Home पशुपालन Animal News: आगरा में बकरियों से भरी गाड़ी में लगी आग, मचा हड़कंप, इस तरह हुआ रेस्क्यू
पशुपालनलेटेस्ट न्यूज

Animal News: आगरा में बकरियों से भरी गाड़ी में लगी आग, मचा हड़कंप, इस तरह हुआ रेस्क्यू

बकरियों का रेस्क्यू करते लोग.

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के आगरा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बकरियों से भरी एक छोटी गाड़ी में आग लग गई. बताया जा रहा है की गाड़ी के इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा, इसके बाद ड्राइवर ने तुरंत ही जहां-तहां गाड़ी को रोक दिया और उसके बाद बकरियों को बचाने की कवायद शुरू कर दी गई. इस दौरान हाइवे पर गाड़ियों की स्पीड थम गई और बहुत से राहगीरों ने भी बकरियों की जान बचाने में ड्राइवर और उसके साथ आए हेल्पर की मदद की. बता दें कि पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के थाना एतमादपुर क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 का है. बताया जा रहा है कि कहीं से बकरी लोड करके एक ड्राइवर अपने हेल्पर के साथ जा रहा था. अचानक गाड़ी के अंदर से धुआं निकलने लगा. पहले तो ड्राइवर कुछ समझ नहीं पाया लेकिन जब उसे लगा कि कहीं मामला बढ़ न जाए तो इसलिए हाइवे एक किनारे गाड़ी रोक दिया. देखते ही देखते धुआं और तेज निकलने लगा. इससे पहले की मामला गंभीर होता, वहां मौजूद लोगों ने ड्राइवर और हेल्पर की मदद करना शुरू कर दिया. कई लोगों ने अपनी गाड़ी भी रोक दी.

इस तरह किया गया रेस्क्यू
राहगीरों ने गाड़ी में आग न बूझाकर सबसे पहले ये काम किया कि गाड़ी के अंदर लोड की गईं बकरियों और उनके बच्चों को निकलने लगे. ड्राइवर गाड़ी के अंदर चला गया और वहां से एक-एक करके बकरी के बच्चों को नीचे जमीन पर फेंकने लगा. वहां मौजूद लोग बकरी के बच्चों को अपने हाथों से पकड़ कर हाईवे से किनारे ले जाकर खड़ा करने लगे. क्योंकि हाईवे पर गाड़ियों की रफ्तार तेज थी लेकिन जब इस तरीके का मामला लोगों ने देखा तो अपनी गाड़ियों की स्पीड को कम कर लिया.

वीडियो हो गया है वायरल
देखते ही देखते एक-एक करके बकरियों को गाड़ी से बाहर निकाल लिया गया और वहीं दूसरी तरफ गाड़ी के अंदर इंजन से धुआं और तेज हो गया. जब सभी बकरी के बच्चों और बकरियों को गाड़ी से बाहर निकाल लिया गया उसके बाद गाड़ी की आग भी बुझाई गई. बताया जा रहा है कि गाड़ी के अंदर शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी. वहीं इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. कुछ लोगों ने वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया है. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच की.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालन

Cow: यूपी में हजारों गो आश्रय स्थल बनेंगे ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर प्रोडक्शन सेंटर, युवाओं को मिलेगा रोजगार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश अब गोसंरक्षण, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के...

पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन में वैज्ञानिक प्रगति और पशु कल्याण के बीच संतुलन बनाने की जरूरत

नई दिल्ली. भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) के तहत...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
पशुपालन

Animal News: पशुओं की ईयर टैगिंग कराने के हैं कई फायदे, हर एक जानकारी मिलती है यहां

नई दिल्ली. बहुत से पशुपालक भाई पशु की ईयर टैगिंग कराने से...