खबरें दिनभर की: लाइव अपडेट्स

ये खबरें दिनभर की लाइव स्टोरी हैं.
लाइव अपडेट्स
-
किसानों को डेयरी बिजनेस की जानकारी दी

एनडीडीबी के महेसाणा स्थित मानसिंह इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रेनिंग द्वारा इंदौर दुग्ध (Sanchi Dairy) से जुड़े किसानों के लिए दो दिवसीय किसान अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 52 किसानों ने भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान कच्चे दूध की गुणवत्ता, स्वच्छ दूध उत्पादन, प्रभावी दूध शीतलीकरण एवं बीएमसी प्रबंधन, पशु स्वास्थ्य, राशन संतुलन, रोगों की रोकथाम, एथनोवेटरिनरी (पारंपरिक पशु चिकित्सा) पद्धतियों तथा पशुओं की उत्पादकता बढ़ाने की रणनीतियों सहित डेयरी प्रबंधन से जुड़े प्रमुख विषयों पर किसानों की समझ को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया. प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रतिभागियों ने जसलेनी दुग्ध सहकार Banas Dairy , पालनपुर का भ्रमण भी किया। इस दौरान उन्होंने डेयरी अधिकारियों के साथ संवाद किया तथा कुशल डेयरी संचालन और बेहतर कार्यप्रणालियों के संबंध में व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की. ऐसी ज्ञान-आधारित पहलों के माध्यम से एनडीडीबी डेयरी किसानों को व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान कर रही है, जिससे उत्पादकता, दूध की गुणवत्ता तथा सस्टेनेबल डेयरी विकास को बढ़ावा मिल रहा है.
-
मछली पालन की योजनाओं की समीक्षा हुई

सचिव, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में मत्स्य प्रभाग की केन्द्र एवं राज्य योजनाओं तथा विभिन्न प्राथमिकता परियोजनाओं की समीक्षा की गई. बैठक में मत्स्य क्लस्टर, इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क, फ्रेश कैच कियोस्क एवं BAIDCL सहित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. बैठक में निदेशक मत्स्य तुषार सिंगला, भा.प्र.से., अपर सचिव श्रीमती स्मिता सिन्हा एवं अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे.




