Home पशुपालन Animal Husbandry News: यहां पढ़ें चारा वितरण कार्यक्रम के तहत किसे मिलेगा चारा और कितना
पशुपालन

Animal Husbandry News: यहां पढ़ें चारा वितरण कार्यक्रम के तहत किसे मिलेगा चारा और कितना

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
बाड़े में बंधी भैंस. livestockanimalnews

नई दिल्ली. बिहार एक ऐसा राज्य हैं जहां पर बाढ़ का खतरा बहुत ज्यादा रहता है. अक्सर बाढ़ आने की वजह से पशुपालकों को नुकसान होता है. पशुओं के लिए चारे का संकट भी खड़ा हो जाता है. क्योंकि चारागाहें और खेत खलियान में पानी भर जाता है. इसके चलते पशुओं के लिए हरा चारा नहीं मिल पाता है. जबकि लोग घरों में सूखा चारा रखते हैं लेकिन कई बार पानी में भीग जाने की वजह से वो भी पशुओं के खाने के लायक नहीं रह जाता है. इस समस्या को सरकार समझती है और इसका हल निकालने के लिए पशुपालकों को चारा उपलब्ध कराया जाता है.

पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की ओर से आपदा प्रभावित पशुओं के जीवन संरक्षण के लिए कदम उठाए गए हैं. ताकि पशुओं को चारा की कमी न हो. इसके लिए पशु चारा वितरण कार्यक्रम शुरू किया गया है. बता दें कि आपदा से प्रभावित पशुओं की जीवन रक्षा के लिए समय-समय पर पशु चारा वितरण कराने का कार्य जिला प्रशासन के सहयोग से जिला पशुपालन पदाधिकारी के द्वारा सम्पन्न किया जाता है. ताकि पशुओं को प्रर्याप्त चारा उपलब्ध हो सके

चारा मात्रा के बारे में जानें यहां
निर्धारित सहायता के अनुरूप बड़े जानवरों के लिए 80 रुपये तथा छोटे जानवर के लिए 45 रूपये प्रतिदिन सरकार की तरफ से दिया जाएगा. आपदाग्रस्त पशुओं की जिंदगी बचाने के लिये सामान्यतः बड़े जानवरों के लिये 6 किलो ग्राम और छोटे जानवरों के लिए 3 किलो ग्राम तथा भेड़-बकरियों के लिये 1 किलो ग्राम चारा की जरूरत होती है. सरकार ये उपलब्ध कराएगी. पशु शिविरों, अस्थायी शिविरों में एक बार में तीन दिन या एक सप्ताह के लिए चारा वितरण कराया जाता है तथा बाढ़ की स्थिति के अनुसार शिविर संचालन तक पुनः वितरण कराया जाता है.

वितरण प्रक्रिया के बारे में जानें
जिला प्रशासन के मार्गदर्शन एवं सहयोग से शिविरों व अस्थाई शिविरों में पशुओं की संख्या के अनुसार चारा वितरण किया जायेगा. चारा वितरण के पूर्व सभी प्रभावित पशुओं की प्रकार संख्या के आधार पर गणना कर पशुपालकवार टोकन वितरण किया जाता है और उसी टोकन के आधार पर क्रमानुसार चारा का प्रबंध कर वितरित किया जाता है. ताकि सभी को चारा उपलब्ध हो सके और कहीं कोई दिक्कत न आए. विशेष जानकारी पशुपालन निदेशालय, बिहार, पटना स्थित आपदा कोषांग (दूरभाष संख्या 0612-2230942) या पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान, बिहार, पटना (दूरभाष संख्या 0612-2226049) से हासिल की जा सकती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालन

Cow: यूपी में हजारों गो आश्रय स्थल बनेंगे ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर प्रोडक्शन सेंटर, युवाओं को मिलेगा रोजगार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश अब गोसंरक्षण, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के...

पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन में वैज्ञानिक प्रगति और पशु कल्याण के बीच संतुलन बनाने की जरूरत

नई दिल्ली. भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) के तहत...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
पशुपालन

Animal News: पशुओं की ईयर टैगिंग कराने के हैं कई फायदे, हर एक जानकारी मिलती है यहां

नई दिल्ली. बहुत से पशुपालक भाई पशु की ईयर टैगिंग कराने से...