Home पशुपालन Disease: कर्रा बीमारी को लेकर राजस्थान सरकार अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी, मंत्री ने दिए अफसरों को निर्देश
पशुपालन

Disease: कर्रा बीमारी को लेकर राजस्थान सरकार अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी, मंत्री ने दिए अफसरों को निर्देश

livestock animal news
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली. राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने जैसलमेर में गौवंश में होने वाले कर्रा रोग के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों, पशुपालन विभाग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक की. इस अवसर पर उपस्थित समस्त अधिकारियों को रोग की प्रभावी रोकथाम, संक्रमित पशुओं के समुचित उपचार, तथा व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित करने हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश दिए. साथ ही यह भी स्पष्ट निर्देश दिए गए कि यदि किसी भी गौवंश की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु होती है, तो उसी दिन वैज्ञानिक विधि से गहरा गड्ढा खोदकर विधिवत रूप से दफनाया जाए ताकि संक्रमण का प्रसार न हो सके.

मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा रोग के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए जनहित में जिला स्तर पर समर्पित नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) स्थापित किया गया है. इस इमरजेंसी नंबर 02992-252541 भी जारी किया. जिस पर जरूरत पड़ने पर मदद ली जा सकती है.

बीमारी के लक्षण के बारे में जानें यहां
बताते चलें कि पशुओं में होने वाली कर्रा बीमारी से दुधारु गायों की मौत हो चुकी है. जबकि ये अन्य पशुओं पर भी असर करती है. इस बीमारी कुछ ऐसा हो रहा है कि गाय के आगे के पैर जकड़ जा रहे हैं और फिर गाय चलना बंद कर कर देती गायों के मुंह से लार टपकती है और चारा खाना व पानी पीना भी बंद कर देने से वो बेहद कमजोर हो जाती है और फिर पशु की 4 से 5 दिन में मौत हो जा रही है. गंभीर बात ये है कि इस बीमारी का कोई इलाज भी नहीं है.

कैसे बचाव किया जा सकता है
एक्सपर्ट कहते हैं कि कर्रा रोग से बचाव तरीका ये है कि पशुपालक अपने दुधारू पशुओं को घर में बांध कर रखें. मृत पशुओं के शवों का निस्तारण वैज्ञानिक विधि से गड्डा खोद कर दफना कर किया जाए. एवं ग्राम पंचायत के सहयोग से गांव से 2-3 किमी की दूरी पर चार दीवारी बना कर बंद बाड़े में मृत पशुओं के शवों को डालें. वहीं मिक्सर पाउडर को ले जाकर दुधारू पशु को प्रतिदिन 50 ग्राम पाउडर व नमक दाने के साथ नियमित रुप से खिलाएं. कर्रा रोग से बचाव के लिए ये बचाव ही उपचार है, इसकी पालना जरुर करें.

राजस्थान के इन शहरों में कहर
गौरतलब है कि पिछले साल मई के महीने में जैसलमेर के सांवता, भैंसड़ा, बैतीणा, लाला, कराड़ा, नया कराड़ा, भोपा, भीखसर, रासला, मुलाना, चांधन, लाठी, मेहराजोत क्षेत्र में कर्रा बीमारी की वजह से पशुओं की मौत हुई थी. तब कर्रा रोग गायों में तेजी से फैला था. पशुपालक हाथ मलते रह गए थे. वो गायों को बचा नहीं पा रहे ​थे, जिससे उन्हें बड़ा नुकसान भी उठाना पड़ गया था. यही वजह है कि इस बार सरकार पहले से अलर्ट है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन में रेट वाटर डिजीज है बेहद खतरनाक, उत्पादन पर पड़ता है बुरा असर

नई दिल्ली. पशु को कई बीमारियां होती हैं. जिससे उनका उत्पादन और...

murrah buffalo livestock
पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन ने पशुपालक को बना दिया करोड़पति, खूब हो रही है कमाई

नई दिल्ली. पशुपालन एक ऐसा काम है जो आपको करोड़पति बना सकता...

cow and buffalo farming
पशुपालन

Animal Husbandry: एफएमडी से बचाने के लिए पशुओं को घर-मुफ्त में लगेगी वैक्सीन

नई दिल्ली. बिहार के कटिहार के बरारी प्रखंड तहत स्थित प्रथम वर्गीय...

दुधारू गाय व भैंस के ब्याने व उसके बाद सतर्क रहने की आवश्यकता है.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: यूपी वाले बैंक से लोन लेकर शुरू कर सकते हैं पशुपालन

नई दिल्ली. यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और पशुपालन का...