Home डेयरी Dairy: पशुपालकों के घर-घर जाकर दूध उत्पादन बढ़ाने की दी जा रही है टिप्स
डेयरी

Dairy: पशुपालकों के घर-घर जाकर दूध उत्पादन बढ़ाने की दी जा रही है टिप्स

गर्मियों में पशु बहुत जल्द बीमार होते हैं. अगर ठीक से इनकी देखरेख कर ली जाए तो हम पशुओं को बीमार होने से बचा सकते हैं.
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश सरकार राज्य को मिल्क कैपिटल बनाना चाहती है. ताकि राज्य दूध उत्पादन में नंबर वन बने और दूध उत्पादक किसानों को इसका फायदा मिले. इसी कड़ी में सरकार की तरफ कई योजनाएं भी चलाई जा रही हैं. इतना नहीं कुछ अभियान के जरिए दूध उत्पादन से कमाई के तरीके और दूध उत्पादन कैसे बढ़ाया जाए, इसके बारे में भी घर—घर जाकर जानकारी दी जा रही है. वहीं सरकार की ओर से लगाई गई टीम गोरस एप के बारे में भी पशुपालकों को बता रही है. ताकि इसका फायदा उठाकर किसान दूध उत्पादन बढ़कार फायदा उठा सकें.

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के तीसरे चरण के तहत अलग—अलग जिलों में टीम पशुपालकों से मिल रही है और उन्हें जरूरी जानकारी दे रही है. इंदौर जिले की AVFO नम्रता यादव ने पशुपालक दीदियों से संवाद कर उन्हें गोरस ऐप, पशु पोषण, संतुलित आहार एवं उन्नत नस्ल सुधार की जानकारी दी.

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का चल रहा तीसरा चरण
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के तहत बताया जा रहा है कि बेहतर दूध उत्पादन के लिए पशुओं को कीड़े मारने की दवा देना जरूरी है.

पशुओं की समय-समय पर इसकी दवा दें और पशु चिकित्सालय पर इसके लिए दवा उपलब्ध हो जाती है. वही कैंप में भी इसके लिए दवा दी जाती है.

इसके अलावा वैक्सीनेशन पर भी बहुत ज्यादा ध्यान देना चाहिए. सरकार के जरिए वैक्सीनेशन का जो रोस्टर तैयार किया गया है, अगर उसके मुताबिक वैक्सीन लगाई जाती है तो फिर पशुओं बीमारियों से बचाने में आसानी होती है.

इसके अलावा नस्ल सुधार भी बेहद जरूरी है. तभी ज्यादा दूध का उत्पादन मिलता है.

इसके लिए गाय भैंस में जो सीमेन का इस्तेमाल किया जाए वो उन्नत नस्ल के बैल से हासिल सीमेन होना चाहिए. इसके इस्तेमाल से फायदा मिलेगा.

दूध उत्पादन लेने के लिए पशुओं को सही तरह से चारा भी देना जरूरी होता है. इसके लिए पशुपालक गोरस अप कभी इस्तेमाल कर सकते हैं. जिससे पता चल जाएगा की कितना चारा कि पशु के लिए जरूरी है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

‘NDDB की प्राथमिकता पशु उत्पादकता और गुणवत्ता में सुधार करना है’

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड NDDB के चेयरमैन डॉ. मीनेश शाह...

डेयरी

Dairy News: सुधा दुकान या बिक्री केंद्र खोलकर कमाएं एक दिन में पांच हजार रुपए तक मुनाफा

नई दिल्ली. बिहार में सुधा डेयरी की दुकान या बिक्री केंद्र खोलने...

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
डेयरी

Dairy Farming: पशु के गाभिन होने की पहचान क्या है, सिर्फ हीट में न आना गर्भवती होने की गारंटी नहीं

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में पशुओं को पाला जाता है...

Livestock Health and Disease Control Programme (LHDCP): to provide for prophylactic vaccination against animal diseases, capacity building of veterinary services, disease surveillance, and strengthening veterinary infrastructure.
डेयरी

Milk Production: क्या बारिश में कम हो गया गाय-भैंस का दूध उत्पादन, बस ये आठ उपाय अपनाएं

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में पशु का दूध उत्पादन कम...