Home पशुपालन Animal Husbandry: राष्ट्रीय डेयरी मेला और एग्री एक्सपो-2026 का आयोजन 6 से 8 मार्च तक
पशुपालन

Animal Husbandry: राष्ट्रीय डेयरी मेला और एग्री एक्सपो-2026 का आयोजन 6 से 8 मार्च तक

मेले की तैयारियां जोरों पर है.

नई दिल्ली. यदि आप भी किसान और पशुपालक हैं तो राष्ट्रीय डेयरी मेला एवं एग्री एक्सपो—2026 में जरूर शिरकत करें. क्योंकि राष्ट्रीय डेयरी मेला एवं एग्री एक्सपो के मौके पर आपको कृषि और डेयरी उद्योग की नई तकनीकों के बारे में अहम जानकारी मिलेगी. आधुनिक उपकरणों और वैज्ञानिक विधियों से भी आप रूबरु होंगे. असल में एक्सपो का उद्देश्य उत्पादकता बढ़ाना, पशुओं की नस्ल सुधारना, आय में वृद्धि करना और नई चुनौतियों के समाधान प्रदान करना है. इस बार इसका आयोजन 6 से 8 मार्च 2026 के बीच प्रदर्शनी मैदान, भाकृअनुप-राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान, करनाल में होगा.

दिन में 2 बजे कार्यक्रम की शुरुआत होगी. कार्यक्रम विवरण की बात की जाए तो 6 मार्च, 2026 (शुक्रवार) को सुबह 8.00 बजे से तमाम मेहमान, किसानों, प्रदर्शकों, वैज्ञानिकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का प्रदर्शनी मैदान में आगमन होगा. दिन में दो बजे मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों का प्रदर्शनी मैदान में आएंगे. इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय डेरी मेला एवं एग्री एक्सपो-2026 का उ‌द्घाटन करेंगे.

कब क्या कार्यक्रम होगा
फिर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन करेंगे.

इसके बाद मुख्य अतिथि का प्रगतिशील किसानों, उद्यमियों, स्टार्टअप, एफपीओ प्रतिनिधियों एवं महिला (एसएचजी) समूहों के साथ संवाद होगा.

दिन में 2.40 बजे से राष्ट्रीय डेरी मेला एवं एग्री एक्सपो-2026 का सायं 4.15 बजे तक
उद्घाटन कार्यक्रम चलेगा.

शाम 8.00 बजे दूध उत्पादन प्रतियोगिताओं की शुरुआत होगी.

इसके बाद अगले दिन यानि 7 मार्च 2026 (शनिवार) को सुबह 5.00 बजे से डेयरी पशुओं की दूध दोहन और सौंदर्य प्रतियोगिताएं होंगी. शाम 9.00 बजे तक चलेगी.

सुबह में 9.30 बजे से अपराह्न 12.00 बजे तक ग्रामीण महिलाओं के लिए पनीर बनाने की प्रतियोगिता (स्नातक प्रयोगशाला, डेरी प्रौद्योगिकी प्रभाग में) होगी.

दिन में 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए डेयरी शिक्षा के उभरते आयामों पर विशेष सत्र (मेला मैदान में) होगा.

दिन में 12.00 बजे से 2.00 बजे तक ग्रामीण महिलाओं के लिए पशु दुग्ध दोहन प्रतियोगिता (पशुधन अनुसंधान केंद्र में) होगी.

फिर 12.00 बजे से 2.00 बजे दिन तक डेयरी क्षेत्र में उद्यमिता विकास पर चर्चा सत्र आयोजित किया जाएगा.

दिन में 2.00 बजे से दिन में 3.30 बजे तक किसान-वैज्ञानिक संवाद का आयोजन होगा.

अपराह्न 3.30 बजे से सायं 4.30 बजे तक मत्स्य किसानों के साथ संवाद सत्र होगा.

तीसरे दिन 8 मार्च, 2026 (रविवार) को सुबह 6.00 बजे पशु दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी.

दिन में 10.00 बजे से अपराह्न 2.00 बजे तक अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन होगा.

वहीं पनीर बनाने और पशु दूध निकालने की प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरण होगा.

पाढ़ा गाँव के जलवायु सहनशील डेरी फार्म स्कूल की महिला डेरी किसानों का सम्मान एवं प्रमाणपत्र वितरण भी होगा.

दिन में 2.00 बजे शाम 4.00 बजे तक राष्ट्रीय डेरी मेला एवं एग्री एक्सपो-2026 के पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह होगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

तोतापरी की बकरी के पालन में बहुत ही कम लागत आती है. तोतापुरी या तोतापरी बकरी कम लागत में पालकर मोटी कमाई की जा सकती है.
पशुपालन

Goat Farming: बकरी पालन में सफल होने के हैं पांच फॉर्मूले

नई दिल्ली. बकरी पालन का काम शुरू करना चाहते हैं तो जरूर...

livestock animal news
पशुपालन

Goat Farming Tips: बकरियों को खिलाएं नमक, सेहत, ग्रोथ और उत्पादन के लिए है जरूरी

नई दिल्ली. बकरी पालन में अच्छा करने के लिए जरूरी है कि...

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
पशुपालन

Goat Farming News: बकरी हीट में न आए तो सेहत और पोषण की जांच करें, तनाव से दूर रखें

नई दिल्ली. पशुपालन में जानवरों का हीट में आना जरूरी होता है....

पशुपालनमछली पालन

Kisan Mela: किसान मेले में पशुपालन और मछली पालन के फायदे गिनाए

नई दिल्ली. गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना के...