Home पशुपालन Goat Farming: बारिश में बकरियों का ऐसे रखे ख्याल तो नहीं लगेगी कोई बीमारी, पढ़ें डिटेल
पशुपालन

Goat Farming: बारिश में बकरियों का ऐसे रखे ख्याल तो नहीं लगेगी कोई बीमारी, पढ़ें डिटेल

Goat Farming, Goat Farm, CIRG, Pure Breed Goat
बकरों को चारा खिलाते फार्म संचालक राशिद

नई दिल्ली. ग्रामीण परिवेश में बकरी पालन बड़े स्तर पर किया जा रहा है. सरकार भी पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है. अगर ठभ्क से देखभल कर ली तो बकरी पालन से ज्यादा कमाई किसी भी व्यापार में नहीं लेकिन जरा सी लापरवाही बड़े जोखिम में डाल सकती है. बारिश के दौरान बकरियों में ऐसी बीमारियां लग जाती हैं, जिससे जानवर मर तक जाते हैं. अगर हम बरसात के मौसम में ठीक से प्रबंधन कर लें तो मृत्युदर को कम किया जा सकता है. बारिश के दौरान बकरियों को पेट से जुड़ी बीमारियां ज्यादा हो जाती हैं.

भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI) के मुताबिक अगर उचित रख-रखाव और पौष्टिक आहार दें तो इन बीमारियों से बचाया जा सकता है. अगर बकरियों को ठीक से आहर दें तो स्वास्थ्य ठीक रह सकता है. अब बात आती है कि बारिश में ऐसा क्या दें, जिससे बकरी सेहतमंद बनी रहे, तो इसे जानने के लिए पूरी खबर को पढ़ना होगा.

तो इससे नहीं होगी पेट की बीमारी
किसी भी जानवर को सेहतमंद रखने के लिए पौष्टिक भोजने की जरूरत होती है.अगर पौष्टिक आहार नहीं मिला तो जानवर कमजोर होने के साथ ही बीमार भी पड़ सकता है. उसकी ग्रोथ रुक जाएगी.

इसलिए बकरी के भोजन में हरे चारे को जरूर शामिल करें. इसमें भी ज्यादातर पेड़-पौधों की पत्तियां हो तो ज्यादा बेहतर है.

क्योंकि इन पत्तियों में औषधिय गुण होते हैं. वैज्ञानिकों का कहना है कि बकरियां बीमार होने पर स्वाभाविक रूप से ही इन पौधों को खाकर ठीक हो जाती हैं.

आईवीआरआई के वैज्ञानिकों की बात मानें तो उनके रिसर्च की मानें तो अगर अमरूद, नीम, मोरिंगा की पत्तियों को ब​करियों को देंगे तो ये बहुत फायदेमंद होती हैं.

इनमें प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक होती है. इन पत्तियों में टैनिन और प्रोटीन होने की वजह से पेट के कीड़ों को मारने में मदद करती है.

अगर इन पत्तियों को बकरी खा लेती हैं तो बारिश के मौसम में उनकी सेहत अच्छी रहेगी और पेट की बीमारी नहीं होंगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

दो महीने का टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, जिससे रोग के प्रसार को समय रहते रोका जा सके.
पशुपालन

Lumpy Skin Disease: पशु से लंपी बीमारी को दूर कर देंगी ये जड़ी-बूटियां, कुछ दिनों में मिलेगा आराम

नई दिल्ली. एलएसडी यानि लंपी स्किन डिजीज (Lumply Skin Disease) एक विषाणु...

cow and buffalo farming
पशुपालन

Animal Husbandry: लंपी स्किन डिजीज में गाय-भैंस का खुद न करें उपचार, पशु चिकित्सक से लें सलाह

नई दिल्ली. लंपी स्किन डिजीज गाय-भैंस के लिए बड़ा खतरा है. वहीं...

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal News: पशुपालन में फेल नहीं होना चाहते हैं तो पहले सीख लें बारीकियां

नई दिल्ली. पशुपालन का काम अच्छा है और इससे किसानों की इनकम...

जाफराबादी भैंस गुजरात के जूनागढ़, भावनगर और अमरेली जिलों में पाई जाती है.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal Husbandry News: पशुओं की सेवा के साथ कॅरियर बनाने का मौका देता है ये डिप्लोमा

नई दिल्ली. पशुपालन का काम तेजी से बढ़ रहा है. इसलिए पशुपालन...