Home मछली पालन Fisheries: आगरा की कीठम झील में मर गईं हजारों मछलियां, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
मछली पालन

Fisheries: आगरा की कीठम झील में मर गईं हजारों मछलियां, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Agra: Fish died in Keetham lake livestockanimalnews
कीठम झील का प्रदूषित पानी, जिसमें मछलियां मर गईं.

आगरा. उत्तर प्रदेश के आगरा में कीठम झील में बड़ी संख्या में मछलियां पाई जाती हैं. लेकिन कुछ दिन पहले अचानक मछलियां मरना शुरू हो गईं. इसकी जानकारी जब वन विभाग को हुई तो अधिकारियों ने सिंचाई और प्रदूषण नियंत्रण विभाग को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया. वन विभाग के अधिकारी मछलियों के मरने का कारण प्रदूषण को मान रहे हैं.

18 फुट पानी का स्तर निर्धारित
आगरा में वेटलैंड (आर्द्रभूमि क्षेत्र) सूर सरोवर पक्षी अभ्यारण्य कीठम झील को भी माना जाता है. कीठम में आगरा नहर और लोअर कैनाल की तरफ सिंचाई विभाग ने सेल्यूस गेट लगा रखे हैं. इन गेटों का प्रयोग कीठम झील में पानी का स्तर स्थिर रखने के लिए किया जाता है. कीठम में पक्षियों की रिहाइश के लिए 18 फुट पानी का स्तर निर्धारित है. इससे अधिक पानी होने पर ये टापू डूब जाते हैं. बीते दिनों नहर की ओर वाले गेट टूट गए, पानी का स्तर बरकरार रखने के लिए सिंचाई विभाग ने रेत के बोरे डालकर टेंपरेरी व्यवस्था कर दी थी. जिसके चलते लगातार प्रदूषित जल कीठम झील में आ रहा है.

यमुना के दूषित पानी से मरीं मछलियां
यही कारण है कि तीन फरवरी 2024 यानी शुक्रवार को झील में हजारों मछलियों के मरने की खबर सामने आई. इस सूचना के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया. वन विभाग ने सिंचाई विभाग और प्रदूषण नियंत्रण विभाग को पत्र लिखकर मछलियों के मरने का कारण पूछा है. बता दें कि यमुना का प्रदूषित पानी आने से झील के पानी में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है, जिससे सैकड़ों मछलियां मर गईं. मछलियों के मरने के बाद विभागीय वार्डन और रेंजर लगातार नजर बनाए हैं.

एक दूसरे विभाग ने पत्र लिखकर की खानापूर्ति
इस बारे में उप वन संरक्षण राष्ट्रीय चंबल सेंक्चुअरी प्रोजेक्ट आरुषि मिश्रा ने बताया कि वन विभाग को फिर से लिखित और मौखिक दोनों रूप से सूचित किया जा चुका है. प्रदूषण नियंत्रण कार्यालय को भी इसकी सूचना दे दी गई है. विभाग अपने स्तर से भी प्रयास कर रहा है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Interim Budget 2024
मछली पालन

Fisheries: मछली पालन के लिए सरकार महिलाओं को खर्च पर दे रही है 60 फीसद तक आर्थिक मदद

नई दिल्ली. महिलाओं के रोजगार और आजीविका संबंधी जरूरतों को प्रधानमंत्री मत्स्य...

केज मछली तकनीक के कई सारे लाभ हैं. मछलियां एक सीमित क्षेत्र में रखी जाती हैं
मछली पालन

Fish Farming: बिहार के चांदन डैम में केज कल्चर से मछली पालन करने पर शहबाज को मिला ज्यादा फायदा

नई दिल्ली. फिशरीज एक्सपर्ट कहते हैं कि पुराने तरीके से मछली पालन...

The State-wise number of coastal fishermen villages for development as Climate Resilient Coastal Fishermen Villages are envisaged in proportion to the total number of coastal fishermen villages in the State and at present
मछली पालन

Fisheries: पीएमएमएसवाई के तहत एक्वा पार्कों की स्थापना के लिए 713 करोड़ रुपए की मिली मंजूरी

नई दिल्ली. मत्स्य पालन विभाग (डीओएफ), मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय...