नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश सरकार की कुक्कुट विकास नीति से प्रेरित होकर मिर्जापुर के किसान ने अपने पोल्ट्री फार्म की सफल कहानी लिखी है. वर्ष 2014 में विकास भवन के सहयोग से तीन हजार लेयर फार्म से शुरुआत करके, आज उन्होंने इसे बढ़ाकर 90 हजार की फार्मिंग तक पहुंचा दिया है. पशुपालन विभाग के मार्गदर्शन और समय पर मिली अनुदान सहायता के चलते उनका व्यवसाय बेहद सुविधाजनक तरीके से चल रहा है. यह योजना प्रदेश के किसानों और युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए रास्ते खोल रही है, जिससे प्रदेश कुक्कुट उत्पादन में आत्मनिर्भर बन रहा है.
असल में सरकार पोल्ट्री फार्मिंग जैसे कामों को बढ़ावा दे रही है. जिससे किसानों को भी फायदा हो और राज्य के लोगों को प्रोटीन से भरपूर अंडे उपलब्ध होते रहें. राज्य में अंडों की डिमांड और प्रोडक्शन में एक बड़ा गैप है. इसकी भरपाई के लिए सरकार की तरफ से पोल्ट्री फार्मिंग जैसे कामों को बढ़ावा दिया जा रहा है. सरकार की ओर से मिल रही मदद का फायदा लेकर ही मिर्जापुर के किसान ने सफलता हासिल की है.
कैसे बने सफल पोल्ट्री कारोबारी
उनका फार्म मिर्जापुर जिले में स्थित है. उन्होंने इसकी शुरुआत वर्ष 2014 में की. तब विकास भवन के माध्यम से कुक्कुट नीति के तहत आवेदन किया.
शुरुआत के 2 साल बाद 30 हजार पक्षियों की दो और इकाइयां मिलीं. कुल 3 कमर्शियल इकाइयों के साथ वे पिछले 10 वर्षों से सफलता के साथ लेयर फार्मिंग संचालित कर रहे हैं.
फार्म लगाने के शुरुआती चरण में कृषि भूमि का गैर-कृषि उपयोग धारा 143/अकृषक दर्ज कराया.
रजिस्ट्री, स्टांप ड्यूटी छूट तथा किसानों के आपसी पारिवारिक बंटवारे के मामलों को सुलझाने में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) और पशुपालन विभाग ने तत्परता से सहयोग किया.
विभागीय अधिकारियों द्वारा जरूरी अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOCs) समय पर जारी करवाए गए.
फिर वाराणसी स्थित बैंक से फाइनेंस प्रक्रिया के दौरान जब रुकावटें आईं, तो तत्कालीन पशु चिकित्सा अधिकारी ने मदद की.
उन्होंने अपर निदेशक (AD) ने स्वयं बैंक के रीजनल मैनेजर (RM) से मिलकर 10 से 15 दिनों के भीतर लोन स्वीकृत और निस्तारित कराया.
उद्यमी को तीन इकाइयों पर कुल लगभग 15 से 20 लाख रुपए की सब्सिडी सीधे हासिल हो गई.
सब्सिडी का भुगतान निर्धारित समय त्रैमासिक या फंड उपलब्धता के अनुसार मासिक पर बिना किसी रुकावट के सीधे खाते में हासिल हुआ.
सरकारी मदद से उन्हें हौसला हासिल हुआ और उन्होंने ने मन ही मन ठान लिया कि इस काम को आगे ले जाएंगे. फिर उन्होंने काम को आगे बढ़ाया.












