Home पोल्ट्री Poultry Farming: लगातार मक्का का दाम बढ़ने से पोल्ट्री किसानों की बढ़ रही हैं मुश्किलें
पोल्ट्री

Poultry Farming: लगातार मक्का का दाम बढ़ने से पोल्ट्री किसानों की बढ़ रही हैं मुश्किलें

maize crop
बाजार में बिकता बुट्टा.

नई दिल्ली. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जहां ​देश में दूध और पोल्ट्री की मांग तेजी से बढ़ रही है तो वहीं इसके साथ ही पशु आहार (Animal Feed) की जरूरत भी बढ़ रही है. असल में पशु आहार बनाने के लिए कंपनियों को मक्का, सोया मील, चोकर और खली जैसे कच्चे माल की जरूरत पड़ती होती है, लेकिन हाल के समय में इनके भावों में भारी उतार-चढ़ाव के चलते और बदलते मौसम और अंतरराष्ट्रीय बाजार के असर से सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ी है. इस बात ने खासकर पोल्ट्री किसानों के माथे पर पसीना ला दिया है. क्योंकि फीड महंगा होगा तो लागत बढ़ जाएगी.

वहीं दूसरी ओर ​कंपनियों को सही समय पर और उचित कीमत पर अच्छी गुणवत्ता वाला माल चाहिए, जिससे किसानों, मिलरों और सप्लायरों के लिए नए व्यापारिक अवसर बन रहे हैं. इससे उन्हें जरूर फायदा होता नजर आ रहा है.

ब्रॉलयर फीड में है बड़ी हिस्सेदारी
बात अगर ​पोल्ट्री फीड में मक्के की भूमिका सबसे प्रमुख है. ब्रॉयलर फीड में इसकी हिस्सेदारी लगभग 55% से 65% तक होती है.

​भारत में मक्के का भाव बढ़कर करीब 34 रुपए प्रति किलो तक पहुंचने का अनुमान है, जो एक साल पहले लगभग 18 प्रति किलो था.

पोल्ट्री एक्सपर्ट का कहना है कि लगातार फीड के बढ़ते दाम में उत्पादन की लागत को बढ़ा दिया है. इससे किसान परेशान हैं.

यदि उनकी उत्पादन लागत बढ़ती चली गई तो फिर लागातार उत्पादन करना मुश्किल होगा, या फिर वो दाम बढ़ाकर इसकी पूर्ति कर पाएंगे.

दूसरी ओर मक्का की ​अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मांग मजबूत है. जैसे अमेरिका द्वारा कोलंबिया को 13,300 टन मक्का बेचने की घोषणा.

​फीड कंपनियों को पूरे साल मक्के की जरूरत रहती है, इसलिए मक्के की खरीद, सफाई, ग्रेडिंग और स्टोरेज करके नियमित सप्लाई करने वाले व्यापारियों के लिए बड़े मौके हैं.

जहां ​मक्के से फीड को ऊर्जा (Energy) मिलती है, जबकि सोया मील प्रोटीन का मुख्य स्रोत है. इसलिए भारतीय व्यापारियों को घरेलू और विदेशी भावों पर नजर रखनी होगी.

​चावल मिलों से निकलने वाले राइस ब्रान और आटा मिलों से निकलने वाले गेहूं चोकर की मांग डेयरी और कैटल फीड कंपनियों की ओर से लगातार बनी रहती है.

ऐसे में मिल संचालकों के लिए सीधे फीड कंपनियों को सप्लाई करने का अच्छा मौका है.

जबकि ​तिलहन खली जैसे सरसों, कपास बीज, मूंगफली ​ये पशु आहार में प्रोटीन का महत्वपूर्ण स्रोत हैं.

जिनकी उपलब्धता तिलहन उत्पादन और तेल मिलों की पेराई पर निर्भर करती है.

तेल मिलों व खली व्यापारियों के लिए फीड कंपनियों से सीधे जुड़कर कारोबार बढ़ाने की संभावना है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Leave a comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Related Articles

अंडा और चिकन की बढ़ती मांग को दूर करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने प्रयास तेज किए हैं.
पोल्ट्री

Poultry: पोल्ट्री फार्मर हो जाएं सावधान, सरकार ने जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली. पशुपालन विभाग, उत्तर प्रदेश (Animal Husbandry Department Uttar Pradesh) के...

poultry farming, poultry feed, marigold, poultry
पोल्ट्री

Poultry Farming: प्रबंधन में की गई गलतियों के कारण मुर्गियों को ठंड में होती है गंभीर ई-कोलाई बीमारी

नई दिल्ली. सर्दियों के मौसम में मुर्गियों में होने वाली सबसे घातक...

poultry farming
पोल्ट्री

Poultry: ठंड में पांच बीमारियां पोल्ट्री फार्मिंग में लाती हैं बड़ा नुकसान

नई दिल्ली. ठंड की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में पोल्ट्री फार्मिंग...

पोल्ट्री

Egg Production: ये तीन उपाय आजमाएं, मुर्गियां अंडा तोड़कर नहीं खाएंगी, यही है सही इलाज

नई दिल्ली. लेयर मुर्गियों को अंडा उत्पादन के लिए पाला जाता है....