नई दिल्ली. डेयरी बिजनेस में दूध से कमाई तो होती है लेकिन अगर आप दूध की जगह दही बेचते हैं तो इससे कमाई और ज्यादा बेहतर हो सकती है. जी हां आपने सही पढ़ा. दूध बेचने की तुलना में दही बेचकर ज्यादा कमाई करने की वजह भी है. क्योंकि दूध से दही बनाने पर वैल्यू एडिशन होता है और बाजार में दही हमेशा दूध से महंगे भाव में बिकती है. कच्चा या पैकेट वाला दूध सामान्य तौर पर 50 से 60 रुपए लीटर के आसपास बिकता है और इसमें मार्जिन शुद्ध रूप से दो से आठ रुपए के बीच होती है. हालांकि ये अलग बात है कि अगर ग्राहकों को बेचा जाए तो मुनाफा ज्यादा हो सकता है.
वहीं अब बात दही की करें तो बाजार में ज्यादातर सादा और ब्रांडेड दही आमतौर पर 75 से 80 रुपए प्रति किलो या उससे अधिक में भी बिकता है. जब डिमांड ज्यादा होती है तो और महंगे दाम भी इसका मिल जाता है. वहीं एक लीटर दूध से लगभग 1 किलो या उससे थोड़ा अधिक दही तैयार होता है. जिससे सीधे तौर पर प्रति लीटर कमाई अपने आप ही बढ़ जाती है. इससे आपको अच्छा मुनाफा मिलता है.
नुकसान भी रहता है खतरा
बात करें दूध बेचने की तो इसमें प्रोसेसिंग नहीं करनी पड़ती है. सुबह शाम दूध निकाला और तुरंत ग्राहकों या डेयरी प्लांट पर बेच दिया. इससे पैसे और नगदी का लेनदेन आसान हो जाता है.
हालांकि दूध बेचने में नुकसान यह है कि मुनाफा कम मिलता है और दूध जल्दी खराब हो जाता है. जिससे आपको एक झटके में भारी नुकसान भी उठाना पड़ सकता है.
वहीं दही ज्यादा मुनाफा देती है. अगर आप दही बेचते हैं तो 30 से 50 परसेंट तक अधिक कमाई कर सकते हैं. जो एक अच्छा मुनाफा है.
डेयरी एक्सपर्ट कहते हैं कि दही से आगे चलकर मलाई, मक्खन, छाछ और घी भी तैयार किया जा सकता है. जिससे इनकम और ज्यादा बढ़ सकती है.
हालांकि दही जमाने के लिए आपको बर्तन सहित तापमान और साफ-सफाई अधिक का ध्यान रखना पड़ता है.
एक्सपर्ट कहते हैं कि दही की शेल्फ लाइफ दूध से भी कम होती है. इसलिए अगर एक दिन में नहीं बिका तो नुकसान हो सकता है.
वहीं आपके पास ग्राहक सीधे जुड़े हैं तो घर-घर पर सप्लाई कर सकते हैं. या स्थानीय बाजार होटल मिठाई की दुकान आदि पर सप्लाई करके रोजाना अच्छी कमाई कर सकते हैं.
निष्कर्ष
इससे ये पता चलता है कि दूध से कमाई तो होती है लेकिन दही बनाकर ज्यादा कमाई की जा सकती है. ऐसे में डेयरी का कारोबार करना है तो फिर दही बेचकर ज्यादा मोटा मुनाफा कमाया जा सकता है.











Leave a comment