नई दिल्ली. अभी ठंड का शुरुआत दिन है. आने वाले समय में ठंड और ज्यादा होगी. ऐसे में पशुपालन में कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद ही जरूरी है. जिससे पशुओं का दूध उत्पादन कम न हो. क्योंकि ठंड में भी इस बात का खतरा बना रहता है कि पशु का दूध उत्पादन कम न हो जाए. अब चाहे ठंड हो या गर्मी या फिर बरसात, दूध का उत्पादन कम होने से सीधे तौर पर डेयरी फार्मिंग में बड़ा आर्थिक नुकसान होता है. इसलिए पशुपालकों को खुद को नुकसान से बचाने के लिए पशु का दूध उत्पादन प्रभावित होने से बचाना चाहिए.
इस रिपोर्ट में हम आपको सर्दियों के मौसम में दुधारू पशुओं (गाय-भैंस) का दूध कम होने के सबसे बड़े व्यावहारिक कारण और उसे वापस रिकवर करने के आसान व देसी उपायों की जानकारी दे रहे हैं. आइए जानते हैं.
सर्दियों में दूध सूखने का मुख्य कारण पानी की कमी (Low Water Intake)
गर्मियों में जो पशु एक बार में दो बाल्टी पानी पी जाता है, सर्दियों में ठंडे पानी के कारण वह केवल आधी या एक बाल्टी पानी ही पीता है.
चूंकि दूध का अधिकांश भाग लगभग 85–87 फीसद पानी से ही बनता है, इसलिए शरीर में पानी की खपत घटते ही दूध का उत्पादन सीधे कम होने लगता है.
इसलिए पानी पिलाने की सही विधि का भी ख्याल रखें. पशु को बासी पानी पिलाने से बचें.
रात का भरा हुआ बर्फीला पानी पशु को बिल्कुल न पिलाएं.
हमेशा बोरवेल या नल का ताजा पानी या हल्का गुनगुना पानी ही दें.
पशु अधिक मात्रा में पानी पिए इसके लिए पानी में थोड़ा काला नमक (या सादा नमक) और चीनी मिलाकर पिलाएं.
नमक से पशु की प्यास बढ़ती है और चीनी से उसे तुरंत ऊर्जा (Energy) मिलती है.
दूध वापस लाने के देसी व हर्बल उपाय, क्या हैं
सूखे हुए दूध को वापस लाने के लिए नींबू, मेथी दाना और चीनी के पारंपरिक मिश्रण का उपयोग करें.
मिनरल मिक्सचर व पाचन चूर्ण दें. पशु के पाचन तंत्र (हाजमा) को दुरुस्त रखने और पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए नियमित रूप से मिनरल मिक्सचर और हिमालय बतीसा (Himalayan Batisa) जैसे पाचक चूर्ण खिलाएं.
निष्कर्ष
दूध उत्पादन कम होने और इसे बढ़ाने की जानकारी आपको हो ही गई होगी. इसलिए तुरंत नुस्खों को आजमाएं और नुकसान से खुद को बचाएं.










Leave a comment