Poultry Farming: 1 से लेकर 30 दिनों तक चूजों को खिलाएं कौन सा फीड, जानें यहां

poultry farm
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. मुर्गी पालन की शुरुआत चूजों को पालने के साथ की जाती है. ऐसे में एक से लेकर 30 दिन तक चूजों की देखभाल बेहद ही जरूरी होती है. उन्हें कौन सा फीड खिलाया जाए, इसकी जानकारी होना भी मुर्गी पालन में फायदा कमाने के लिए बेहद जरूरी है. साथ ही इस बात को भी जानना जरूरी है कि चूजों को ऐसा कौन सा फीड खिलाया है, जिससे फीडिंग कास्ट भी कम आए और उनकी ग्रोथ भी अच्छी हो. जबकि उन्हें कोई बीमारी भी न लगे. ऐसा करने से आप मुर्गी पालन के काम में फायदा उठा पाएंगे.

राष्ट्रीय पक्षी अनुसंधान केंद्र केन्द्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (CARI) के एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आप घर में बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग कर रहे हैं और 10-20 मुर्गी से ही मुर्गी पालन का काम शुरू कर रहे हैं तो उसमें मुर्गी खुद से ही अंडों को सेकर निकाल लेती है और मुर्गियां खुद ही चूजों को यानी अपने बच्चों को फीडिंग कराना सिखा देती है.

10 चूजों के लिए कितने फीड की जरूरत पड़ेगी
अगर आप चिक्स को बाहर से खरीद के लाते हैं तो इस परिस्थिति में चिक्स को लाने के बाद दान तैयार करके चूजों को देना होता है.

जब हम चूजों को खरीद कर लाते हैं तो एक से लेकर 10 दिन तक उन्हें प्री स्टार्टर फीड खिलाना चाहिए. अलग-अलग कंपनियों का यह आता है.

आमतौर पर प्री स्टार्टर फीड 30 से लेकर 35 रुपए प्रति किलो पड़ता है. जबकि कुछ कंपनियों के फीड का रेट ज्यादा हो सकता है.

चूजों के लिए आप प्री स्टार्टर फीड लोकल बाजार से या फिर किसी बड़े फॉर्म से भी खरीद सकते हैं. वहां भी ये उपलब्ध होता है.

आपको बता दें कि अगर आप 1 किलो प्री स्टार्टर फीड खरीदते हैं और आपके पास 10 चूजें हैं तो 1 महीने तक यह फील्ड चलेगा.

10 दिन जब पूरा हो जाए तब इसके बाद से 30 दिनों तक आप चूजों को स्टार्टर फीड खिला सकते हैं.

निष्कर्ष
यदि आप इस तरह से चूजों को फीड खिलाते हैं तो फिर चूजों में बीमारी लगने का खतरा बहुत कम हो जाएगा और वो तेजी के साथ ग्रोथ करेंगे. इसका फायदा आपको पोल्ट्री फार्मिंग में मिलेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Poultry animals including chicken, duck, turkey and quail on a farm
पोल्ट्री

Poultry: फ्री रेंज और शेड में मुर्गी पालन के अपने फायदे और चुनौतियां हैं

नई दिल्ली. मुर्गी पालन मुख्यता दो तरह से किया जाता है. एक...

DAHD has formulated the Poultry Disease Action Plan
पोल्ट्री

Poultry: मुर्गियों को तीन बीमारी रानीखेत, कॉक्सिडियोसिस और सीआरडी से बचाने पर ही होगी तगड़ी कमाई

नई दिल्ली. पोल्ट्री एक्सपर्ट का कहते हैं कि पोल्ट्री फार्मिंग (Poultry Farming)...

egg production in india, Egg Rate, Egg Market, Egg Price, EGG PRICE FALL EGG BECOMES CHEAPER
पोल्ट्री

Poultry: मु​र्गियों के शरीर में इस परेशानी से अंडा उत्पादन होता है प्रभावित

नई दिल्ली. मुर्गियों में ओवेरियन फॉलिकल्स (Ovarian Follicles) अंडाशय (Ovary) में मौजूद...

livestookanimalnews-poultry-cii-egg-
पोल्ट्री

Poultry Farming: पहले दिन चूजों को पिलाएं गुड़ का पानी, फिर पिसा हुआ दलिया दें, ये भी दे सकते हैं

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग (Poultry Farming) में चूजों की सही तरह से...