Home सरकारी स्की‍म MP Government: सरकार की इस स्कीम के तहत करें गौसेवा तो मिलेगा रोजगार, पढ़ें डिटेल
सरकारी स्की‍म

MP Government: सरकार की इस स्कीम के तहत करें गौसेवा तो मिलेगा रोजगार, पढ़ें डिटेल

सीता नगर के पास 515 एकड़ जमीन में यह बड़ी गौशाला बनाई जा रही है. यहां बीस हजार गायों को रखने की व्यवस्था होगी. निराश्रित गोवंश की समस्या सभी जिलों में है इसको दूर करने के प्रयास किया जा रहे हैं.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. क्या आप मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और बेरोजगार हैं तो यह खबर आपके लिए है. क्योंकि कोई खास स्किल न होने और सही ट्रेनिंग न मिलने की वजह से ऐसे बेरोजगारों को मध्य प्रदेश सरकार रोजगार दे रही है. दरअसल, राज्य में एक ऐसी स्कीम है, जिसकी वजह से युवाओं को रोजगार मिलता है. साथ ही बेरोजगारी भी दूर होती है. राज्य सरकार की तरफ से एक गौ सेवक प्रशिक्षण योजना चलाई जा रही है. जिसके तहत सरकार उन्हें पशु चिकित्सक वेटरनरी के तौर पर ट्रेनिंग देकर रोजगार मुहैया कराती है.

इस स्कीम की मदद से युवा जिनके पास गाय है या वो गौ सेवा करना चाहते हैं तो इसमें हाथ आजमा सकते हैं. ऐसे होने से गोवंश को उचित समय में उपचार की सुविधा देने का भी सरकार का मकसद पूरा हो जाएगा. इस योजना की शुरुआत साल 2001 में की गई थी. तब उस समय 1137 गौ सेवकों की तरह से पशु चिकित्सा का काम शुरू किया था. वही जून 2023 में मध्य प्रदेश में बनी नई सरकार ने करीब 1 लाख युवाओं को इस योजना के साथ ट्रेनिंग देने का लक्ष्य किया है.

कितना पैसा मिलेगा
इस योजना को मध्य प्रदेश सरकार की पशुपालन डेयरी विभाग की तरह से संचालित किया जाता है. ट्रेनिंग के बाद प्रशिक्षित युवा को गांव में पशुओं का प्रारंभिक चिकित्सा की सुविधा प्रदान कर रोजगार शुरू कर सकते हैं. इससे पशुओं को सही समय पर प्रारंभिक इलाज भी मिल जाता है. ट्रेनिंग के दौरान जिन युवाओं का चयन होता है, उन्हें हर महीने 1000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाता है. साथी युवाओं को 1200 की एक किट भी दी जाती है.

कौन कर सकता है आवेदन
मध्य प्रदेश गौ सेवा प्रशिक्षण योजना के तहत युवाओं को सिर्फ 6 महीने के लिए ट्रेनिंग दी जाती है. 6 महीने बाद लाभार्थी फिर से ट्रेनिंग के लिए अप्लाई कर सकते हैं. फ्रेशर लाभार्थी का चयन अनुभव के आधार पर किया जाता है. मध्य प्रदेश गो सेवा प्रशिक्षण योजना में दसवीं पास और 18 वर्ष से 35 वर्ष के युवा आवेदन कर सकते हैं. जैसा की योजना के नाम से पता चल रहा है कि प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को गो सेवक कहा जाएगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

सरकारी स्की‍म

Animal News: मध्य प्रदेश में पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने की अभियान की शुरुआत

नई दिल्ली. केंद्र सरकार हो या फिर अलग-अलग राज्यों की सरकारें, सभी...

milk production
सरकारी स्की‍म

Dairy Sector: डेयरी किसानों को सरकार सालाना दे रही है 3 हजार करोड़ रुपए, 21 लाख को मिला रोजगार

नई दिल्ली. केंद्र सरकार हो या फिर तमाम राज्यों की सरकारें किसानों...

गोवंश के गोबर से संरक्षण केंद्र में बड़ा प्लांट संचालित होता है, जिससे जनरेटर के माध्यम से बिजली बनाई जाती है.
सरकारी स्की‍म

Scheme: मध्य प्रदेश में चलेगा तीसरे चरण का दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान

नई दिल्ली. पशुपालन और डेयरी प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव ने साल 2026...