Home मछली पालन See Weed: 24 हजार हेक्टेयर में फैले क्षेत्र में होगी समुद्री शैवाल की खेती, पीएमएमएसवाई से मिलेगा बल
मछली पालनसरकारी स्की‍म

See Weed: 24 हजार हेक्टेयर में फैले क्षेत्र में होगी समुद्री शैवाल की खेती, पीएमएमएसवाई से मिलेगा बल

सी वीड का यूज बायोफर्टिलाइजर, फार्मास्यूटिकल्स, सौंदर्य प्रसाधन, पशु आहार और जैव ईंधन में भी किया जाता है.
प्रतीकात्मक खबर।

नई दिल्ली. भारत में समुद्री शैवाल की खेती की अपार संभावनाएं हैं और सरकार चाहती है कि इसके लिए फिशरीज सेक्टर से जुड़े लोगों की इनकम को बढ़ाया जाए. भारत सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी उत्पादन मंत्रालय के मत्स्य विभाग के सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी मानें तो देश की 11,099 किलोमीटर लंबी तटरेखा इस क्षेत्र के बड़े पैमाने पर विस्तार के लिए अनुकूल परिस्थितियां प्रदान करती है. बड़ी बात तो ये भी है कि अनुसंधान संस्थानों ने तटीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में समुद्री शैवाल की खेती के लिए 24,707 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले 384 उपयुक्त स्थलों की पहचान की है.

डॉ. लिखी ने कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के तहत, समुद्री शैवाल की खेती को रोजगार सृजन और मछुआरों तथा तटीय समुदायों की आय बढ़ाने के लिए एक प्राथमिकता वाली गतिविधि के रूप में चिन्हित किया गया है.

तमिलनाडु में एक समुद्री शैवाल पार्क की स्थापना होगी
वर्ष 2020-27 की अवधि के दौरान, समुद्री शैवाल विकास के लिए 181.11 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है. इसमें तमिलनाडु में एक समुद्री शैवाल पार्क की स्थापना भी शामिल है.

37,255 समुद्री शैवाल संवर्धन राफ्ट और 44,080 समुद्री शैवाल संवर्धन मोनोलाइन इकाइयों की स्थापना के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की गई है.

साथ ही बीज बैंकों, जागरूकता, प्रशिक्षण और क्षमता विकास पहलों के लिए भी सहायता दी गई है.

पिछले महीने सीएमएफआरआई क्षेत्रीय केंद्र में समुद्री शैवाल की खेती पर हुई एक बैठक
भारत सरकार के मत्स्य विभाग और राज्य मत्स्य विभागों के अधिकारियों ने हाइब्रिड मोड के माध्यम से भाग लिया था.

इस बैठक में इस सेक्टर को मजबूत करने के लिए और समुद्री शैवाल क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए प्रमुख प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श किया गया था.

जिनमें चिन्हित समुद्री शैवाल विकास कार्य बिंदुओं का कार्यान्वयन, अंतर-एजेंसी समन्वय को सुदृढ़ करना भी शामिल था.

इसके अलावा विकेंद्रीकृत बीज बैंकों की स्थापना, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के तहत समर्थित परियोजनाओं में कार्यान्वयन संबंधी चुनौतियों का समाधान पर भी चर्चा हुई थी.

वहीं उद्यमिता और बाजार संपर्कों को बढ़ावा देना, अपतटीय समुद्री शैवाल की खेती को सुगम बनाना, किसानों तक पहुंच और क्षमता विकास को बढ़ाना और तमिलनाडु समुद्री शैवाल पार्क के संचालन में तेजी लाना भी शामिल गया था.

चर्चा में खाद्य, पशु आहार, उर्वरक और अन्य मूल्यवर्धित उत्पादों में समुद्री शैवाल के अनुप्रयोगों के विस्तार के अवसरों के साथ-साथ इस क्षेत्र के सतत और समग्र विकास के लिए एक दीर्घकालिक रूपरेखा तैयार करने पर भी विचार किया गया था.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Leave a comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Related Articles

फिश एक्वेरियम की मछलियां बेहद ही संवेदनशील होती हैं.
मछली पालन

Fisheries: 3,000 करोड़ रुपये का है भारत में सजावटी मछली का कारोबार

नई दिल्ली. भारत में मछली पालन में सजावटी मत्स्य पालन, मत्स्य पालन...

fish farming in cage
मछली पालन

Fisheries: एमपी में आधुनिक केज कल्चर को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देकर मछली उत्पादन में वृद्धि करेगी सरकार

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश में अंतर्देशीय मछली पालन की व्यापक संभावनाओं को...

Animal Husbandry, Fish, Duck Farming, Poultry Farming
मछली पालन

Fish Farming: तालाब की मछलियों के लिए मुश्किलों भरा है ये मौसम, तुरंत उठाएं जरूरी कदम

नई दिल्ली. क्या आप मछली पालक हैं, अगर आपका जवाब है हां,...