Home मछली पालन Fisheries: मछली पालन में इस तरह से भी होती अच्छी कमाई, पढ़ें तरीका
मछली पालन

Fisheries: मछली पालन में इस तरह से भी होती अच्छी कमाई, पढ़ें तरीका

how to treat a fish ulcer
ऑक्सीजन की कमी ज्यादा है तो मशीनों की मदद से ऑक्सीजन पानी में छोड़ना चाहिए.

नई दिल्ली. अगर आप मछली पालन के काम में नए हैं और छोटे तालाब में मछलियों का बीज तैयार करके बेचना चाहते हैं तो पहला सवाल आपके दिमाग में ये आ रहा होगा कि जब मछली का बीज तैयार हो जाएगा तो उसे बेचा कहां जाएगा. यानी उसका खरीदार कौन होगा और किसे बेचकर इससे कमाई होगी. बता दें कि ग्रामीण इलाकों में मछली पालन का क्रेज बढ़ रहा है. क्योंकि सरकार भी मछली पालन को बढ़ावा दे रही है. इस वजह से लोग मछली पालन कर रहे हैं. आप इन्हीं मछली किसानों को मछली का बीज बेचकर अच्छी कमाई कर सकते हैं.

भारत सरकार के मत्स्य पालन विभाग के मुताबिक आप अपने आसपास के 10 किलोमीटर के दायरे में मछली पालकों को ढूंढें और उन्हें मछली का बीज बेचें. बहुत से मछली पालक रोहू, कतला या पंगेसियस का पालन करते हैं और वह अच्छे दाम पर आपसे मछली का बीज खरीद लेंगे. क्योंकि इन सभी को हर साल बीज की जरूरत होती है. अगर उन्हें नजदीक से अच्छा बीज मिल जाएगा तो उन्हें दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसलिए उन्हें मछली का बीज सस्ता पड़ेगा और आपको अच्छा रेट भी मिलेगा.

स्मार्ट तरीके से भी करें कमाई
इसके लिए शुरूआत में आपको अपने आसपास के मछली पालकों से संपर्क करना होगा. उन्हें बताना होगा कि आप सस्ते दाम भी अच्छी क्वालिटी का बीज उपलब्ध करा देंगे.

जब आप समय पर और सस्ती कीमत पर अच्छी क्वालिटी का बीज उपलब्ध कराएंगे तो अगली बार बिना कहे ही मछली पालक आपसे संपर्क करेंगे और इस तरह से आपका मार्केट तैयार हो जाएगा.

इसके अलावा आप मछली पालन में इस्तेमाल होने वाली दवाओं को भी रख सकते हैं. जैसे पानी साफ करने की दवा, फंगस की दवा, वायरस से बचाव की दवा ऑक्सीजन टैबलेट और जिओलाइट आदि.

जब किसान बीज खरीदने के लिए आएगा तो आप उसे यह दवाएं भी बेच सकते हैं. जिससे आपकी आमदनी और ज्यादा बढ़ जाएगी. यानी एक ही ग्राहक को दो चीज बेचकर आप दो तरह से कमाई कर सकते हैं.

निष्कर्ष
यदि आप इस तरह से मछली का कारोबार करते हैं तो दोहरी कमाई होगी. मछली पालन के काम में बस स्मार्ट तरीका अपनाने की जरूरत है, कमाई खुद ब खुद हो जाएगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

shrimp farming problems
मछली पालन

Fisheries: टेक्नोलॉजी और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने से भीमावरम फिशरीज क्लस्टर होगा मजबूत

नई दिल्ली. नेशनल फिशरीज डेवलपमेंट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. बिजय...

The States and UTs have been advised to implement the clusters based approach for development of fisheries and aquaculture. Based on the request received from the Andaman and Nicobar Administration, development of Tuna fisheries cluster in Andaman & Nicobar Islands has been notified under PMMSY.
मछली पालन

Fisheries: आंध्र प्रदेश ने 64 लाख टन मछली उत्पादन कर टारगेट किया पूरा

नई दिल्ली. भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के...

यहां मानसून जून से सितम्बर तक चलता है. औसत वर्षा करीब 57 सेमी. होती है.
मछली पालन

PMMSY के तहत हरियाणा में फिशरीज सेक्टर हुआ मजबूत

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) एक ऐसी योजना है, जिसके...