Home पशुपालन Animal News: पशुओं को बीमारियों से बचाने के लिए करवाएं मुफ्त में टेस्ट
पशुपालन

Animal News: पशुओं को बीमारियों से बचाने के लिए करवाएं मुफ्त में टेस्ट

मध्य प्रदेश के एक गौशाला में चारा खाती गायें.

नई दिल्ली. पशुपालन को बढ़ावा देकर सरकार किसानों की इनकम को बढ़ाना तो चाहती है लेकिन पशुपालन में सफल होने में सबसे बड़ा रोड़ा पशुओं की बीमारियां होती हैं. इससे न सिर्फ पशुओं की सेहत खराब होती है, बल्कि उत्पादन भी प्रभावित होता है. दोनों ही मामलों में पशुपालक को नुकसान होता है. जिसके चलते पशुपालन का काम बंद तक करना पड़ जाता है. इसलिए सरकार कोशिश करती है कि किसी भी हालत में पशुओं को बीमारियों से बचाया जाए. जिसके लिए फ्री वैक्सीनेशन आदि की सुविधा भी सरकार की तरफ मुहैया कराई जाती है.

बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग की तरफ से पशुओ की तमाम बीमारियों के इलाज के लिए जांच की फ्री सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. एक्सपर्ट का कहना है कि जब बीमारी का पता चलेगा, तभी इलाज किया जा सकता है. बिना बिमारी के पता किए इलाज संभव नहीं होता है. जिसको देखते हुए बिहार के समस्त पशुपालकों के लिए पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान, पटना की आधुनिक प्रयोगशालाओं में पशुओं के स्वास्थ्य की जांच फ्री में की जा रही है.

किन बीमारियों की होगी जांच फ्री में होगी
खून की जांच के तौर पर ब्लड प्रोटोजोआ, T.C., D.C., ESR, हीमोग्लोबिन की जांच की सुविधा उपलब्ध होगी.

संक्रामक रोग में जोन्स डिजीज, T.B., ब्रुसेलोसिस, ग्लैंडर्स टेस्ट कराया जा सकता है.

दूध और पेशाब की जांच में मिल्क कल्चर सेंसिटिविटी, यूरिन रूटीन एवं यूरिन कल्चर की जांच होगी.

पोल्ट्री यानि मुर्गी पालन में P.M., पैरासिटोलॉजिकल, पैथोलॉजिकल बैक्टीरियोलॉजिकल और जल जांच फ्री में पोल्ट्री फार्मर्स करा सकते हैं.

अन्य महत्वपूर्ण टेस्ट की बात की जाए तो गोबर (Fecal) जाँच, स्किन स्क्रेपिंग, लिम्फ नोड बायोप्सी पशु आहार टेस्ट कराया जा सकता है.

अफसरों की ओर कहा गया है कि यदि पशुपालक चाहते हैं कि बीमार पशुओं का सटीक उपचार हो और बेहतर उत्पादन मिले तो संस्थान की सेवाओं का फायदा उठाएं.

निःशुल्क जांच हेतु सैंपल के साथ पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान, बिहार, पटना से संपर्क किया जा सकता है.

पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान, बिहार पशु चिकित्सा महाविद्यालय के समीप, पटना में ये सारे टेस्ट कराए जा सकेंगे.

निष्कर्ष
पशुपालन में फायदा कमाने के लिए जरूरी है कि पशु को स्वस्थ रखा जाए. यदि पशु बीमार हो गए तो फिर पशुपालन के काम में नुकसान होना तय है. एक तो इलाज पर खर्च होता है वहीं उत्पादन प्रभावित होने से भी नुकसान होता है. इसलिए पशुओं का हैल्दी रहना बेहद ही जरूरी है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

तोतापरी की बकरी के पालन में बहुत ही कम लागत आती है. तोतापुरी या तोतापरी बकरी कम लागत में पालकर मोटी कमाई की जा सकती है.
पशुपालन

Goat Farming: बकरी पालन में सफल होने के हैं पांच फॉर्मूले

नई दिल्ली. बकरी पालन का काम शुरू करना चाहते हैं तो जरूर...

livestock animal news
पशुपालन

Goat Farming Tips: बकरियों को खिलाएं नमक, सेहत, ग्रोथ और उत्पादन के लिए है जरूरी

नई दिल्ली. बकरी पालन में अच्छा करने के लिए जरूरी है कि...

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
पशुपालन

Goat Farming News: बकरी हीट में न आए तो सेहत और पोषण की जांच करें, तनाव से दूर रखें

नई दिल्ली. पशुपालन में जानवरों का हीट में आना जरूरी होता है....

पशुपालनमछली पालन

Kisan Mela: किसान मेले में पशुपालन और मछली पालन के फायदे गिनाए

नई दिल्ली. गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना के...