Home पशुपालन Animal Husbandry Tips: गाय को चोकर और दाना कितना खिलाएं, जिससे मिले बेहतर उत्पादन
पशुपालन

Animal Husbandry Tips: गाय को चोकर और दाना कितना खिलाएं, जिससे मिले बेहतर उत्पादन

मध्य प्रदेश के एक गौशाला में चारा खाती गायें.

नई दिल्ली. गाय हो या फिर भैंस अगर उन्हें सं​तुलित आहार नहीं दिया जाएगा तो इससे उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. वहीं इससे उत्पादन भी प्रभावित होगा. नतीजे में पशुपालन में फायदे की जगह नुकसान होने लग जाएगा. बात अगर गाय की करें और गाय को दिए जाने वाले चोकर और दाने की मात्रा को लेकर अक्सर पशुपालक भाइयों के मन में सवाल रहता है कि आखिर कितनी मात्रा में दिया जाए कि वो गाय के लिए सही होगा और इससे गाय बेहतर उत्पादन कर सके. एक्सपर्ट का कहना है कि पशुपालकों को ये पता भी होना चाहिए.

एनिमल एक्सपर्ट कहते हैं कि सही मात्रा का पता होना, दूध उत्पादन बढ़ाने की कुंजी है. गाय को चोकर और दाना देने की मात्रा की बात की जाए तो चोकर 2 से 3 किलो प्रति दिन गाय के आकार के हिसाब से दिया जा सकता है. वहीं दाना की बात करें तो 1 से डेढ़ किलो प्रति दिन देना चाहिए. इसमें ये बात ध्यान रखें कि गाय को मिश्रित दाना देना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है.

चोकर देने के क्या हैं फायदे
चोकर के फायदे की बात करें तो इससे गाय की पाचन शक्ति बढ़ती है.

जबकि गाय को चेकर देने से दूध उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलती है.

वहीं ये गायों की जुगाली को बेहतर करता है और शरीर को फाइबर देता है.

हालां​कि ध्यान रखें कि चोकर या दाना ज्यादा मात्रा में एक साथ न दें.

बहुत बारीक धूल वाला चोकर न दें. फफूंद लगा दाना बिल्कुल न दें.

बिना मिनरल मिक्सचर के दाना न खिलाएं.

दाना खिलाने के फायदे की बात की जाए तो ये गाय को ऊर्जा प्रदान करता है.

गाय के शरीर को ताकत भी देता है.

दाना खिलाने से क्या फायदा होगा
वहीं दाना देने से दूध उत्पादन बढ़ाया जा सकता है.

वजन बढ़ाने में मदद करता है.

जब गाय को चोकर दें तो इसके साथ मिनरल मिक्सचर जरूर दें.

हमेशा साफ और पर्याप्त पानी उपलब्ध रखें.

गाय की अवस्था (दूध, गर्भावस्था) के अनुसार मात्रा समायोजित करें.

निष्कर्ष
यदि आप गाय को सही आहार देंगे तो इससे गाय हैल्दी होगी. जबकि वो दूध का भी ज्यादा मात्रा में उत्पादन करेगी. दूध का उत्पादन ज्यादा होने से डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में आपको अच्छा मुनाफा मिलेगा. इसलिए यहां दी गई जानकारी आपको फायदा पहुंचा सकताी है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Leave a comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Related Articles

सरसों के तेल का सेवन करना बहुत जरूरी है. बाजार का सप्लीमेंट फूड खिलाने से आगे लंबे समय तक दूध नहीं ले पाएंगे. इसलिए बहुत जरूरी है दाने के साथ-साथ घरेलू चीजों से दूध की मात्रा को बढ़ाएं.
पशुपालन

Dairy: वैज्ञानिक तरीकों को आजमाकर, डेयरी पशुओं को ठंड से बचाएं

नई दिल्ली. सर्दियों के मौसम में दुधारू पशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण, निमोनिया...