Home पशुपालन Animal Husbandry: यूपी में खुरपका-मुंह पका रोग को रोकने को महाअभियान, करा रहे वैक्सीनेशन
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal Husbandry: यूपी में खुरपका-मुंह पका रोग को रोकने को महाअभियान, करा रहे वैक्सीनेशन

livestock animal news
प्रतीकात्मक फोटो:

नई दिल्ली. यूपी में खुरपका और मुहंपका रोग को रोकने के लिए सरकार की ओर से टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है. पशुपालन विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर पशुओं का मुफ्त टीकाकरण कर रही हैं. किसानों से अनुरोध है कि वे अपने पशुओं को टीका लगवाएं, ताकि इस बीमारी से बचाया जा सके. बरसात के मौसम में पशुओं को खुरपका-मुंहपका बीमारी लग जाती है. ये बीमारी बहुत खतरनाक होती है, इसमें पशु मर तक जाते हैं. यही वजह है कि उत्तर प्रदेश में पशुओं को इस बीमारी से बचाने के लिए ​अभियान चलाया जा रहा है.

पशु विभाग की टीमें गांव-गांव पहुंचकर गोवंशीय और पशुओं का टीकाकरण कर रही हैं. शासन ने सभी जिलों के जिलाधिकारियों को इसी माह यानी अगस्त में इस अभियान को पूरा करके टीकाकरण करने का निर्देश दिया है.

कराई जा रही है वैक्सीन
पशुओं को खुरपका-मुंहपका बीमारी से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चल रहा है.

इस अभियान में पशु विभाग की टीमें गांव-गांव पहुंचकर गोवंशीय और महिषवंशीय पशुओं का टीकाकरण कर रही हैं.

बताया जा रहा है प्रदेश में तेजी से पशुओं को टीकाकरण कराया जा रहा है. शेष अभियान भी जल्द पूरा करने के निर्देश टीमों को दिए गए हैं.

प्रदेश में हैं करोड़ों छोटे—बड़े पशु, जिन्हें प्रत्येक वर्ष खुरपका-मुंहपका की बीमारी से बचाने के लिए टीकाकरण किया जाता है.

इस वर्ष ये अभियान जुलाई से शुरू किया गया था. इस अभियान में पशु विभाग की टीमें लगातार टीकाकारण को पूरा करने में जुटी हुई हैं.

इसी टीके का किसी भी पशुपालक से कोई पैसा नहीं लिया जा रहा.

खतरनाक है खुरपका-मुहंपका बीमारी
खुरपका-मुहंपका बीमारी बरसात के दिनों में बकरियों को ज्यादा परेशान कर देती है. इस रोग के दौरान पशु के मुंह और जीभ के आसपास छाले पड़ने लगते हैं.

ये रोग बारिश के दौरान ही ज्यादा लगता है. इसका इलाज तो संभव है.

विशेषज्ञ इसका इलाज महंगा बताते हैं. कुछ तो इसका घरेलू उपचार भी कर लेते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Further, necessary provisions are made by the State Government in their respective Marine Fishing Regulation Acts Rules (Amendments) for the installation of Turtle Excluder Devices (TED) for the protection of sea turtles.
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fisheries News: मछली पालन में नुकसान होने पर एक लाख रुपये तक की आर्थिक मदद करती है सरकार

नई दिल्ली. जैसे-जैसे जलीय कृषि का विस्तार नए फार्मों के माध्यम से...

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal Husbandry: पशु की आंख से निकल रहा है पानी तो खुद न करें इलाज, इसे हल्के में भी न लें

नई दिल्ली. पशुपालन में पशुओं की देखरेख के दौरान कई बार आपने...

पशुपालन

Animal Disease: लंपी स्किन डिजीज पर यूपी ने पा लिया काबू, समय पर इलाज से जल्द ठीक हो रहे पशु

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के पशुपालन विभाग के रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र...