Home पशुपालन Animal Husbandry: भैंस के शरीर से हर रोज घटता है कैल्श‍ियम, ऐसे कर सकते हैं भरपाई
पशुपालन

Animal Husbandry: भैंस के शरीर से हर रोज घटता है कैल्श‍ियम, ऐसे कर सकते हैं भरपाई

buffalo calcium powder
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. पशु पालक ये बात जानते ही होंगे कि भैंस के दूध में कैल्श्यिम होता है. ये इसके पीने वालों को खूब फायदा पहुंचाता है. भैंस का दूध पीने से जहां आम इंसान को कैल्शियम मिलता है. इसके दूध का सेवन करने से मनुष्य में अर्थराइटिस की समस्या खत्म हो जाती है. वहीं शरीर की एनर्जी बढ़ाने के लिए भी भैंस का दूध मुफीद माना जाता है. इसके इतर हर रोज दूध निकलने से भैंस का कैल्शियम घट जाता है. हालांकि भैंस का दूध निकालना भी जरूरी होता है. वहीं जब भैंस में कैल्शियम की मात्रा घट जाती है तो इसे ऐसा दाना-पानी देने की जरूरत होती है कि जिससे उसका कैल्शियम बना रहे और भैंस दूध देती रही, ताकि पशु पालकों को फायदा होता रहे.

क्या है इसकी वजह
एक्सपर्ट कहते हैं कि पशु जो भी चारा या फिर दाना खाता है, उसमें कैल्शियम की मात्रा ना के बराबर होती है लेकिन शरीर की जरूरत इससे कहीं ज्यादा की होती है. भैंस के 1 लीटर दूध में 2 ग्राम और गाय के 1 लीटर दूध में सवा ग्राम कैल्शियम होता है, जो दूध के जरिए शरीर से बाहर निकल जाता है. इसे आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि जो भैंस 15 किलो दे रही है, उसके शरीर से कितना कैल्शियम निकल जाता है. इसके अलावा बच्चों की हड्डियां भी मां की हड्डियों से ही निकले कैल्शियम से बनती है.

भैंस को क्या देना चाहिए
एक्सपर्ट कहते हैं कि भैंस में कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए दिन 70 से 100 ग्राम अच्छी मात्रा में खनिज मिश्रण खिलाना चाहिए. यहां सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात ये होती है कि भैंस को जो कैल्शियम दिया जाए वो बहुत अच्छी क्वालिटी का होना चाहिए. क्योंकि कहीं न कहीं अच्छी क्वालिटी वाला खनिज मिश्रण ही भैंस के शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने में मददगार होगा. वहीं भैंस को हरा चारा खिलाना चाहिए और दाने की मात्रा भी बढ़ा देना चाहिए. ताकि उसका पेट भरा रहे.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Pushkar mela
पशुपालन

Animal Husbandry Tips: डिलीवरी के संकेत आने के बाद 30 मिनट के अंदर पशु देता है बच्चे को जन्म

नई दिल्ली. पशु जब ब्याने वाला होता है तो कुछ संकेत देता...

पशुपालन

Animal News: गडवासु को मिली 90.53 करोड़ रुपए की ग्रांट, यूनिवर्सिटी एलीट नेशनल रिसर्च लीग में शामिल हुई

नई दिल्ली. गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना को...

पशुपालन

Animal News: NBAGR ने गायों की चार नस्ल को दी मान्यता, दूध उत्पादन से लेकर हर गुण में हैं खास

नई दिल्ली. नेशनल ब्यूरो ऑफ एनिमल जेनेटिक रिसोर्सेज (NBAGR) ने कई पशुओं...

गर्मियों में पशु बहुत जल्द बीमार होते हैं. अगर ठीक से इनकी देखरेख कर ली जाए तो हम पशुओं को बीमार होने से बचा सकते हैं.
पशुपालन

Animal News: डेयरी फार्म में नमी और धुएं से पशुओं को हो सकता है फेफड़ों का संक्रमण

नई दिल्ली. पशुओं को ठंड से बचाने के लिए स्थानीय मौसम पूर्वानुमान...